• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Virgo Individuals, Aquarius Individuals, Thursday, 14th March Tarot Rashifal In Hindi, Kanya Rashi, Kumbh Rashi, Guruwar Ka Rashifal

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 14 मार्च को मेष राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें, वर्ना दिक्कतें दूर नहीं होंगी। कन्या राशि के लोग बाहरी लोगों की बातों पर ध्यान न दें। कुंभ राशि के लोग भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – QUEEN OF PENTACLES

आर्थिक समस्या की वजह से नकारात्मक विचार बढ़ेंगे। आपको कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखना होगा। समस्याओं के समाधान मिलना मुश्किल लगेगा, लेकिन सकारात्मक रहेंगे तो समस्याओं को सुलझाने का मार्ग मिल जाएगा। अपने काम से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करनी होगी।

करियर : काम से जुड़ा बड़ा निर्णय फिलहाल न लें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी जो नकारात्मक विचार हैं, वह दूर होंगे।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट दर्द हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृषभ – KNIGHT OF SWORDS

काम करते समय खुद पर भरोसा बनाए रखें। लोगों की बातों की वजह से बार-बार निर्णय में बदलाव करना मुश्किल होगा। दूसरों से बातचीत करते समय अपना पक्ष उनके सामने साबित करने की जिद न करें। अपने काम पर ही ध्यान दें।

करियर : काम आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण लोगों का साथ मिल सकता है। काम की गति बढ़ानी होगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच चल रही लड़ाई की वजह से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ेगी।

हेल्थ : गैस और एसिडिटी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

मिथुन – THE SUN

सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालें। नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। जिन लोगों की वजह से आपको नाराजगी महसूस हो रही है, उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। सही बातों का चुनाव करना आपके लिए जरूरी है। पुरानी गलतियां दोहराने से बचें।

करियर : करियर को आगे बढ़ाने का मौका आपको मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से नुकसान हो सकता है।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कतों के कारण आपकी चिंता बढ़ेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कर्क – THE HIGH PRIESTESS

जीवन में संतुलन बनाए रखें। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दें। फिलहाल आप अपनी समस्याओं की चर्चा किसी भी व्यक्ति के साथ न करें। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से शांति मिलेगी। गहराई से विचार करते हुए निर्णय लेंगे तो बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में जो बदलाव चाहते हैं, वह बहुत जल्दी दिखेगा।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय रोककर काम पर ध्यान दें। काम से जुड़े बेहतर अवसर मिलेंगे।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातों को समझना कठिन होगा, लेकिन मन में जो विचार चल रहे हैं, वह आपको सही दिशा देंगे।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करना संभव होगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

सिंह – JUDGEMENT

कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत में कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस कारण आपका हौसला बना रहेगा। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाना होगा। अकेले में समय बिताने से आपको निराशा हो सकती है। निराशा से बचना होगा।

करियर : नए करियर की शुरुआत करने का मौका प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच चल रहे विवाद को आपसी सामंजस्य से हल करें।

हेल्थ : शुगर से जुड़ी तकलीफ रह सकती है। शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

कन्या – THE TOWER

बड़ी समस्या दूर होगी, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। बाहरी लोगों की बातों पर ध्यान न दें। परिस्थिति में अचानक से बदलाव आएगा, जिसे समझने में वक्त लग सकता है। हर बात खुले विचार से अपनाएंगे तो बेहतर रहेगा।

करियर : काम संबंधी नकारात्मकता महसूस हो रही है तो इस बात की चर्चा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करें।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी चिंता दूर होगी। योग्य पार्टनर जीवन में जल्दी मिलेगा।

हेल्थ : गर्म वस्तु से चोट लगने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

तुला – FOUR OF PENTACLES

किसी के साथ व्यक्तिगत चर्चा जरूरत से अधिक न करें। लोगों के साथ बातचीत करते समय गलतफहमी हो सकती है। कोई बात बोलने से पहले और काम करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अपनी गलतियों पर ध्यान देकर बदलाव करने की कोशिश करें।

करियर : विदेश से संबंधित काम शुरुआत में प्रगति दिखाएगा, लेकिन लालच से बचना होगा।

लव : पार्टनर और परिवार के लिए बनी हुई जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं।

हेल्थ : सर्दी कफ की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

वृश्चिक – THE WORLD

बड़े लक्ष्यों को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करें। वर्ना तनाव बढ़ेगा। करीब लोगों से मदद मिलेगी। आलस की वजह से काम करना मुश्किल लगेगा। सेहत में आ रहे बदलाव के कारण तनाव और समस्या हो सकती है। सेहत की वजह से बड़े अवसर हाथ से निकल सकते हैं।

करियर : महिला वर्ग के लिए दिन महत्वपूर्ण और फलदायक साबित होगा।

लव : पार्टनर की बातों को समझकर उनकी सहायता करने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : कोई इन्फेक्शन होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

धनु – TEN OF SWORDS

समस्या बड़ी न होने के बाद भी नकारात्मकता की वजह से काम मुश्किल लगेगा। पुरानी बातों का अवलोकन करके आगे बढ़ें। जिन बातों में बदलाव किया जा सकता है, उन पर काम करना शुरू करें। आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। मित्रों के साथ बदल रहे संबंधों की वजह से थोड़ा अकेलापन महसूस होगा, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा।

करियर : काम की जगह आपकी तुलना किसी व्यक्ति से हो सकती है, जिसके कारण काम करते समय विश्वास की कमी होने लगेगी, लेकिन चिंता न करें, काम पर ध्यान दें।

लव : पार्टनर से अपेक्षा के अनुसार मदद न मिलने से अकेलापन महसूस होगा। समस्या सुलझाने के लिए आप सक्षम हैं, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या दिन की शुरुआत में रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

मकर – SIX OF CUPS

नई खरीदारी के बारे में सोच-विचार करेंगे। जब तक बातें पूरी तरह से नहीं होती हैं, तब तक इन बातों की चर्चा बाहरी व्यक्ति के साथ न करें। नकारात्मक सोच का प्रभाव आपके जीवन पर हो सकता है। परिवार संबंधित समस्या जल्द ही दूर हो सकती है, इसलिए सकारात्मक रहें।

करियर : आपके काम को सराहना मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को बढ़ोतरी मिलेगी।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्या होने से तनाव बढ़ेगा। डॉक्टर से चर्चा करेंगे तो बेहतर रहेगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कुंभ – KNIGHT OF WANDS

भविष्य संबंधी चिंता छोड़कर केवल आज पर ध्यान बनाए रखें। काम से जुड़ी हुई बातों के लिए जो लोग आप पर निर्भर हैं, उनकी जरूरतों पर ध्यान देते रहें। काम वक्त पर पूरा जरूर करें। काम में रहे बदलाव का असर आपके जीवन पर हो सकता है। फिलहाल काम पर फोकस बनाए रखें।

करियर : युवाओं को पैसों से संबंधित लालच से बचना होगा।

लव : लव पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनकी सोच और भावनाओं पर ध्यान देने की कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी योग के जरिए दूर हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मीन – ACE OF WANDS

अपने काम को बदलने के लिए आप सक्षम हैं, फिर भी काम करने से परहेज क्यों कर रहे हैं, इस बात पर ध्यान जरूर दें। वर्तमान की बातों पर जब तक आप नियंत्रण नहीं करेंगे, तब तक अन्य अवसरों पर ध्यान देना आपके लिए संभव नहीं होगा। अधूरे काम पूरे करें। जीवन में नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

करियर : काम में नया अवसर मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : पेट संबंधी इन्फेक्शन ठीक होने में वक्त लगेगा। खान-पान पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here