• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Wednesday, 1st Could Kundli Rashifal In Hindi, Gemini, Libra, Aquarius And Pisces Most cancers Individuals, Budhwar Ka Rashifal In Hindi, Every day Horoscope In Hindi

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 1 मई को मिथुन, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों के अटके काम आगे बढ़ेंगे, सफलता मिल सकती है। मेष, वृष, सिंह और कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के लोगों को सतर्कता के साथ काम करना होगा, वर्ना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेषः

पॉजिटिव– अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने पसंद के कार्यों के लिए निकालें। जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संतान संबंधी की खुशखबरी भी मिल सकती है।

निगेटिव– अपनी भावनाओं और आवेश पर कंट्रोल रखें। छोटी सी बात पर ही कहासुनी हो सकती है। बच्चों की परेशानियों के निवारण के लिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्य पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभप्रद रहेगी।

लव– पति-पत्नी के बीच नोकझोंक की स्थिति रहेगी। सहज तरीके से आपस में बैठकर मामला सुलझाने से रिश्ते मजबूत हो जाएंगे।

स्वास्थ्य- व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए खुद को व्यस्त रखें।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 9

वृषः

पॉजिटिव– अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपके लिए लाभदायक होगा। रुचिपूर्ण और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों का साथ मेलजोल होगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र रहेंगे।

निगेटिव– पैसे के लेनदेन को लेकर तनाव हो सकता है। अगर वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है तो उस पर उचित विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय लें। युवाओं को अपने भविष्य की प्लानिंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय– व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को दूर करना होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। नौकरी में टारगेट पूरा न होने से घर पर ऑफिशियल काम करना पड़ सकता है।

लव– पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की योजनाएं बनेंगी।

स्वास्थ्य– अत्यधिक काम की वजह से गर्दन में दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम में भी कुछ समय लगाएं।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 6

मिथुनः

पॉजिटिव– लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर न खोएं, क्योंकि आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी उन्नति का भी कोई मार्ग खुलेगा। अधिकतर काम समय पर हो जाएंगे। मनोरंजक यात्रा की योजनाएं बनेंगी।

निगेटिव– किसी भी गैर कानूनी कार्य से दूरी रखें, वर्ना मुसीबत में पड़ सकते हैं। दोपहर बाद किसी से विवाद हो सकता है। विवेक और संयम से काम लें। अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

व्यवसाय– कारोबार में किसी की मदद से नई गतिविधियां शुरू करने की योजना बन सकती है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में प्रगति करेंगे। इस समय आपको कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से बहस न करें।

लव– घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। गलत संबंधों से दूर रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आलस और सुस्ती भरा दिन रहेगा।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 7

कर्कः

पॉजिटिव– आर्थिक उन्नति का कोई अवसर मिलेगा और मन मस्तिष्क में संतुलन बनाकर आप बेहतर तरीके से निर्णय ले लेंगे। आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो आज वापस मिलने का उचित अवसर है। इसलिए प्रयासरत रहें।

निगेटिव– मन पर नियंत्रण रखने की बजाय अपनी इच्छाओं को पूरा करने का भी प्रयास करें। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

व्यवसाय– व्यवसाय में अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपने व्यवसायिक स्थल पर दूसरों का हस्तक्षेप भी न होने दें। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सचेत रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

लव– घर-परिवार के लिए आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। दोस्ती में और अधिक नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के लिए लापरवाही करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ध्यान रखें कि स्वास्थ्य अच्छा होने पर ही आप गतिविधियां को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 5

सिंहः

पॉजिटिव– कई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। आपको चमत्कारिक रूप से लक्ष्य की प्राप्ति होगी। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

निगेटिव– नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। महिलाएं विशेष रूप से अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। सिर्फ गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। अगर यात्रा पर जाना पड़ रहा है तो अपने सामान की उचित देखभाल करनी होगी।

व्यवसाय– अगर व्यवसाय संबंधी कोई योजना है तो उसे कार्य रूप देने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

लव- विपरीत परिस्थितियों में घर के सभी सदस्यों का आपके लिए सहयोग आपको आत्म बल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य– अत्यधिक मेहनत की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। ऊर्जा बनाए रखने के लिए बदलते मौसम से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 4

कन्याः

पॉजिटिव– कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न आ रहे हैं, वे किसी के सहयोग से हल हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान रहेगा, जिससे आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा।

निगेटिव– अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। क्रोध और जिद पर अंकुश लगाएं। वर्ना कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।

