• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Immediately) | Each day Rashifal Saturday (11 Might 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

11 मई, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र सुकर्मा योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। वृष राशि वालों के फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क राशि के लोगों को बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। सिंह राशि के लोगों को नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। तुला राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की और बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है।

धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा, इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से खुशी मिलेगी और पहचान भी बनेगी। मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित जानकारियों को और अधिक हासिल करें। इससे आपको अपनी दिनचर्या तथा व्यवसाय संबंधी नई दिशा हासिल हो सकती है।
नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरी तरह समर्पित रहेंगे। आपको मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कामों में दिक्कत आने से तनाव बना रहेगा।
लव- परिवार में हास-परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर भी रहेगा।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- धार्मिक आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे। प्रॉपर्टी अथवा किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे।
नेगेटिव- किसी खास वस्तु के खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। इसलिए लापरवाही ना करे। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय किसी भी यात्रा संबंधी कार्यक्रम को स्थगित रखना ही उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अनुकूल रहेंगी। आपको लाभदायक अनुबंध हासिल होंगे। साझेदारी के बिजनेस में ज्यादातर फैसले लेने पड़ेंगे। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद तथा खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान बहुत ही संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी निजी संपर्क के द्वारा कोई खास समाचार मिल सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी। परंतु आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्यों को व्यवस्थित रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी प्रकार का अतिरिक्त काम अपने हाथ में ना लें। वरना अत्यधिक थकान की वजह से आपकी कार्य क्षमता और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे और इसकी वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य में रुकावटें आएंगी। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय ज्यादा मुनाफा की उम्मीद ना करें। अभी फिलहाल गतिविधियां कुछ मंदी की स्थिति में रहेंगी। सिर्फ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देते जाएं। नौकरी पेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध भी मधुर होंगे।
लव- घर के सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य उचित और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव तथा अलगाव होने जैसी स्थिति लग रही है।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आपकी व्यवहार कुशलता में निखार आ रहा है। और आज आपका यही गुण आपकी तरक्की में सहायक होगा। आप बुद्धिमत्ता व होशियारी द्वारा अपने संपर्क सूत्रों का फायदा उठाने में सक्षम रहेंगे। कोई पुराना विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र के साथ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि संबंध खराब होने जैसी स्थितियां ही ना उत्पन्न होने दे। किसी खास कार्य के लिए लोन लेने की प्लानिंग है, तो अपने सामर्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में कोई नई उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। पूरी उमंग के साथ उसका स्वागत करें। तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। कार्यस्थल में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। स्टाफ के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल बनेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। इसी मित्र की वजह से प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- तला भूना और भारी खाना खाने से बचें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। एसिडिटी, जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज आप कोई खास निर्णय लेने वाले हैं। साथ ही महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने की ऊर्जा भी बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित कोई उत्तम समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियां में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है, परंतु अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें। निकट भविष्य में अवश्य ही उचित परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। अपने आराम और स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- डेली रूटीन के सभी कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है।
नेगेटिव- अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। आय की अपेक्षा व्यय बढ़ने की आशंका है। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को क्रोध की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- प्रेम संबंधों में आपके असंतुलित व्यवहार की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई ले।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज करके दूसरों के मामलों में व्यस्त रहेंगे। जिसकी वजह से अपना नुकसान भी कर बैठेंगे और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने किसी टारगेट को पूरा करने से मान-सम्मान व तरक्की मिलने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में भी सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे जिससे मन में सुकून रहेगा। कंसल्टेंसी संबंधी व्यवसाय में मान-सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी, साथ ही संबंधों में पुनः नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय परिस्थिति में बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन आदि जैसी गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान रखें। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- इस समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें। क्योंकि घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट भी सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर ले।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है तथा आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का भी मौका मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक ध्यान दें। क्योंकि किसी प्रकार के फाइल वर्क में गलती होने की आशंका बन रही है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी तथा घर में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। राजनैतिक संपर्क बनेंगे, जो कि लाभदायक रहेंगे। अपने कार्यों को भी व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। संपत्ति संबंधी भी कोई काम आज पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- लोन अथवा ऋण लेने जैसे मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे। इगो और अति आत्मविश्वास आपकी कभी-कभी कमजोरी बन जाती है। इन कमियों पर काबू पाने से आपकी कई परेशानियां हल हो जाएंगी। युवा वर्ग फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएंगे। आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होगी। ऑफिशियल गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी।
लव- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में आपसी रिश्तो में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। अपनी देखभाल करना जरूरी है। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको उचित दिशा मिलेगी। आर्थिक दिशा में किया गया कोई भी प्रयास सफल रहेगा। कुछ समय अपने मनपसंद रुचि पूर्ण कार्यों में भी अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा भी मिलेगी।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत ना हारे। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखना आपको सफलता देगा। भावुकता और आलस जैसी कमियों पर काबू रखे। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र पर अपने स्टाफ और कर्मचारियों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। अन्यथा उनकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं। जिस कार्य को आप बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, उसमें कुछ मुश्किलें आएंगी। डाक्यूमेंट्स वगैराह बहुत संभालकर रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, साथ ही मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। प्रेम प्रसंग भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। उचित आराम ले। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्य करना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में परिवर्तन व अनुशासन लाए। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहे और आशावादी बने रहे।
नेगेटिव- अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। वरना कोई अन्य व्यक्ति इनका फायदा उठा सकता है। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती हैं। इस समय किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आलस या सोच-विचार ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आपको उचित सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ अपनी गतिविधियों को जरूर शेयर करें। विपरीत लिंग मित्रों से मेल-मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तथा अपने खानपान संबंधी आदतों को सुव्यवस्थित बनाकर रखना भी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे तथा आपसी विचारों का भी आदान-प्रदान होगा।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए किसी की मदद करने के साथ-साथ अपनी स्थिति का भी ध्यान रखें। थोड़ा व्यवहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है। नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में गति आएगी। कार्यप्रणाली में सुधार लाने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। लेकिन प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंध खराब ना करें। सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। दूसरों के मामले में ध्यान ना देकर अपने काम से ही मतलब रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। कमजोरी और हल्का-फुल्का बुखार रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here