7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 25 अप्रैल को मेष राशि के लोग मित्रों के साथ मिलकर काम की शुरुआत करेंगे तो बेहतर रहेगा। कन्या राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। मीन राशि के लोगों को विवादों से दूर रहना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – THREE OF PENTACLES

मित्रों के साथ मिलकर काम की शुरुआत करेंगे। यदि नए व्यापार की शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसे भागीदारी में करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार संबंधी निर्णय सही साबित होंगे, प्रशंसा मिलेगी। परिवार के लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा।

करियर : आर्थिक लेनदेन करते समय सतर्कता रखनी होगी। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होने की संभावना है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय सोच-समझकर ही लें।

हेल्थ : आंखों की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ – THE WORLD

बड़े टारगेट पर काम करने से पहले आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। यदि किसी काम में बदलाव आ रहा है तो तुरंत इस काम को रोकना ही ठीक होगा। यात्रा से संबंधित अवसरों को स्वीकार करें। नई जगह जाने की वजह से प्रसन्नता मिलेगी।

करियर : आपके काम के कारण दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में आनंद बना रहेगा।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मिथुन – THREE OF SWORDS

मन के विरुद्ध लिए गए निर्णय की वजह तनाव और पछतावा हो सकता है। आपको निर्णय पर टिके रहना होगा। परिवार के लोगों के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। आर्थिक रूप से किसी भी व्यक्ति पर निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : अनेक प्रयत्न करने के बाद भी काम मर्जी के अनुसार न होने से निराशा रहेगी।

लव : अगर रिलेशनशिप आपके लिए परेशानी का कारण बन रहा है तो इस रिलेशनशिप के बारे में विचार जरूर करें।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

कर्क – PAGE OF CUPS

कड़ी मेहनत के बाद भी टारगेट हासिल करने में वक्त लगेगा। अपना संयम बनाए रखें। काम की जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन पर ध्यान दें। खुद को काम में पारंगत बनाने की कोशिश करनी होगी। फिलहाल काम संबंधी हर एक बात आपके लिए महत्वपूर्ण है।

करियर : बढ़ती हुई कंपटीशन में खुद को साबित करना होगा।

लव : रिलेशनशिप की चिंता छोड़कर अपनी बातों पर ध्यान देते रहें। रिलेशनशिप में बदलाव वक्त के अनुसार आएगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करने की कोशिश करें, वर्ना छोटी सी बीमारी भी बड़ा रूप ले सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

सिंह – SIX OF CUPS

किसी व्यक्ति के साथ अचानक से मुलाकात होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। पैसों के कारण अटकी हुई बातों को आगे बढ़ाने में किसी व्यक्ति से मदद मिलेगी। इस मदद को स्वीकार जरूर करें।

करियर : व्यापार विस्तार के लिए अपेक्षा के अनुसार लोन मिलेगा।

लव : पार्टनर से तोहफा मिल सकता है।

हेल्थ : एलर्जी के कारण सेहत बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कन्या – EIGHT OF CUPS

पुरानी बातों के बारे में विचार करने से बचें। जिन बातों में बदलाव करना संभव नहीं है, उन बातों के बारे में विचार न करें। वर्तमान से जुड़ना आपके लिए जरूरी होगा। तभी जीवन में आ रहे बदलाव नजर आएंगे। जिन लोगों के साथ वक्त बिताकर सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों की संगत में रहें।

करियर : काम की जगह कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लव : विवाह संबंधी निर्णय आगे बढ़ेगा।

हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

तुला – ACE OF SWORDS

परिवार के लोगों के सुझावों पर ध्यान दें। कुछ बातों में बदलाव करना आपके लिए जरूरी होगा। हर बार अपनी बातों को महत्व देते हुए निर्णय लेने की जिद से आपका नुकसान हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपनी गलतियों को समझना जरूरी होगा।

करियर : परिचित व्यक्ति से काम संबंधी अवसर मिल सकता है। इसे स्वीकार जरूर करें।

लव : कठिन समय में पार्टनर आपका साथ देने की कोशिश करेंगे। उनके साथ गलत व्यवहार न करें।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – QUEEN OF PENTACLES

जरूरी बातो से ध्यान हटाकर अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखें। अकेलापन दूर होगा। काम के साथ अन्य बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। खुली हवा में वक्त बिताने से प्रसन्नता मिल सकती है। नकारात्मकता से बचना होगा।

करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलेगा।

लव : पार्टनर के लिए नाराजगी न रखें।

हेल्थ : महिलाओं को होर्मोन संबंधी तकलीफ होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

धनु – KNIGHT OF SWORDS

आपका टारगेट काफी बड़ा लगेगा, लेकिन इसे छोटे हिस्सों में बांटकर प्रयत्न जारी रखने की कोशिश करनी होगी। जब तक ये टारगेट हासिल नहीं होता, तब तक प्रयत्न जारी रखें। इसे हासिल करने के बाद व्यक्तिगत जीवन में काफी बड़ा बदलाव आने वाला है।

करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काम की गति तेज करनी होगी।

लव : आपकी बातों के कारण पार्टनर के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

मकर – NINE OF SWORDS

आपके द्वारा लिया गई कोई निर्णय पछतावे का कारण बन सकता है। सतर्कता रखनी होगी। परिवार के लोग विरोध कर सकते हैं। अपनी समस्या का समाधान आपको अपने प्रयत्नों से ही ढूंढने की जरूरत है।

करियर : विद्यार्थियों को अधिक तनाव महसूस हो सकता है, इसका असर पढ़ाई पर होने की संभावना है।

लव : गुस्से और अहंकार की वजह से पार्टनर के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : नींद संबंधित परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

कुंभ – EIGHT OF SWORDS

नकारात्मक विचारों से बचें, नई बातों पर ध्यान दें। नए लोगों के साथ परिचय होने की वजह से अपने नजरिए को बदलना आपके लिए संभव हो सकता है। दूसरों की बातों को महत्व सोच-समझकर ही दें।

करियर : महिलाओं के लिए काम का बोझ अधिक रहेगा। जिम्मेदारी अपनी क्षमता के अनुसार निभाने की कोशिश करते रहें।

लव : वैवाहिक जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से तनाव रहेगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी, केवल तनाव दूर करने पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

मीन – FIVE OF WANDS

किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। विवादों से दूर रहें। आपकी संगत का असर आपकी सोच पर हो सकता है। सही लोगों का चुनाव करना सीखें। आर्थिक पक्ष में बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है।

करियर : काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक इस काम से संबंधित चर्चा न करें।

लव : पार्टनर और आप मिलकर निर्णय लेने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत संबंधी तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर से उपचार लें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here