• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Wednesday, 1 Could Tarot Rashifal In Hindi, Budhwar Ka Rashifal, Libra Individuals, Aquarius Horoscope, Day by day Horoscope In Hindi

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 1 मई को मेष राशि के लोगों को कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं। तुला राशि के लोग विवादों से बचें, वर्ना नुकसान हो सकता है। कुंभ राशि के लोगों के टारगेट पूरे हो सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – THREE OF PENTACLES

काम की शुरु करने से पहले अपने साथियों पर ध्यान दें। पैसों से संबंधित रुकावट आ सकती है। आपको कमाई के स्रोत प्राप्त होंगे। हर एक काम के लिए आपको सक्षम बनना होगा। कुछ निर्णय अचानक लेने होंगे, इनके लिए खुद को तैयार रखें।

करियर : करियर संबंधी प्रसन्नता रहेगी। समस्याएं हल होंगी।

लव : रिलेशनशिप संबंधी समस्याओं को जरूरत से अधिक महत्व न दें। वक्त के अनुसार समस्याएं दूर होंगी।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार प्राप्त होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

वृषभ – ACE OF WANDS

लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मकता बनी रहेगी। अपना संकल्प मजबूत रखें। पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने टारगेट पर काम करना शुरू करेंगे। इस काम का अनुभव न होने के बाद भी डर बना रहेगा। जैसे ही काम शुरू होगा, वैसे ही आपको नए मार्ग भी मिलेंगे।

करियर : काम से जुड़ी नई बातों को सही तरीके से समझना होगा। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा।

लव : लव रिलेशनशिप में सकारात्मकता बनी रहेगी।

हेल्थ : आपके प्रयत्नों के कारण सेहत में बड़ा बदलाव आ सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन – FOUR OF WANDS

जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। अनेक बातें मर्जी के अनुसार आगे बढ़ेंगी। परिवार के लोगों से कठिन समय में साथ मिलने से उनके प्रति आदर और सम्मान बढ़ेगा। आपके जीवन में आने वाले बदलाव बड़े हैं, इस कारण व्यक्तिगत जीवन भी बदलेगा।

करियर : करियर संबंधी परेशानी रहेगी। अपनी काबिलियत पर ध्यान देते रहें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी उतार-चढ़ाव थोड़ा बेचैन कर सकते हैं, लेकिन चिंता का कारण नहीं है।

हेल्थ : सेहत अचानक से खराब होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

कर्क – FIVE OF CUPS

निराश न होते हुए आपको परेशानियों का डटकर सामना करने की आवश्यकता है। बार-बार खुद को टारगेट याद दिलाते रहें। अपनी योजना की चर्चा किसी भी व्यक्ति के साथ न करें। दूसरों के विचारों से आपके कार्य में बाधा हो सकती है। थोड़ा अकेलापन महसूस होगा, लेकिन ये एकांत आपके लिए लाभदायक होगा।

करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। मेहनत करने का जज्बा भी बना रहेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी परेशानी अचानक दूर हो सकती है। नए रिलेशनशिप के लिए खुद को तैयार रखें।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी दूर होगी, सेहत में सुधार होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

सिंह – THREE OF WANDS

जिस प्रकार से आप अपेक्षा रखते हैं, उसे पूरा होने में वक्त लगने वाला है। इसलिए अपना संयम बनाए रखना होगा। लोगों के साथ बातचीत करने में कठिनाई महसूस होगी। आपको अपनी बातों पर ध्यान देते रहना है। दूसरों का साथ प्राप्त करने के लिए अपनी बातों में समझौता न करें।

करियर : काम की वजह से यात्रा का करने मौका मिलेगा, इस कारण एक और नए काम का अवसर आपको मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप के लिए प्रसन्नता बनी रहेगी। कुछ बातों को समझने में वक्त लगेगा, लेकिन आप सकारात्मक रहेंगे।

हेल्थ : बदन दर्द संबंधी परेशानी तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

कन्या – KING OF CUPS

अपनी सोच में सुधार करने की कोशिश बढ़ाने की आवश्यकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जिन लोगों से विरोध प्राप्त हो रहा है, वह दूर होगा। अभी का समय आपके लिए सकारात्मक है, केवल आपको डर का सामना करते हुए बड़े निर्णय को अमल में लाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

करियर : काम की योजना आपने जिस प्रकार से बनाई है, उसी प्रकार से काम होगा।

लव : विवाह संबंधी निर्णय जल्दी ही तय हो सकता है।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या एसिडिटी के कारण हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

तुला – FIVE OF SWORDS

किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। आपको हर एक छोटी बात पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों की आपके लिए नाराजगी दूर होगी। अपने बर्ताव में सुधार करने की कोशिश करते रहें।

करियर : काम की जगह के लोग आप पर विश्वास करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – QUEEN OF CUPS

कुछ कठिन निर्णय आपको लेने होंगे, खुद को भावनात्मक बातों से दूर रखें। केवल प्रैक्टिकल बातों पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों को आपकी मदद की आवश्यकता होगी। काम से अधिक व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना होगा। पैसों से संबंधित समस्या अचानक दूर हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से आपको मदद मिलेगी।

करियर : नए काम की शुरुआत करते समय कठिनाइयों का सामना करना होगा।

लव : परिवार और पार्टनर के लिए चिंताएं बढ़ सकती हैं।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

धनु – PAGE OF PENTACLES

पैसों का उपयोग सही तरीके से करें। जिन बातों पर खर्च हो रहा है, उन पर ज्यादा ध्यान देते रहें। निवेश संबंधी जानकारी किसी अनुभवी से लें। बड़ा निर्णय लेते समय दोबारा विचार करने की जरूरत है।

करियर : काम संबंधी आ रहे बदलाव मन के विरुद्ध होंगे, लेकिन इसके जरिए आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है। फिलहाल मिलने वाले लाभ पर ध्यान देते रहें।

लव : नए लव प्रपोजल का स्वीकार कर सकते हैं।

हेल्थ : योगा के जरिए सेहत में सुधार हो सकता है। योगा को जीवन शैली का अंग बनाने की कोशिश करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मकर – KNIGHT OF SWORDS

काम की गति तेज करते समय क्वॉलिटी पर भी ध्यान देना होगा। किसी भी व्यक्ति से बात करते समय उनकी व्यक्तिगत बातों की चर्चा न करें। वर्ना एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होगी, जिसे दूर करने में काफी वक्त लगेगा।

करियर : काम संबंधी बातों को गोपनीय रखना होगा।

लव : पार्टनर के स्वभाव में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है।

हेल्थ : गैस संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

कुंभ – THE DEVIL

अपना टारगेट हासिल करने की वजह से प्रसन्नता मिलेगी। अपने विचारों को वास्तविकता का रूप देने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नए टारगेट हासिल करने के लिए समय आपके पक्ष में बनता नजर आएगा। समस्याओं के समाधान खुद ही ढूंढने की कोशिश करें।

करियर : भागीदारी में काम करना आपके लिए सही साबित होगा। बड़ा लाभ भी मिल सकता है।

लव : पार्टनर से विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है और ये निर्णय तुरंत लेने की संभावना बन रही है।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मीन – EIGHT OF CUPS

पुरानी बातों से खुद को दूर रखें। आप केवल अपने काम पर ध्यान दें। वर्तमान से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपको मिलेगा। आपके स्वभाव और विचारों में बदलाव आएगा। आध्यात्मिक बातों का सहारा लेते रहें, मानसिक शांति मिल सकती है।

करियर : व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए व्यापार में निवेश करने से बचना होगा।

लव : अपने पार्टनर की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करें।

हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है। आज थोड़ा आराम करना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here