नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने भारत में 100% वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करने वाले कस्टमर्स के लिए ‘प्योर वेज मोड’ और ‘प्योर वेज फ्लीट’ लॉन्च किया है। जोमैटो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) दीपिंदर गोयल ने मंगलवार (19 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

फीचर अगले कुछ हफ्तों में पूरे देश में फेज्ड रोल आउट किया जाएगा: दीपिंदर गोयल
दीपिंदर गोयल ने पोस्ट में लिखा, ‘दुनिया के सभी देशों की तुलना में भारत में वेजिटेरियन्स का परसेंटेज सबसे ज्यादा है। उनसे हमें सबसे जरूरी फीडबैक मिला है। वह यह है कि वे इस बात पर बहुत खास ध्यान देते हैं कि उनका खाना कैसे पकाया जाता है और उनके फूड को कैसे हैंडल किया जाता है।

वेजिटेरियन्स के डाइटरी प्रेफरेंसेस को सॉल्व करने के लिए हम आज जोमैटो पर ‘प्योर वेज फ्लीट’ के साथ-साथ उन कस्टमर्स के लिए ‘प्योर वेज मोड’ लॉन्च कर रहे हैं, जो 100% वेजिटेरियन डाइटरी पसंद करते हैं।

यह फीचर अगले कुछ हफ्तों में पूरे देश में फेज्ड रोल आउट किया जाएगा। हम अपने कस्टमर्स की बात सुनने और बेस्ट पॉसिबल तरीके से अपनी कम्युनिटी की सेवा करने के लिए कमिटेड हैं।’

‘प्योर वेज मोड’ में सिर्फ वेजिटेरियन फूड सर्व करने वाले रेस्टोरेंट्स का ऑप्शन मिलेगा
जोमैटो के CEO ने बताया कि ‘प्योर वेज मोड’ में सिर्फ वेजिटेरियन फूड सर्व करने वाले रेस्टोरेंट्स का ही ऑप्शन मिलेगा। इस मोड में नॉन-वेजिटेरियन आइटम्स ऑफर करने वाले रेस्टोरेंट्स शामिल नहीं रहेंगे। दीपिंदर ने बताया कि यह मोड किसी भी रिलीजियस और पॉलिटिकल प्रेफरेंसेस को पूरा नहीं करता है।

जोमैटो का प्योर वेज फ्लीट का डिलीवरी पर्सन स्टैंडर्ड रेड डिलीवरी बॉक्स के बजाय ग्रीन डिलीवरी बॉक्स का यूज करेगा और सिर्फ प्योर वेज रेस्टोरेंट्स के ऑर्डर को ही पूरा करेगा।

जोमैटो का प्योर वेज फ्लीट का डिलीवरी पर्सन स्टैंडर्ड रेड डिलीवरी बॉक्स के बजाय ग्रीन डिलीवरी बॉक्स का यूज करेगा और सिर्फ प्योर वेज रेस्टोरेंट्स के ऑर्डर को ही पूरा करेगा।

प्योर वेज फ्लीट रेड डिलीवरी बॉक्स के बजाय ग्रीन डिलीवरी बॉक्स का यूज करेगा
जोमैटो का प्योर वेज फ्लीट स्टैंडर्ड रेड डिलीवरी बॉक्स के बजाय ग्रीन डिलीवरी बॉक्स का यूज करेगा। दीपिंदर ने बताया कि ये डिलीवरी पर्सन सिर्फ प्योर वेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स से ही ऑर्डर डिलीवर करेंगे और कोई भी नॉन-वेजिटेरियन आइटम्स हैंडल नहीं करेंगे। इसके अलावा वे ग्रीन डिलीवरी बॉक्स लेकर नॉन-वेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स में एंटर भी नहीं करेंगे।

हमारी डेडिकेटेड प्योर वेज फ्लीट सिर्फ प्योर वेज रेस्टोरेंट्स के ऑर्डर को ही पूरा करेगी
गोयल ने कहा, ‘हमारी डेडिकेटेड प्योर वेज फ्लीट सिर्फ प्योर वेज रेस्टोरेंट्स के ऑर्डर को ही पूरा करेगी। इसका मतलब यह है कि नॉन-वेज मील या यहां तक कि नॉन-वेज रेस्टोरेंट्स से सर्व किया गया वेजिटेरियन मील, कभी भी हमारे प्योर वेज फ्लीट के लिए बने ग्रीन डिलीवरी बॉक्स के अंदर नहीं जाएगा।’

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here