विएना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तीन महिलाओं की हत्या इसी बिल्डिंग के अलग-अलग कमरों में की गई। - Dainik Bhaskar

तीन महिलाओं की हत्या इसी बिल्डिंग के अलग-अलग कमरों में की गई।

ऑस्ट्रिया की राजधानी में विएना के एक वेश्यालय में शुक्रवार को तीन महिलाओं की हत्या के आरोप में अफगानिस्तान के युवक को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 27 साल का आरोपी ऑस्ट्रिया में गैरकानूनी तौर पर घुसा था। वो यहां शरण लेना चाहता था। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि इन तीन हत्याओं की वजह क्या है।

इस आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसका नाम नहीं बताया है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनमें हाथ में चाकू लिए आरोपी नजर आया है।

पुलिस को इसी वेश्यालय में एक महिला घायल भी मिली थी। उससे पूछताछ की गई है। हालांकि, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। (प्रतीकात्मक)

पुलिस को इसी वेश्यालय में एक महिला घायल भी मिली थी। उससे पूछताछ की गई है। हालांकि, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। (प्रतीकात्मक)

अलग-अलग कमरों में कत्ल

  • BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक- शुक्रवार देर रात एक राहगीर ने रेड लाइट एरिया के एशिया स्टूडियो के बाहर खून के निशान देखे। इसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम यहां पहुंची तो उसे इस रेड लाइट एरिया की एशिया स्टूडियो बिल्डिंग के तीन रूम्स से तीन महिलाओं की लाशें बरामद हुईं। तीनों का बेरहमी से कत्ल किया गया था।
  • पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे सड़क किनारे से कुछ सीवीटीवी फुटेज हासिल हुए। इसमें एक शख्स इस एशिया स्टूडियो के बाहर हाथ में चाकू लिए नजर आया। इसी वेश्यालय में एक महिला घायल भी थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की है।
  • इस महिला ने पुलिस को बताया कि जान बचाने के लिए उसने खुद को एक रूम में बंद कर लिया था। उसने ये भी कहा कि हर कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी, इसलिए उसने भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन इस दौरान चोट लगने से वो घायल हो गई।
विएना पुलिस के प्रवक्ता ने कहा- जांच जारी है, लिहाजा ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। आरोपी ऑस्ट्रिया का नागरिक नहीं है। (प्रतीकात्मक)

विएना पुलिस के प्रवक्ता ने कहा- जांच जारी है, लिहाजा ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। आरोपी ऑस्ट्रिया का नागरिक नहीं है। (प्रतीकात्मक)

पुलिस ने क्या कहा

  • ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में जिस्मफरोशी गैरकानूनी नहीं है। इसके लिए वेश्यालयों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं। एशिया स्टूडियो रेड लाइट एरिया में है और यह विएना का सबसे गरीब इलाका माना जाता है।
  • विएना पुलिस के प्रवक्ता ने कहा- जांच जारी है, लिहाजा ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। आरोपी ऑस्ट्रिया का नागरिक नहीं है। उसने खुदकुशी की कोशिश की थी, इसमें वो जख्मी हो गया। हमने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो सका कि इस आरोपी ने इन महिलाओं की हत्या क्यों की।
  • प्रवक्ता ने कहा- जांच के दौरान हमारे हाथ कुछ सबूत लगे हैं। इनमें वीडियो एविडेंस भी शामिल हैं।
विएना में शुक्रवार 23 फरवरी को कुल डेड बॉडीज बरामद हुईं थीं। इनमें चार महिलाएं और एक 13 साल की लड़की थी। (प्रतीकात्मक)

विएना में शुक्रवार 23 फरवरी को कुल डेड बॉडीज बरामद हुईं थीं। इनमें चार महिलाएं और एक 13 साल की लड़की थी। (प्रतीकात्मक)

एक दिन में पांच कत्ल

  • विएना में शुक्रवार 23 फरवरी को कुल डेड बॉडीज बरामद हुईं थीं। इनमें चार महिलाएं और एक 13 साल की लड़की थी। तीन महिलाओं के शव वेश्यालय से बरामद हुए थे। बाकी दो शव अलग-अलग जगहों पर मिले।
  • पुलिस प्रवक्ता ने कहा- एक दिन में पांच हत्यायें हैरान करने वाली हैं। 13 साल की लड़की की हत्या के मामले में उसका पिता पर ही शक है। वो अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके अलावा 26 साल की एक महिला का शव मिला है। इस मामले में उसके एक्स-बॉयफ्रेंड की तलाश है।
  • ऑस्ट्रिया में हाल के दिनों में हिंसा और हत्या के कई मामले सामने आए हैं। इसको लेकर सामाजिक संगठन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं। क्राइम रिकॉर्ड्स के मुताबिक- 2010 से 2020 के बीच ऑस्ट्रिया में कुल 319 महिलाओं की हत्या की गई। ज्यादातर मामलों में हत्या के आरोपी पार्टनर या एक्स पार्टनर्स ही थे। 2019 में 39 महिलाओं की हत्या की गई थी। कई मामलों की जांच पूरी नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here