2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 29 अप्रैल को मेष राशि के लोगों को मित्रों की वजह से प्रसन्नता मिलेगी। कन्या राशि के लोगों का काम योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा। वृश्चिक राशि के लोग अपनी सेहत पर खास ध्यान दें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – ACE OF PENTACLES

यदि कोई निश्चय करेंगे तो उस हासिल करना संभव होगा। अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाने के लिए कोशिश करते रहें। मित्रों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। आपको प्रसन्नता मिलेगी। किसी समस्या का समाधान भी हो सकता है। अपनी जीवन शैली में थोड़ा बदलाव करके नयापन लाने की कोशिश करें।

करियर : काम शुरुआत में कठिन महसूस होगा, लेकिन काम करते रहेंगे तो काम में रुचि बढ़ेगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच सकारात्मकता बढ़ेगी।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी महसूस होती है तो आराम करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

वृषभ – KING OF PENTACLES

आपका निर्णय महत्वपूर्ण है। दूसरों के विरोध की वजह से खुद को उदासीन न बनने दें। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन अपेक्षा के अनुसार सफल होंगे। कुछ लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। पैसों का उपयोग सही तरीके से करें। बड़ा निवेश करना संभव हो सकता है।

करियर : नए काम की शुरुआत में कई बातों में रुकावट आ सकती है। दस्तावेजों से जुड़ी बातों पर खास ध्यान दें।

लव : लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। विवादों को तुरंत खत्म करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। आराम करने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

मिथुन – THE EMPRESS

जिन बातों में निर्णय लेने के लिए आप सक्षम नहीं हैं, उनकी चर्चा अनुभवी लोगों के साथ जरूर करें। हर एक काम खुद पूरा करने की जिद से वक्त और पैसा बर्बाद होगा। अपनी संगत के बारे में सोच-विचार करके बदलाव करने की कोशिश करें। जिन लोगों के साथ आप अधिक वक्त बिताते हैं, ऐसे लोगों की सोच का असर आपके स्वभाव और व्यक्तिगत जीवन पर हो सकता है।

करियर : किसी के साथ मिलकर काम करने से बेहतर होगा कि आप अकेले ही व्यापार करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच पारदर्शिता न होने से तकलीफें हो सकती हैं।

हेल्थ : थायराइड संबंधी तकलीफ होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

कर्क – FOUR OF SWORDS

चिंताओं का असर आपके स्वास्थ्य पर न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आपको जो चिंता महसूस हो रही है, वह सोच-विचार करने के कारण है। वर्तमान पर ध्यान देकर हालात समझने की कोशिश करें। अपने वहम को दूर करते हुए निर्णय लेने की कोशिश करें।

करियर : करियर संबंधी नाराजगी बनी रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति में जैसे ही सुधार आएगा, ये नाराजगी दूर हो सकती है।

लव : पार्टनर का बर्ताव आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। उनकी बातों पर नियंत्रण करने की जिद न करें।

हेल्थ : नींद पूरी करने पर ध्यान देना होगा। यदि नींद संबंधी दिक्कतें हैं तो बड़ी समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

सिंह – PAGE OF PENTACLES

अपने निर्णय की पूरी जिम्मेदारी आपकी है, इस बात को समझना जरूरी है। जो बुरे अनुभव आपको प्राप्त हुए हैं, उनका विचार छोड़कर सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। अपनी सोच में बदलाव करने की कोशिश करते रहें। जैसे-जैसे आप लोगों से बातचीत करेंगे, वैसे-वैसे विचारों में सुधार होगा।

करियर : युवाओं को काम के लिए सकारात्मकता महसूस होगी।

लव : पार्टनर को वक्त देना जरूरी होगा।

हेल्थ : कमजोरी के कारण पैर दर्द की समस्या होगी। डॉक्टर से उपचार लेकर कमजोरी को दूर करने की कोशिश करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कन्या – THE WORLD

