• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At this time) | Each day Rashifal (5 March 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 मार्च, मंगलवार को सिद्धि और छत्र नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज वृष और धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों की महत्वपूर्ण डील हो सकती है।

सिंह राशि वालों के बिजनेस में सुधार होगा रुके काम पूरे होंगे। तुला राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मकर राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होने की संभावना है।

कुंभ राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामले में अच्छी डील होने की संभावना है। मेष और मीन राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- समय चुनौतीपूर्ण है। आप अपनी काबिलियत के दम पर हर परिस्थिति का सामना करने लेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। पठन-पाठन में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- इस समय कामकाज और परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ असुविधा रहेगी। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ कुछ अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नया कार्य शुरू करने की योजना सफल रहेगी। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर का वातावरण नकारात्मक होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी। परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आपके आदर्शवादी विचार तथा सामाजिक गलत गतिविधियों पर हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए एक मिसाल बनता है। तथा आप को सम्मानित की स्थिति भी प्रदान करता है। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी।
नेगेटिव- यह जरूर ध्यान रखें, कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार रखना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने करियर को लेकर ना बनने की कुछ तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपकी पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। जल्दबाजी न करके धैर्य से काम पूरे करें। स्टाफ पर अपनी कड़ी नजर भी रखना जरूरी है। किसी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से नुकसान होने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी अपने संबंधों में खटास ना आने दे। प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- नई योजनाएं तथा नए उपक्रम करने का अनुकूल समय है। आप में काम करने का जुनून बना रहेगा और आपको सफलता भी मिलेगी। कुछ ऐसी सकारात्मक बात भी हो सकती है जिसकी कभी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- ज्यादा पाने के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए शांत और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करते चले। राजकीय कार्यों में बाधाएं आएंगी। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से हताश और निराश हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पुराने संपर्कों को दुबारा मजबूत करने का प्रयास करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी में अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी ना करें।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित तालमेल और सामन्जस्य बनाकर रखे। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- अचानक ही कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। तथा इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई पारिवारिक मसला हल होगा। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बन सकता है। समाज सेवी संस्था में सहयोग करने हेतु रुचि बनेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आएगी और इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में ना लें।
व्यवसाय- आज दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। व्यवसायियों के साथ मीटिंग आदि के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। महत्वपूर्ण डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को अधिक सावधानी से करें। हालांकि टारगेट हासिल कर ही लेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- सम्मानजनक स्थिति बनी हुई है। किसी भी सोशल गतिविधि में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो गंभीरता से इस पर विचार करें, समय अनुकूल हैं। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे। बेहतर होगा कि अपनी जरूरतों को संकुचित किया जाए। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हिम्मत ना हारे और प्रयासरत रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। पिछले कुछ समय से रुकी हुई गतिविधियों में भी कुछ हलचल शुरू होगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा व्यवस्था भी अनुशासित रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर क्षमता से अधिक कार्यभार ना ले। क्योंकि इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। योगा और मेडिटेशन करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का मौका मिलेगा, इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति भी होगी। घर-परिवार तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी।
नेगेटिव- आलस की वजह से आपके कुछ बनते काम रुक भी सकते हैं। अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करें तथा आपने शारीरिक क्षमता को मजबूत रखें। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जबरदस्त मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपने अगर कोई नया काम शुरू किया है तो अभी कुछ रुकावटें बनी रहेगी। परंतु हिम्मत ना हारें जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी आपके लिए उपयोगी रहेगा। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों के साथ ना उलझे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा पोलूशन और भीड़-भाड़ में जाने से बचे। वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आज अपने कार्यों की बजाय दूसरों की मदद में ज्यादा समय व्यतीत होगा। ऐसा करके आगे लाभदायक संपर्क सूत्र भी मिलेंगे और सम्मानजनक स्थिति बनेगी। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी और ज्यादा उत्साहित होने की वजह से कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्य में विघ्न डाल सकते हैं। बेहतर होगा की सभी निर्णय खुद ही ले। क्रोध आवेश जैसे स्वभाव पर काबू पाएं।
व्यवसाय- आज बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। महिलाओं को कामयाबी मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम हासिल होंगे। सरकारी नौकरी मे सुकून भरा समय व्यतीत होगा।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का भी अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिर दर्द रह सकता है। योगा, मॉर्निंग वॉक आदि करने से आपको राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने का उत्तम समय है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कारणों की वजह से आपके कुछ खास कार्य रुक अभी सकते हैं। साथ ही बढ़ते खर्चे भी परेशान करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने तथा मनोरंजन में अपना समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कर्मचारियों का पुराना विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी। काम तेजी से शुरू हो जाएगा। नौकरी में स्पेशल ड्यूटी लग सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप द्वारा कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनका उचित इलाज करवाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। समय की कीमत और महत्व का सम्मान करें। बच्चों के सुंदर भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी अवश्य व्यतीत करें। राजकीय मामले सरलता व सुगमता से पूरे होंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े होने के आसार हैं। चल रहे विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को करना समय और पैसे का नुकसान ही है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी गतिविधि को सामान्य ही रखें। दूसरों के मामलों में ना उलझकर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। बिजनेस संबंधी नए आर्डर मिल सकते हैं, जो कि भविष्य में फायदेमंद भी रहेंगे। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत तथा तनाव का असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ समय योगा और ध्यान में भी अवश्य लगाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में अपने उसूलों और सिद्धांतों पर टिके रहना आपको मान-सम्मान देगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्य पर प्रयासरत रहे।
नेगेटिव- किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें वरना आप धोखा खा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर अधिक ध्यान देंगे। जिसका असर उनके रिजल्ट पर पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। आपकी कार्य क्षमता व काबिलियत की वजह से कामयाबी आपके द्वार खटखटा आएगी। इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कार्य क्षमता के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
लव- परिवार तथा बच्चों की सुख-सुविधाओं और जरूरतों का ध्यान रखना आपका प्रयास रहेगा। इससे परिवार में आपकी रिस्पेक्ट और अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सिर्फ गैस और बदहजमी होने वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ बीती हुई नकारात्मक गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। तथा पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी तथा आपको सफलता भी मिलेगी। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में कोई उत्तम डील होने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष ध्यान रखना है।
लव- पति-पत्नी ने बच्चों की किसी समस्या की वजह से कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से कभी कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। उचित आराम भी ले तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज निपट सकते हैं।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय अच्छे-बुरे पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए बेहतर होगा कि स्थगित कर दें। आलस छोड़कर पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ कुछ मनमुटाव होने की आशंका है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परिजनों के लिए कुछ उपहार लाना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here