• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Wednesday’s Tarot Card: Taurus Signal Individuals Might Expertise Important Modifications In Their Job And Enterprise And Most cancers Signal Individuals Might Get Their Large Want Fulfilled

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 8 मई को वृष रा​शि वालों के नौकरी और बिजनेस में आ रहे बदलाव महत्वपूर्ण होंगे। कर्क राशि वालों की बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। वृश्चि​क राशि के स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग रिस्क न लें। धनु राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। मकर राशि वालों को बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – DEATH
लोगों की आप के प्रति बढ़ती नाराजगी पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इसे तुरंत दूर करना संभव नहीं है, लेकिन आप के बर्ताव की वजह से और नई समस्या निर्माण न हो इस बात का ध्यान जरूर रखें। यात्रा संबंधित निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा जो मन को प्रसन्नता दे सकता है। नए खर्च निर्माण होने की संभावना बन रही है। आर्थिक पक्ष पर बारीकी से ध्यान देना जरूरी होगा।
करियर: काम शुरुआत में कठिन महसूस होगा, लेकिन जैसे आप काम करते जाएंगे वैसे आसान तरीके से इसे पूरा करने का मार्ग मिलने के कारण आपकी रुचि बनी रहेगी।
लव: यदि खुद के द्वारा गलती हुई है तो तुरंत पार्टनर से माफी मांग कर समस्या को सुलझाए।
हेल्थ: लो बीपी और शुगर के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 2

वृष – TEN OF PENTACLES
परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को समझकर आप किस हद तक उन्हें पूरा कर सकते हैं, यह जानना जरूरी होगा। लोगों की आप के प्रति बनी निष्ठा को परखने की आवश्यकता है। गलत लोगों पर भरोसा रखने की वजह से कुछ हद तक नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। अपनी आर्थिक अवस्था या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी किसी भी समस्या की खबर बाहरी व्यक्ति को न हो इस बात का खास ध्यान रखें।
करियर: काम की जगह आ रहे बदलाव महत्वपूर्ण होंगे। जिसके जरिए पुराने नुकसान को दूर किया जा सकता है।
लव: खुद पर विश्वास रखें। पार्टनर के द्वारा कड़ी टिप्पणी प्राप्त होने वाली है। फिलहाल निर्माण होने वाले विवाद के कारण रिलेशनशिप को नकारात्मक तरीके से लेना गलत होगा।
हेल्थ: हार्मोनल तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

मिथुन – QUEEN OF PENTACLES
प्रयत्न करने के बावजूद भी आर्थिक अवस्था में बदलाव न ला पाना आपके लिए बड़ी समस्या का कारण बनेगा। व्यक्तिगत खर्च पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी है। लोगों के द्वारा साथ आपको एक हद तक ही प्राप्त होगा। इसलिए खुद को पैसों संबंधित बातों के लिए आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देने की आवश्यकता होगी। संयम होना महत्वपूर्ण बात है लेकिन। कभी-कभी अपने प्रयत्न बढ़ाकर परिस्थिति को बदलने की कोशिश करनी भी आवश्यकता होगी इस बात को समझे।
करियर: वाणिज्य और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम करते समय दस्तावेज से जुड़ी हुई हर एक छोटी बात पर ध्यान देना जरूरी होगा। वरना गलत बातों का इल्जाम आप पर आ सकता है।
लव: पार्टनर के बदलते बर्ताव के कारण चिंता महसूस होगी।
हेल्थ: सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। जीवन में आ रहे हर एक बदलाव का असर आपकी सेहत पर नजर आएगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1

कर्क – THE DEVIL
आपकी कोई बड़ी इच्छा जल्द ही पूरी होती हुई जर आएगी जिसके कारण समाधान प्राप्त होगा। लेकिन इस इच्छा को पूरा करने के लिए जितनी कड़ी मेहनत आपने ली है इस बारे में विचार करके थोड़ा उदासीन भी महसूस हो सकता है। हर एक बात को प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत लेनी पड़ती है यह विचार मन से दूर करना जरूरी होगा। आपके विचारों का असर आपकी उर्जा पर नजर आता है और यही बातें आपके लिए रुकावट का कारण बनती है यह समझ आएगा।
करियर: काम योग्य तरीके से करने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधारते नजर आएंगे जो बढ़ोत्तरी प्राप्त करने के लिए उपयुक्त होंगे।
लव: रिलेशनशिप की चिंता दूर होकर जिन बातों के कारण नकारात्मकता महसूस होती थी वह पूरी तरह से दूर होगी।
हेल्थ: डिहाइड्रेशन के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

सिंह – NINE OF PENTACLES
काम की गति को ध्यान में रखकर क्वालिटी पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी होगा। कोई भी निर्णय लेते समय इसका असर भविष्य पर क्या होता है साथ में आर्थिक पक्ष पर भी यह क्या असर करता है, यह समझना जरूरी है। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा कोई व्यवहार सफल साबित होगा जिसके कारण बड़ी मात्रा में पैसे अचानक से प्राप्त हो सकते हैं। इनका केवल निवेश करें।
करियर: काम की जगह अपेक्षा के अनुसार साथ मिलेगा, लेकिन जो प्रोजेक्ट आपको प्राप्त हुआ है वह अत्यंत महत्वपूर्ण और जटिल है इसलिए डेडीकेशन बढ़ाने की आवश्यकता है।
लव: पार्टनर को मिल रही प्रगति देख आप को सकारात्मक महसूस होगा।
हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 4

