59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 20 मार्च को मेष राशि के लोग अपने टारगेट्स पर ध्यान देंगे। मिथुन राशि के लोग बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। धनु राशि के लोगों को नई शुरुआत के साथ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF PENTACLES

पैसों से संबंधित के बड़े टारगेट्स पर ध्यान दें। योजना में बदलाव करके काम करने की जरूरत है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके करना होगा। पैसों के कारण तनाव न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। बेचैनी दूर करने का रास्ता मिलेगा।

करियर : करियर संबंधी जो दिक्कतें हैं, वह दूर होंगी।

लव : जीवन की जरूरी बातों में बदलाव करेंगे।

हेल्थ : सेहत ठीक होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। खान-पान और आराम पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

वृषभ – SEVEN OF SWORDS

जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान देते रहें। लोग बेवजह विरोध कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के सामने अपना पक्ष प्रकट करते समय सतर्क रहें। जो लोग आपकी बातें समझते हैं, उनका साथ मिलेगा। मित्रों के साथ विवाद होने की संभावना है।

करियर : करियर संबंधी निर्णय की वजह से शुरुआत में काम की जिम्मेदारी मिलेगी। यह काम आपको सफलता देगी।

लव : पार्टनर के साथ चर्चा किए बिना किसी भी निर्णय को आगे न बढ़ाएं।

हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

मिथुन – SEVEN OF CUPS

जरूरी बातों में ज्यादा सोच-विचार करने से नकारात्मकता रहेगी। आपको अपनी इच्छाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों की अपेक्षाएं पूरी करने में दिक्कतें होंगी। लोगों की नाराजगी सामंजस्य से दूर करें।

करियर : करियर संबंधी निर्णय बड़ा महसूस होगा। फिलहाल आपकी काम करने की क्षमता कम हो रही है। खुद को नकारात्मक न बनने दें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से तनाव है तो पार्टनर को ये बात समझाने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। विचार सुधारने पर ध्यान दें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कर्क – THE HANGEDMAN

गहराई से विचार करने के बाद आप किसी नतीजे पर पहुंचे हैं। इस बार अपने निर्णय में बदलाव करने की गलती न करें। अनेक बातें आपको वक्त के साथ स्पष्ट होंगी। मनचाही बातों में प्रगति नजर आएगी। इसलिए खुद को वर्तमान से जुड़ी बातों में व्यस्त रखें और सकारात्मक रहें। पैसों से संबंधित चिंता जल्दी ही दूर हो सकती है।

करियर : करियर संबंधी अवसर मिलने से जीवन की अन्य बातों पर ध्यान दिया जाएगा।

लव : रिलेशनशिप के बारे में दुविधा हो सकती है। अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें।

हेल्थ : सेहत ठीक होने में वक्त लग सकता है, फिलहाल खानपान और विटामिंस पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

सिंह – TEMPERANCE

कड़ी मेहनत के बाद कोई समस्या सुलझ सकती है, लेकिन तनाव दूर होने में और थोड़ा वक्त लगेगा। डर के बारे में अधिक विचार न करें। केवल काम करने पर जोर देने की आवश्यकता है। लोगों की मदद करते समय अपनी बातों को नजरअंदाज न करें।

करियर : काम के लिए डेडीकेशन बना रहेगा। काम के साथ नई बातों को सीखने की कोशिश करनी होगी।

लव : पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

कन्या – NINE OF SWORDS

किसी भी निर्णय को आगे बढ़ाते समय अपनी जिम्मेदारी आपको ही लेनी होगी। तनाव बना रहेगा। लेकिन चिंता का कोई कारण नहीं है। नई लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करने की जरूरत होगी। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय गुस्से से बचना होगा।

करियर : काम अपेक्षा के अनुसार होगा, फिर भी क्वालिटी से संबंधित चिंता रह सकती है।

लव : प्रयत्न करने के बाद भी रिलेशनशिप में बदलाव न होने से थोड़ी चिंता और नकारात्मकता रहेगी।

हेल्थ : आज मानसिक और शारीरिक स्वरूप से आराम करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

तुला – SIX OF SWORDS

अपनी समस्या की चर्चा दूसरों के साथ करना आपके लिए ही तकलीफ का कारण बन सकता है। लोग आपकी बातें समझ नहीं पाएंगे। इसलिए सतर्क रहें। भावनाओं के प्रभाव में आकर कोई हड़बड़ी न करें।

करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। अपने काम ईमानदारी के साथ करते रहें।

लव : पार्टनर और परिवार के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी बातें नजरअंदाज न करें। जीवन शैली में बदलाव होने से सेहत में सुधार होगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THREE OF CUPS

जो लोग आपको करीब महसूस होते हैं, उनके साथ वक्त बिताने का मौका प्राप्त हो सकता है। लोगों से मिल रही मदद की वजह से अनेक काम आसानी से पूरे होंगे। अचानक से बड़ा लाभ होने की संभावना है। किसी भी बात के लिए अपनी क्षमता से अधिक पैसा खर्च न करें।

करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी, जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनका मन पढ़ाई में लगा रहेगा।

लव : रिलेशनशिप का असर आपके जीवन पर हो रहा है, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : एसिडिटी और गलत खानपान की वजह से तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

धनु – THE FOOL

नई शुरुआत करते समय अपनी जिम्मेदारी पर विचार करें। अनेक लोग आपके साथ अपने मतलब के लिए जुड़ने की कोशिश करेंगे। जब तक किसी व्यक्ति के इरादे स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक उससे गहरे संबंध बनाने से बचें। फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें।

करियर : करियर अपेक्षा के अनुसार बदलेगा। आर्थिक प्रगति मन के अनुसार न होने से थोड़ी निराशा रह सकती है।

लव : पार्टनर की प्रेरणा की वजह से आप अनेक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी हो तो डॉक्टर से तुरंत उपचार लें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

मकर – TEN OF WANDS

समस्या की जड़ तक जाकर उसे दूर करने की कोशिश करें। हर बार आप अपनी समस्या सुलझाने के लिए अन्य लोगों पर निर्भर रहते हैं। इसलिए किसी भी बात को ठीक से समझना संभव नहीं होता है। आत्मनिर्भर बनें। बार-बार एक जैसी गलतियों से बचना होगा।

करियर : रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों के काम की गति धीमी रहेगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच की नाराजगी बढ़ने की संभावना है।

हेल्थ : शरीर में हो रही विटामिंस की कमी से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कुंभ – KNIGHT OF CUPS

अपनी भावनाएं को स्पष्ट करने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है। जिन लोगों के साथ आप संबंध गहरे बनाना चाहते हैं, वे अपनी ही बातों में खोए रहेंगे। आपसी संबंधों पर ध्यान देना होगा। एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर करें। आपकी चंचलता और बेचैनी के कारण स्वभाव में भी नकारात्मकता आएगी।

करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होने के बाद भी प्रसन्नता नहीं मिलेगी। सकारात्मक रहना होगा।

लव : अपेक्षित व्यक्ति से लव प्रपोजल प्राप्त होगा।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी न होने दें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

मीन – FOUR OF WANDS

जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उन पर ध्यान दें। जीवन शैली और व्यक्तिगत जीवन में भी बदलाव आएगा। आपके सुधार की वजह से आप से जुड़े हुए लोगों को भी सकारात्मक महसूस होने लगेगा। आप से अनेक लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

करियर : काम की जगह आपको बड़ा अवसर मिल सकता है।

लव : कड़ी मेहनत और अनेक प्रयत्न करने के बाद विवाह संबंधी बातों को आगे बढ़ाना संभव होगा।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here