नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पति-पत्नी के रिश्ते में कई बार पार्टनर की दोस्ती रिश्ते में खटास की वजह बन जाती है। खासकर बीवी का फ्रेंड अगर पुरुष है तो पति करे मन में शक का कीड़ा कुलबुलाने लगता है।

चैट रूम में आज चर्चा एक ऐसे कपल की जहां पत्नी की शिकायत है कि पति को उनकी पुरुष फ्रेंड से दोस्ती पसंद नहीं। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ ने महिला की शिकायत को समझा और उसके समाधान बताए।

मेरा बचपन का फ्रेंड पति को फूटी आंख नहीं सुहाता। हम साथ पले-बढ़े, पढ़ाई भी एक साथ की, करियर का चुनाव भी साथ किया, लेकिन हमारे मन में एक दूसरे से शादी करने का खयाल कभी नहीं आया। हम दोनों की शादी हो चुकी है। हम अच्छे दोस्त हैं और हमेशा अच्छे दोस्त बने रहना चाहते हैं।

शादी से पहले मैं पति को हमारी दोस्ती के बारे में बता चुकी हूं। तब उन्हें कोई शिकायत नहीं थी। लेकिन अब पति के मन में मेरे फ्रेंड को लेकर शक का कीड़ा कुलबुलाने लगा है। क्या पत्नी का बेस्ट फ्रेंड पुरुष नहीं हो सकता?

दोस्ती का जेंडर से कोई लेना देना नहीं। दोस्ती किसी के भी साथ, कभी भी हो सकती है। बचपन की दोस्ती तो और भी गहरी होती है। साथ पले-बढ़े लोग एक दूसरे के सुख दुख के साथी होते हैं, एक दूसरे की भावनाओं को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। ऐसे लोगों की दोस्ती समय के साथ और गहरी होती जाती है।

उम्र के साथ रिश्ता बदलने की शर्त

बचपन में लड़का-लड़की दोस्त बनें, एक साथ खेले-कूदें तो किसी को कोई शिकायत नहीं होती। लेकिन जैसे ही वो टीनएज में आते हैं तो खासकर लड़कियों को लड़कों से दूरी बनाने की हिदायतें मिलने लगती हैं। इससे बढ़ते बच्चे समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि अब वो दोस्त नहीं बन सकते।

हालांकि अब समाज में काफी बदलाव आ चुका है। अब टीनएजर लड़का-लड़की की दोस्ती को भी बुरा नहीं माना जाता। लेकिन ऐसी सोच रखने वालों की संख्या अब भी बहुत कम है। आज भी ज्यादातर लोग लड़का और लड़की की दोस्ती को सही नहीं मानते।

पत्नी के पुरुष मित्र से प्रॉब्लम

आज के युवाओं की सोच में काफी बदलाव आ चुका है। वो शादी से पहले अपने एक्स के बारे में खुलकर बता देते हैं। कुछ युवाओं को इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होती। लेकिन कई इसे सहजता से स्वीकार नहीं पाते। पति की एक्स की बातें तो फिर भी हजम हो जाती हैं, लेकिन पत्नी के पुरुष मित्र तक बर्दाश्त नहीं होता।

शादी के शुरुआती कुछ समय तक तो फिर भी पति लिहाज वश पत्नी की पुरुष से दोस्ती बर्दाश्त कर भी ले, लेकिन कुछ समय बाद पति की शिकायतें शुरू हो जाती हैं।

पति के साथ मिलने जाएं

अगर पति को आपकी पुरुष मित्र से दोस्ती पसंद नहीं, तो उन्हें प्यार से अपनी दोस्ती के बारे में समझाएं। उन्हें बताएं कि दोस्ती पुरुष से हो या महिला से इससे क्या फर्क पड़ता है।

