• Hindi Information
  • Enterprise
  • Vodafone Thought Will get Board Approval To Elevate Rs 2,075 Crore From Aditya Birla Group

मुंबई12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (VI) के बोर्ड ने 2,075 करोड़ रुपए जुटाने के प्लान को मंजूरी दे दी है। वोडाफोन-आइडिया यह फंड कंपनी के प्रमोटर आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुटाएगी। कंपनी ने 6 अप्रैल को इस प्लान का ऐलान किया है।

139.5 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी
वोडाफोन-आइडिया ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसके बोर्ड ने ओरियाना इन्वेस्टमेंट्स पीटीई लिमिटेड को 14.87 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 139.5 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। इश्यू प्राइस में 4.87 रुपए प्रति शेयर का प्रीमियम भी शामिल है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है।

ओरियाना इन्वेस्टमेंट्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप की यूनिट है। जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर की मंजूरी के अधीन इस प्रेफरेंशियल इश्यू की वैल्यू 2,075 करोड़ रुपए तय की है। कंपनी ने कहा कि फ्लोर प्राइस निर्धारित करने की तारीख 8 अप्रैल 2024 है।

वोडाफोन-आइडिया का शेयर शुक्रवार को 13.35 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 66.71 हजार करोड़ रुपए है।

वोडाफोन-आइडिया का शेयर शुक्रवार को 13.35 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 66.71 हजार करोड़ रुपए है।

बोर्ड ने कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को बढ़ाने की भी दी मंजूरी
VI ने यह भी कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को मौजूदा 75,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपए करने की मंजूरी दे दी है। जिसमें 70,000 करोड़ रुपए की इक्विटी शेयर कैपिटल और 5,000 करोड़ रुपए की प्रेफरेंस शेयर कैपिटल शामिल है।

कंपनी ने कहा कि प्रपोज चेंज के तहत बढ़ी हुई ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 95,000 करोड़ रुपए की इक्विटी शेयर कैपिटल और 5,000 करोड़ रुपए की प्रेफरेंस शेयर कैपिटल में डिवाइड किया जाएगा। VI ने यह भी कहा कि वह इन प्रपोजल के संबंध में 8 मई को होने वाली जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर की मंजूरी लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here