नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने आज भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट बाइक F77 मैक 2 को लॉन्च कर दिया है। मैक 2 F77 का अपडेटेड वर्जन है, जिसे 2022 के अंत में लॉन्च किया था। बेंगलुरु की EV स्टार्टअप कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ भारत में पेश किया है। इसमें बेहतर रेंज, नई टेक्नोलॉजी, ज्यादा पावर और फीचर्स शामिल हैं।

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर 323km तक दौड़ सकती है। मैक 2 को दो वैरिएंट (स्टैंडर्ड और रिकॉन) और 9 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 2.99 रुपए और रिकॉन की 3.99 लाख रुपए (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस हैं, जो सिर्फ पहले 1000 कस्टमर्स के लिए अवेलेबल है।

अल्ट्रावायलेट ने इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 15 शहरों में शुरू कर दी है। बायर्स इसे 5000 रुपए टोकन राशि देकर ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट में इसका डायरेक्ट कॉम्पिटिशन किसी बाइक से नहीं है, लेकिन ICE स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में ये KTM RC 390, BMW G310 R और TVS अपाचे RTR310 को टक्कर देती है।

अल्ट्रावायलेट F77 मैक 2 : डिजाइन
डिजाइन के मामले में मैक 2 अपने F77 के पुराने एडिशन जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें चार्जिंग पोर्ट कैप के लिए प्लास्टिक कैप की जगह एल्यूमीनियम फ्लॉप दिया गया है। बाइक अब 9 कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें स्टील्थ ग्रे, एस्टेरॉयड ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर यलो, स्टेलर व्हाइट, सुपरसोनिक सिल्वर और लाइटनिंग ब्लू शामिल है। इसके अलावा नए ग्राफिक्स जोड़े गए हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here