अगर फिर भी पति को आपकी दोस्ती से तकलीफ हो, तो कभी भी उनसे छिपकर अपने दोस्त से मिलने न जाएं। इससे उन्हें आपके रिश्ते पर शक होने लगेगा। आप पति के साथ अपने पुरुष मित्र से मिलने जाएं या उन्हें पत्नी के साथ अपने घर मिलने के लिए बुलाएं। इससे पति को ये संतुष्टि रहेगी कि आप उनके सामने अपने अपने पुरुष मित्र से मिल रही हैं।

बात को अधूरा न छोड़ें

कई महिलाएं पति के तानों से बचने के लिए अपने पुरुष मित्र से मिलना और बात करना तक छोड़ देती हैं। लेकिन इस तरह अचानक अपने बेस्ट फ्रेंड से दोस्ती तोड़ देना सही नहीं। ऐसा व्यवहार दोस्ती के लिए सही नहीं है।

अगर पति को आपका पुरुष मित्र पसंद नहीं और आप घर में शांति बनाए रखने के लिए उनसे दूसरी बनाना चाहती हैं, तो इसके बारे में अपने फ्रेंड को बताएं। अपने पुरुष मित्र से कहें कि पति को आप दोनों की दोस्ती पसंद नहीं। आप दोनों की दोस्ती कभी कम नहीं होगी, लेकिन पति की खुशी की खातिर आपको उनसे मिलना और बात करना बंद करना होगा।

इस तरह सही बात बताकर आपका मन हल्का होगा और आपके फ्रेंड को भी आपसे कोई शिकायत नहीं होगी। अचानक बातचीत बंद करने से आपके दोस्त को समझ नहीं आएगा कि आखिर आप उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही हैं। दोस्त से अगर आप अपनी स्थिति बताएंगी तो वो आपकी समस्या को जरूर समझेंगे।

चैट रूम की और केस स्टडी पढ़िए –

पति से पिटने वाली महिलाओं का सच, 3 कैटेगरी की महिलाएं खाती हैं पति की मार, फिजिकल अब्यूज से बचने के ठोस रास्ते

मार खाकर रिश्ता निभाना कोई समझदारी नहीं है। पति-पत्नी ही नहीं, किसी को भी किसी पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है। कई घरों में महिलाएं चुपचाप पति की मार खाती हैं, लेकिन ये बात घर से बाहर नहीं निकलती। पढ़ी-लिखी महिलाएं भी पति से पिटती हैं, लेकिन इसके बारे में किसी से बात नहीं करतीं। उन्हें अपनी प्रेस्टीज की चिंता रहती है, लेकिन इसे बढ़ावा देकर कई बार वो अपने लिए मुसीबत मोल ले लेती हैं। फिर जब पति किसी के सामने हाथ उठाता है तो भेद खुल ही जाता है। तब उनके लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।

चैट-रूम में आज चर्चा एक ऐसी महिला की जो रोज पति के हाथों पिटती है और तब भी असमंजस में है कि पति से रिश्ता तोड़े या नहीं। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ बता रही हैं पति-पत्नी के बीच होने वाले फिजिकल अब्यूज की वजहें और इससे बचने के रास्ते। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पति-पत्नी में क्यों बढ़ रही बांझपन की समस्या:अपनी कमी छुपाने के लिए कपल कहते झूठ, रिश्ते में बढ़ती हैं दूरियां और तनाव

शादी करने के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं- एक साथ और दूसरा संतान। यानी शादी के बाद दो लोग एक दूसरे का साथ पाकर, साथ मिलकर अपना वंश आगे बढ़ाते हैं। शादी के बाद जब साथ मिल जाता है, तो बच्चे की जरूरत महसूस होने लगती है। पति-पत्नी जल्दी बच्चा न भी चाहें तो परिवार द्वारा प्रेशर बढ़ा दिया जाता है।

ऐसे कपल्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिनमें शारीरिक रूप से कोई कमी नहीं है, फिर भी उन्हें संतान का सुख नहीं मिल पा रहा है। चैट रूम में आज चर्चा एक ऐसे कपल की, जिनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी हैं और इसकी वजह है औलाद न होना। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ ने कपल की समस्या को समझा और उसका समाधान बनाते की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here