• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At present) | Each day Rashifal Saturday (19 April 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

19 अप्रैल, शुक्रवार को कर्क और सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कन्या राशि वालों को बिजनेस में बेहतर एग्रीमेंट मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा दिन है।

वृश्चिक राशि वालों को परेशानियों से राहत मिल सकती है। मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। मीन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से आत्म बल में कमी आ सकती है। घबराने की बजाए मेहनत बढ़ाना ज्यादा अच्छा है।
व्यवसाय- बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं, दोपहर बाद अचानक काम बनने शुरू हो जाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में कागजी काम करते वक्त बहुत सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां हो सकती है। आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- दिनभर चुनौतियां रहेंगी, हालांकि अपने प्रयासों से समय को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नई शुरुआत के लिए समय बहुत अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से भी मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव– किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही फोकस रखें। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले उचित जांच-पड़ताल जरूर करें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे। किसी भी तरह के निवेश की योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें। मनचाहे नतीजे मिलेंगे। इस समय लेनदेन में बहुत सावधानी रखना जरूरी है।
लव- अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने आप में आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज कोई खास कार्य संपन्न हो जाएगा तथा वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी पूर्व योजना को भी क्रियान्वित कर लें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कभी-कभी शक और संशय स्थिति संबंध में खटास भी ला सकती है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं।
व्यवसाय- अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। कुछ लोग आपके काम की नकल भी कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों को ज्यादा महत्व दें। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे तथा घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु युवा लोग किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- कहीं पैसा फसा हुआ है, तो आज उसका तकाजा करने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी अथवा घर की सुविधा की चीजों की खरीदारी पर ज्यादा समय बीतेगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं।
नेगेटिव- फालतू कामों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। नकारात्मक लोग आपकी मान-हानि और अपमान का कारण बन सकते हैं। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई में लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों से मदद मिलेगी। निवेश संबंधी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। बिजनेस में कुछ नया करने की योजना है तो उस पर पूरा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। तथा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुश्किल में डाल देगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिलेंगे। परंतु उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव रह सकते हैं। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- घर के किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर उत्सव का माहौल रहेगा। आज कोई ऐसी सुखद घटना घट सकती है, कि आप खुद आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का आभास होगा।
नेगेटिव- किसी भी विशेष मुद्दे पर वार्तालाप करते समय यह ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना बढ़े। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। लेन-देन संबंधी मामलों में कुछ गलतियां हो सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में बेहतर एग्रीमेंट मिल सकते हैं। ज्यादातर काम अच्छे से पूरे होते जाएंगे। विदेश से संबंधित कारोबारियों को बेहतर लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी।
लव- घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। आयुर्वेद का अधिक से अधिक सेवन करना उचित है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली और दिनचर्या का सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य तथा व्यक्तित्व पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग में दिल खोलकर खर्च करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आपा ना खोए और शांति से समाधान ढूंढे। ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। जल्दी ही परिस्थितियां संभल जाएंगी। युवाओं को मन मुताबिक सफलता ना मिलने से धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है । कोई सरकारी रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- आपके कार्य में जीवन साथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके लिए मान-हानि का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- अस्वस्थता की वजह से कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक समस्या से भी निजात मिलेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, दूसरों की अपेक्षा अपने कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- अपनी सामाजिक अथवा राजनीतिक छवि को उत्तम बनाकर रखें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। बेहतर होगा कि फालतू गतिविधियों में अपना ध्यान ही ना लगाएं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा किसी धर्म स्थल पर जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी जानकारी हासिल करना जरूरी है। साथियों के फैसलों को प्रायोरिटी पर रखें। आपको निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। इस समय कोई मनचाहा बेहतरीन आर्डर मिल सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। तथा परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- गैस व एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। तनाव को हावी ना होने दें। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- किसी खास योजना पर विचार होगा और क्रियान्वित करने का भी प्लान बनेगा। आप खुद को आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। अगर कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्था से हल करने का प्रयास करें। इससे संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे तथा भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहे। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवाओं को लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन लाएं। मीडिया कंप्यूटर ऑनलाइन जैसी गतिविधियों की ओर अधिक जानकारी हासिल करें। इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई विदेश संबंधी उपलब्धि आएगी।
लव- किसी प्रिय मित्र के मिलने या बातचीत होने से आपसी विचारों का सुखद आदान-प्रदान होगा। लव अफेयर्स के मामले मे आप भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। उचित आराम ले तथा मौसम में चल रहे परिवर्तन से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- कुछ रुके हुए कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। आप जो भी निर्णय लेंगे या काम करेंगे, उसमें निसंदेह सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है। इसका असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व हस्तक्षेप से समस्या सुलझ जाएगी। कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें।
व्यवसाय- आज आपका व्यवसाय को लेकर लिया गया कोई निर्णय क्रियान्वित हो सकता है, इसीलिए इसके लिए प्रयासरत रहें। फाइनेंस संबंधी कार्य भी परेशानी और बाधा के उपरांत पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।
लव- घर परिवार में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहे, इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- टांगो व घुटनों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। वात रोग वाली चीजें न खाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे तथा सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है।
व्यवसाय- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय संबंधित कुछ फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, कंपनी को भी फायदा होगा। व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
लव- परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपकी बदनामी की वजह बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- भाग्य और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन आप अपने मनोबल और सूझबूझ से उनके सुलझा भी लेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं। शक और वहम जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। युवा वर्ग भी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। यह समय अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर स्टाफ की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती है, इसलिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में कुछ नुकसान होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिशियल दस्तावेजों को बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। दोस्तों के साथ भी सकारात्मक वार्तालाप होगा।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों को ज्यादा इस्तेमाल करें। खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्या से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here