व्यवसाय– इस समय नए आर्डर लेने और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इन पर गंभीरता से कार्य करें। लेन-देन अथवा कमीशन से संबंधित कार्यों में लापरवाही न करें।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए विश्वास की भावना बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले से संबंधित दिक्कत को नजरअंदाज न करें। चेकअप कराएं और तुरंत इलाज लें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 1

तुलाः

पॉजिटिव– घर के बदलाव की योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को अपने करियर की कोई शुभ सूचना मिलने वाली है।

निगेटिव– आर्थिक दिक्कतों की वजह से कुछ कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। अपने सामर्थ्य से ज्यादा उधारी न करें। अपनी गतिविधियों की गोपनीयता रखें। अन्यथा कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है।

व्यवसाय– व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रखें। आपके कठोर व्यवहार की वजह से कोई कर्मचारी कार्य छोड़कर जा सकता है। इस समय कार्य विस्तार संबंधी कोई योजना है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है।

लव– दांपत्य संबंधों में टकराव की स्थिति रह सकती है। बाहरी लोगों को अपने घर के मामले में हस्तक्षेप न करने दें।

स्वास्थ्य– अत्यधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत हो सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं। इलाज भी लें।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 5

वृश्चिकः

पॉजिटिव– अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्षों को मजबूत करके रखें। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में मधुरता आएगी।

निगेटिव– क्रोध और आवेश के चलते बनता काम अटक सकता है। ये समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। अपने परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। उनका ध्यान रखना आपका महत्वपूर्ण दायित्व है।

व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

लव- कोई पारिवारिक कार्य आपके मार्गदर्शन में पूरा होगा। वैवाहिक संबंधों में भी बेहतर तालमेल रहेगा।

स्वास्थ्य– कमजोरी और बेचैनी की समस्या परेशान करेगी। उचित आराम लें। शीतल पदार्थों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 7

धनुः

पॉजिटिव– व्यक्तिगत और आर्थिक मामलों में अपने नजदीकी मित्रों और परिजनों से सलाह अवश्य लें। आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। प्रिय जनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्रबल संभावनाएं हैं।

निगेटिव– दोपहर बाद किसी वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। लापरवाही की वजह से कोई मौका हाथ से निकल जाएगा। अपने अहं पर काबू रखें। किसी मित्र या संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उग्र रूप ले सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

व्यवसाय– व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन से सभी कार्य उचित तरीके से व्यवस्थित रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऑफिस की जिम्मेदारियां भली-भांति निभाएंगे। स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा।

लव– दांपत्य जीवन मधुर होगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य– किसी खास कार्य में अवरोध आने से मानसिक तनाव रहेगा। कुछ समय आत्म चिंतन और मनन में अवश्य व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 5

मकरः

पॉजिटिव– छोटी-मोटी बातों पर तनाव लेने की बजाय शांत मन से समाधान ढूंढें। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य पूरे करने में किसी की मदद मिलेगी। संतान पक्ष बेहतर रहेगा।

निगेटिव– कुछ समय आध्यात्मिक स्थल या अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें। कभी-कभी सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी उदासी महसूस होगी और किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।

व्यवसाय– व्यवसाय में इस समय आय की स्थिति बहुत मंद रहेगी। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको आर्डर मिलते रहेंगे। लुभावने ऑफर पर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, ठगे जाने की आशंका है। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

लव- परिजनों के साथ सुख-शांति भरा समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी।

स्वास्थ्य– बुरी आदतों और बुरी संगत से दूर रहें। इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 6

कुंभः

पॉजिटिव– समय अनुकूल है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के लिए भी रुझान बढ़ेगा।

निगेटिव– विपरीत परिस्थिति में अपने मनोबल और आत्मविश्वास में कमी न आने दें। परेशानियां आने से उदासी हो सकती है। भूमि संबंधी कागजात को लेकर विवाद हो सकता है।

व्यवसाय– व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें और पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने मुद्दों को नजरअंदाज करें। इस समय उधारी करना नुकसानदायक रह सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी।

लव- दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलें। जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी और बेहतर वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से सजग रहें।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 1

मीनः

पॉजिटिव– पुरानी परेशानी का आज समाधान मिलेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण सामंजस्य रखने में मदद करेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। कोई यात्रा कैंसिल होने से राहत मिलेगी।

निगेटिव– आलस और तनाव की स्थिति को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें। अपने बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपकी निगरानी अति आवश्यक है। बेहतर होगा कि अपनी नीतियों में कुछ परिवर्तन करें। नौकरीपेशा लोग किसी न किसी समस्या की वजह से परेशान रहेंगे।

लव– घर-परिवार के लिए समय निकालना जरूरी होगा। प्रेम प्रसंगों में भी निकटता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य– एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 5

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here