कन्या – EIGHT OF PENTACLES
खुद के द्वारा लिए हर एक निर्णय का अवलोकन आपके द्वारा किया जाएगा जिसके द्वारा बड़ी सीख मिलेगी। अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान में सुधार और बदलाव लाना आपके लिए संभव होगा। आप अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए अन्य लोगों को उनकी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए मदद करेंगे जो आपको मानसिक रूप से समाधान देगा।
करियर: काम की जगह प्राप्त होने वाला ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है। काम और ट्रेनिंग दोनों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
लव: अनेक प्रयत्न के बाद रिलेशनशिप संबंधित निर्माण हुई परेशानी दूर होगी।
हेल्थ: सर दर्द की समस्या कुछ देर हो सकती है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 6

तुला – THE TOWER
पुराना ही कोई अनुभव दोबारा आपको प्राप्त होगा इस बार भूतकाल में जैसी गलती हुई है वह दोहराई न जाए इस बात का ध्यान रखें। हर एक प्रकार की परिस्थिति से बाहर निकलना आपके लिए संभव हो सकता है। यह बात पर विश्वास बनाए रखें। किसी व्यक्ति के साथ के आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता न रखने की वजह से संबंध हमेशा के लिए बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सतर्कता रखनी होगी।
करियर: काम की जगह छोटी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है जिसके कारण मानहानि का सामना होगा।
लव: पार्टनर से कोई भी बात बिल्कुल न छुपाए।
हेल्थ: बढ़ती हुई गर्मी और बदलते वातावरण का असर सेहत पर नजर आएगा।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 9

वृश्चिक – PAGE OF SWORDS
किसी भी एक बात पर ध्यान पूरी तरह से न देने के कारण दिन के अंत तक कोई भी काम अपेक्षा के अनुसार पूरा नहीं होगा जो तनाव निर्माण कर सकता है। जिस प्रकार से आप ने योजना बनाई है हर हालत में उस पर टिके रहते हुए कृती करना आपके लिए जरूरी होगा। फिलहाल जो लक्ष्य आपको महत्वपूर्ण लग रहा है, वह आगे चलकर नुकसान का कारण बन सकता है। यह बात जल्दी समझ आएगी।
करियर: स्टॉक मार्केट संबंधित लोगों को किसी भी प्रकार की रिस्क नहीं लेनी है।
लव: लव रिलेशनशिप में सुधार नजर आ रहा है।
हेल्थ: पेट संबंधित समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर के द्वारा योग्य उपचार प्राप्त होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 3

धनु – SIX OF SWORDS
दिल और दिमाग दोनों में भी संतुलन बनाए रखकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी और कोई व्यक्ति आपको नई जानकारी देगा जो आप की दुविधा और भी बढ़ा सकता है। लोगों की समस्या को दूर करते समय आपका नुकसान न हो इस बात का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेज या मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखने की आवश्यकता है। खो जाने की या चोरी होने की संभावना बन रही है।
करियर: काम संबंधित उतार-चढ़ाव महसूस होगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है।
लव: पार्टनर और आप अपनी बातों में ही व्यस्त नजर आएंगे।
हेल्थ: शरीर में निर्माण हुआ छोटा इंफेक्शन भी बड़ी तकलीफ दे सकता है इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 2

मकर – PAGE OF PENTACLES
बड़े लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांट कर काम करना आपके लिए जरूरी होगा। अभी तक प्राप्त हुए अनुभव का योग्य तरीके से इस्तेमाल करके आप परिस्थिति को अपने पक्ष में कर पाएंगे। आर्थिक आवक फिलहाल सीमित मात्रा में ही नजर आ रही है। लेकिन यह चिंता का कारण नहीं है। जिस बड़ी खरीदारी के बारे में आप विचार कर रहे हैं उस पर अमल करने के लिए योजना बनाने की आवश्यकता होगी।
करियर: व्यापारी वर्ग को अचानक से बड़ी मात्रा में फायदा प्राप्त होगा।
लव: पार्टनर की भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।
हेल्थ: सर्दी खासी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 7

कुंभ – SEVEN OF CUPS
मन में निर्माण होने वाले नकारात्मक विचारों को जरूरत से अधिक महत्व न दिया जाए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। परिस्थिति की सत्यता को समझने में और वक्त लगेगा। जब तक आप परिस्थिति को अन्य लोगों के नजरिए से देखना नहीं सीखते तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान बिल्कुल न लगाएं। जितना ध्यान आप बातों के सकारात्मक पहलुओं पर दे रहे हैं, उतना ही ध्यान नकारात्मक बातों पर भी देने की आवश्यकता है। तभी योग्य निर्णय लिया जाएगा।
करियर: आपका काम आपके लिए महत्वपूर्ण है। किसी भी बात की वजह से काम को दूर्लक्षित बिल्कुल न करें।
लव: पार्टनर के द्वारा बोली बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है।
हेल्थ: दांत से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 8

मीन – KING OF CUPS
अधिकतर विचारों को आपने वास्तविकता का रूप अभी तक दिया है तो फिर भी वर्तमान की बातों को देखकर आपके मन में चिंता निर्माण क्यों हो रही है, यह समझना जरूरी होगा। अन्य लोगों के द्वारा साथ मिलने के बावजूद भी आपको उदासीन महसूस होता रहेगा। खुद के स्वभाव को सकारात्मक बनाने की ओर प्रेरित रखने की जिम्मेदारी केवल आपकी है इस बात को समझे। आर्थिक अवस्था में बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण और बड़ा अवसर आपको जल्द ही प्राप्त होगा।
करियर: विदेश में यदि आप अपने काम का विस्तार करना चाहते हैं तो किसी मित्र के द्वारा मदद प्राप्त होगी।
लव: पार्टनर के द्वारा दूर्लक्षित महसूस हो सकता है। अपनी भावनाओं को उनके सामने प्रकट करें।
हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here