योजना के अनुसार काम आगे बढ़ता देखकर प्रसन्नता मिल सकती है। फिलहाल बड़े टारगेट के बारे में सोच-विचार छोड़कर निजी बातों पर ध्यान देना होगा। परिवार में सुख-शांति बनाए रखें। आपने जो प्रयत्न किए हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।

करियर : महिलाओं को काम की जगह बढ़ोतरी मिल सकती है।

लव : लव रिलेशनशिप अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा। इस कारण विवाह संबंधी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

तुला – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोग जिस प्रकार से आप पर विश्वास दिखा रहे हैं, उसे कायम रखना आपकी जिम्मेदारी है। पैसों से संबंधित मदद स्वीकार करते समय इन पैसों को आप किस प्रकार से लौटाएंगे, इस पर भी विचार करें। आप से जुड़े लोगों की निष्ठा की बार-बार परीक्षा लेना गलत है। वहम की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करने वाले लोगों को नया अवसर प्राप्त हो सकता है। काम संबंधी कोई गलती न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।

लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें। एक-दूसरे के साथ बातचीत सुधारने की कोशिश करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और बुखार के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

वृश्चिक – THE LOVERS

अपनी जिद की वजह से दूसरों को तकलीफ न हो, इस बात का ध्यान रखें। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत में आ रहे बदलाव का असर आपकी सोच पर भी होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ बनाए रखना जरूरी है। वर्ना महत्वपूर्ण अवसर खोने की संभावना बन रही है।

करियर : व्यापार और धातु से संबंधित काम करने वाले लोगों को क्लाइंट से जब तक पेमेंट नहीं मिलता है, तब तक काम की शुरुआत न करें।

लव : नए रिलेशनशिप के कारण जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

धनु – THE SUN

आपके किसी भी निर्णय का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। कुछ बातें जटिल बनेंगी। यदि आप प्रयत्न करें और भावनाओं पर काबू रखें तो इन बातों को सुलझाना आसान होगा।

करियर : जिन लोगों को विदेश में काम करने की इच्छा है, उन्हें अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर और आपको एक-दूसरे के कठिन समय में साथ देने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

मकर – ACE OF CUPS

आलस से दूर रहें और टारगेट पर काम करते रहें। दूसरों का विश्वास टूटने से रिश्ते और उलझ सकते हैं, रिश्ते सुधारने की कोशिश करें। पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें। आध्यात्मिक बातों का सहारा लेकर अपनी सोच में सुधार करना होगा।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव को स्वीकार करें।

लव : पार्टनर आपके काम में मदद कर रहे हैं, ये बात समझनी होगी।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कुंभ – THE HANGEDMAN

जब तक अपेक्षा के अनुसार परिस्थिति में बदलाव नहीं आता है, तब तक सतर्कता रखें। आपके संयम की परीक्षा ली जा सकती है। स्वभाव में शांति बनाए रखें। काम करते रहना आपके लिए आवश्यक है। आपको अनेक समस्याओं का समाधान मिलने वाला है, इसलिए किसी भी व्यक्ति पर निर्भरता न बनने दें।

करियर : मार्केटिंग संबंधित योजना में बदलाव करना होगा। तभी नए क्लाइंट के साथ जुड़ना संभव हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी पर नियंत्रण करना जरूरी है, वर्ना सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मीन – KNIGHT OF WANDS

काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक अपनी एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। अनेक लोग आपको आपके मार्ग से भटकाने की कोशिश करेंगे। प्रलोभनों से खुद को दूर रखें। लक्ष्य हासिल करना आपको कठिन लगेगा। जीवन में जो बड़ा बदलाव आएगा, उस पर ध्यान दें।

करियर : दस्तावेजों से जुड़ी बातों के कारण काम में बाधा आ सकती है।

लव : परिचित व्यक्ति से प्राप्त हुए प्रपोजल पर विचार जरूर करें।

हेल्थ : घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here