लंदन14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी हैं ब्रिटेन के जॉन टिनिसवुड। इनकी उम्र 111 साल और 222 दिन है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी हैं ब्रिटेन के जॉन टिनिसवुड। इनकी उम्र 111 साल और 222 दिन है। (फाइल फोटो)

जॉन टिनिसवुड 2 अप्रैल को दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी बन गए हैं। दरअसल, इसी हफ्ते वेनेजुएला के 114 साल के जॉन विसेंटे पेरेज की मौत हो गई थी जिसके बाद टिनिसवुड दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी हो गए।

जॉन टिनिसवुड ने अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए कहा कि वो हफ्ते में फ्राइडे को मछली और चिप्स जरूर खाते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लंबे जीवन का राज हर चीज में संयम रखने में है।

हफ्ते में फ्राइडे को जॉन मछली और चिप्स जरूर खाते हैं।

हफ्ते में फ्राइडे को जॉन मछली और चिप्स जरूर खाते हैं।

मर्सिडीज में हुआ था जॉन का जन्म

जॉन टिनिसवुड का जन्म इंग्लैंड के मर्सीसाइड में साल 1912 में हुआ था। जॉन पेशे से रिटायर्ड अकाउंटेंट और पोस्टल सर्विस वर्कर रह चुके हैं। उनकी उम्र 111 साल और 222 दिन है। टिनिसवुड ब्रिटेन के मर्सीसाइड के साउथपोर्ट के केयर होम में रहते हैं।

111वां बर्थडे मानते हुए जॉन का तस्वीर।

111वां बर्थडे मानते हुए जॉन का तस्वीर।

अपनी लंबी उम्र पर बात करते हुए जॉन ने कहा ‘कुछ लोग ज्यादा जीते हैं और कुछ लोगों की जिंदगी का सफर कम होता है। असल बात ये है कि हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। मैं अपने आपको को भाग्यशाली मानता हूं।’

जॉन का जीवन मंत्र :

  • सभी चीजों में संयम रखें और जिंदगी में आगे बढ़ते चलें।
  • जॉन ने द सन को बताया कि पूरे दिन कुर्सी पर बैठे रहना ठीक नहीं है।
  • अपनी सोच को जितना हो सके उतना बढ़ाएं। केवल एक ही चीज पर अटके नहीं रहना चाहिए।
  • अपने आप को फिट रखने की कोशिश करें। अपने खाने पीने का ध्यान रखें।
  • जिंदगी से प्यार करना चाहिए और जिंदगी को लंबा जीने के लिए एक अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर जरूरी है।

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का 2 अप्रैल को हुआ था निधन

वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेशे से किसान थे। उनकी उम्र 114 साल थी। उन्हें केक खाना बेहद पसंद था। (फाइल)

वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेशे से किसान थे। उनकी उम्र 114 साल थी। उन्हें केक खाना बेहद पसंद था। (फाइल)

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा का 114 साल की उम्र में 2 अप्रैल को निधन हो गया। जुआन वेनेजुएला के रहने वाले थे। फरवरी 2022 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया था। उस वक्त उनकी उम्र 112 साल 253 दिन थी।

तस्वीर 2022 की है, जब जुआन विसेंट ने अपना 112वां जन्मदिन मनाया था।

तस्वीर 2022 की है, जब जुआन विसेंट ने अपना 112वां जन्मदिन मनाया था।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जुआन की मौत की जानकारी दी थी। जुआन का जन्म 27 मई 1909 को हुआ था। उनके 11 बेटे, 41 नाती, पोते-पोतियां, 18 पड़पोते-पोतियां और 12 ग्रेट-ग्रेट ग्रैंडचिल्ड्रन हैं। गिनीज की रिपोर्ट के मुताबिक, जुआन वो पेशे से एक किसान थे। उन्होंने बताया था कि उनकी लंबी उम्र का राज कड़ी मेहनत, समय पर आराम करना और रोज एक ग्लास गन्ने से बनी शराब पीना है।

ये खबर पढ़ें…

ब्राजील में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला: ID कार्ड में बर्थ डेट 10 मार्च 1905; पड़पोती बोली- 119 की हैं दादी, 130 साल जिएंगी

ब्राजील की डेओलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डि सिल्वा का जन्म 10 मार्च 1905 को हुआ था। इस लिहाज से उनकी उम्र 119 साल है। खास बात यह है कि उनके पास ब्राजीलियन लैंग्वेज में सरकार की तरफ से जारी किया गया आईडेंटिफिकेशन कार्ड (ID) भी है। वैसे, फिलहाल दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड फिलहाल 117 साल की मारिया ब्रायंस मोरेरा के नाम है। उनका जन्म अमेरिका में हुआ, लेकिन इस वक्त वो स्पेन में रहती हैं और लंबे वक्त से एक नर्सिंग होम में एडमिट हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here