10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 24 अप्रैल को मेष राशि के लोगों के काम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मिथुन राशि के लोग पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ें। कर्क राशि के लोगों की कमाई सीमित है। जिद के कारण धनु राशि के लोगों का नुकसान हो सकता है…

मेष – TWO OF PENTACLES

काम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ज्यादा सोच-विचार न करते हुए केवल काम पर ध्यान देना होगा। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े निर्णय तुरंत लेने होंगे। काम से जुड़ा दबाव रह सकता है। अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखें और आगे बढ़ने की कोशिश करें।

करियर : काम संबंधित मिले सुझाव पर ध्यान देने से काम अपेक्षा से कम समय में पूरा हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप बेहतर बनाने के लिए जीवन में बदलाव करने की जरूरत है, ये बात समझ आएगी।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी रहेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृषभ – ACE OF CUPS

दूसरों दिए वचन को निभाना आपके लिए जरूरी होगा। तनाव दूर हो सकता है। कठिन कामों पर ध्यान देते हुए उन्हें सुलझाने का प्रयत्न करेंगे। बड़ी खरीदारी की योजना बनेगी, तुरंत पैसा खर्च करना गलत साबित हो सकता है। पुराने निवेश के कारण अचानक फायदा हो सकता है।

करियर : काम संबंधित लोगों के साथ बातचीत करते हुए निर्णय लेना होगा। अकेले निर्णय लेने के कारण नाराजगी बनी रहेगी।

लव : रिलेशनशिप सकारात्मक रहेगा।

हेल्थ : पैर दर्द की परेशानी होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

मिथुन – SIX OF SWORDS

पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों पर ध्यान देना होगा। खुद को व्यस्त बनाए रखना जरूरी है, वर्ना केवल नकारात्मक बातों पर ध्यान जाएगा। भावनात्मक उलझन दूर होगी। परिवार के लोगों के लिए जो नाराजगी है, उसे दूर करने का रास्ता मिलेगा।

करियर : अपने काम पर ध्यान देकर पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। अगर काम संबंधी किसी बात में आप कमजोर हैं तो ये बात नुकसान का कारण बन सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय सोच-विचार कर ही लें। अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाना होगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कर्क – PAGE OF PENTACLES

कमाई सीमित रहेगी। इस वजह से चिंता और बेचैनी बनी रहेगी। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा, खुद को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत के अनुसार काम पूरे करना संभव हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार होगा।

करियर : काम के लिए सकारात्मक महसूस होने लगेगा, नई जिम्मेदारी को स्वीकार करना पड़ेगा।

लव : रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने में वक्त लगेगा। फिलहाल पार्टनर पर कोई दबाव न डालें।

हेल्थ : दांत संबंधी तकलीफ ठीक करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

सिंह – JUDGEMENT

पुरानी बातों पर ध्यान देने से अपनी गलतियों के बारे में एहसास होगा। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। अकेले रहना निराशा का कारण बनेगा, इसलिए अकेले न रहें। अगले कुछ दिनों तक आपको नई बातें सीखने पर ध्यान देना होगा। नए अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें।

करियर : व्यापारियों के सकारात्मक समय की शुरुआत हो सकती है।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच के विवाद होने की संभावना है।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

कन्या – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों के साथ बातचीत होने से अकेलापन दूर होगा। बड़ा निर्णय लेने से खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। आप हर समस्या का सामना करने के लिए सक्षम हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखें।

करियर : जो महिलाएं व्यापार से जुड़ी हैं, उन्हें लेनदेन करते समय सतर्कता रखनी होगी।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

हेल्थ : एसिडिटी के कारण सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

तुला – TEN OF WANDS

काम का बोझ ज्यादा रहेगा, काम में रुचि कम होगी। आपको प्रेरित रहना होगा। दूसरों की बातों की वजह से भावनात्मक तकलीफ बनी रहेगी। इसलिए फिलहाल किसी भी व्यक्ति से अपनी समस्या की चर्चा न करें।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करने वाले लोगों को जो काम हाथ में लिया है, उस पर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर के साथ विवाद होने से अकेलापन बना रहेगा। आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है। सतर्कता रखें।

हेल्थ : कंधे में जकड़न और जोड़ों से संबंधित तकलीफ दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

वृश्चिक – TEMPERANCE

आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से शांति मिलेगी। आज आप काम की गति को धीमी रखेंगे। वर्तमान से जुड़ी हर एक बात का आनंद लेंगे। परिवार संबंधी जो चिंता है, वह दूर होगी।

करियर : उच्च शिक्षा संबंधी निर्णय के कारण करियर में बदलाव आएगा।

लव : रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसे बेहतर बनाने की कोशिश करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

धनु – NINE OF CUPS

आपकी जिद आपके लिए नुकसान का कारण न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। लोगों को मदद करने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है। दूसरों की मदद करने से आपका नुकसान होने की संभावना है। सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। सतर्कता रखनी होगी।

करियर : काम संबंधी बड़ा टारगेट जल्दी ही पूरा होगा।

लव : रिलेशनशिप में सकारात्मक रहना होगा।

हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

मकर – SIX OF WANDS

आपकी प्रगति देखकर कुछ लोगों के मन में जलन की भावना आ सकती है। व्यक्तिगत चर्चा करने से बचना होगा। काम से जुड़ी व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार संबंधी बातों को नजरअंदाज न करें। काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखें।

करियर : काम संबंधी ट्रेनिंग की वजह से काम का विस्तार करना आसान हो सकता है।

लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ : शरीर में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

कुंभ – QUEEN OF SWORDS

एक बात पर ध्यान लगाकर उसे पूरा करना जरूरी होगा। जो निर्णय कठिन लग रहे हैं, उन बातों पर फिर से विचार करना होगा। कमजोर बनाने वाली बातों का प्रभाव दूर होगा। आप से जुड़े लोगों के व्यवहार में बदलाव आ सकता है।

करियर : महिलाओं को खुशखबरी जल्दी मिलेगी।

लव : विवाह से जुड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।

हेल्थ : माइग्रेन संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

मीन – THREE OF WANDS

समस्याओं को जितना आप सुलझाएंगे, बातें उतनी सरलता से आगे बढ़ती जाएंगी। दुविधाओं के कारण निर्णय गलत होने की संभावना बन रही है। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। आर्थिक लेनदेन का असर आपकी आगे की योजना पर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

करियर : काम संबंधी रिस्क न लें। नुकसान होने की संभावना बन रही है।

लव : आपका प्रपोजल स्वीकार होने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : शरीर को डिटॉक्स करना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here