• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Right now) | Every day Rashifal Saturday (11 April 2024), Every day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

11 अप्रैल, गुरुवार को प्रीति और आयुष्मान नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से कर्क और धनु राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा।

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। मीन राशि वालों की अर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग हैं। इनके अलावा कुंभ राशि वालों के बिजनेस के लिए ठीकठाक दिन रहेगा। वहीं कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल है और भविष्य में फायदेमंद भी रहेगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज ना करें। इन सब क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की एडमिशन को लेकर भी व्यस्तता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यस्थल में सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम की वजह से ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोक-झोंक होने की आशंका है। प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- खानपान हल्का रखे तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी। घर के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक वातावरण रहेगा। कुछ समय नेचर के साथ अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें, शांति मिलेगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी भी के साथ भी बहस में पड़ने की वजह मौन रहना ज्यादा अच्छा है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव ना ले, क्योंकि इसका कोई समाधान भी नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय मे विशेष अनुबंध मिलेंगे, लेकिन साथ ही बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा समस्याओं को हल करने में सक्षम भी रहेंगे। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द परेशान करेंगे। व्यायाम और योगा करना इसका उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ पैसा है तो उसे आज पाने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाएगी।
नेगेटिव- आज एक खास बात ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। तथा अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में ज्यादा समय ना लगाएं तथा त्वरित निर्णय लें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी आ सकते हैं। और उन पर काबू पाना भी मुश्किल होगा।
व्यवसाय- यह समय बहुत ही मेहनत करने तथा चौकन्ना रहने का है। बिजनेस में लापरवाही बिल्कुल न करें। अपने जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें। नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आप अपने आत्म विश्वास और मनोबल में महसूस कर सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य हल हो जाने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखने से समय और धन की बचत ही है।
नेगेटिव- परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपसी संबंधों पर पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर भी उचित ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है, आज उसको हल करने का प्रयास करें। काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में दखलअंदाजी ना करें।
लव- पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं पर विचार विमर्श करे। अवश्य ही समाधान निकलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा। इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल देगा। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में तरक्की मिलने की संभावना है। कामकाज की अधिकता रहेगी, इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी।
लव- घर में सुख-शांति‌ का माहौल रहेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाव रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- आज कोई खुशखबरी मिलने से दिन भर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज उस में गति आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। आज कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। यह भी ध्यान रखें कि गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ ना कुछ उतार चढ़ाव बने रहेंगे, परंतु समय रहते समाधान भी अवश्य मिल जाएगा। सहयोगियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी ही आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं।
लव- घर-परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
स्वास्थ्य- कोई कार्य ना बनने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी सोच को उत्तम और पॉजिटिव बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- वाद-विवाद चल रहा है तो किसी की मदद से सुलझ जाएगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का अनुकूल समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा।
नेगेटिव- काम की अधिकता के कारण कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना करें। वरना संबंधों में खटास आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यो में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। महिलाएं खासतौर से अपने कामों बहुत अच्छे से अंजाम दे पाएंगी। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बनाकर रखेंगे। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखिए। शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव– समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त होकर आगे बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में उलझकर अपने व्यक्तिगत कार्यों से समझौता ना करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को ना करे। समय का उचित सदुपयोग करने से ही सफलता मिलती है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ चुनौतिया बनी रहेगी। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। संयम बनाकर रखे। स्टाफ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से परिवार में सुख-शांति व मधुर वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ कार्य आपकी उचित व्यवस्था और मेहनत से आज बन सकता है। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों आपकी रुचि रहेगी। तथा आपके विचारों को विशेष महत्व भी दिया जाएगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव- समय की कीमत को पहचाने और समय पर अपने कार्य पूरा करने की कोशिश करें। आलस करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपके साथ संबंध खराब कर सकता हैं, इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें।
व्यवसाय- आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों के प्रति की गई मेहनत सकारात्मक रहेगी। इस समय व्यवसाय अथवा कोई भी ऑफिशियल यात्रा को स्थगित रखना ठीक रहेगा। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव में रह सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। परिवार के साथ कुछ खुशनुमा समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा।
स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज करवाएं। साथ ही मौसम के प्रतिकूलता से अपना भी बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- घरेलू गतिविधियों में ही दिन का सुखद समय व्यतीत हो जाएगा। साथ ही अपना ध्यान फालतू की गतिविधियों से हटाकर अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। कोई खास कार्य आज बन सकता है। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन में उचित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश ना करें। अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से कुछ चिंता की स्थिति रह सकती है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ कोई भी समझौता ना करें।
व्यवसाय- दिन भर व्यवसायिक व्यस्तता बनी रहेगी। किसी विशेष कार्य पर भी विचार होगा। पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं।
लव- अचानक ही किसी निकट संबंधी का आगमन होने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के मान सम्मान की अवहेलना ना करें।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेंगी। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत होगा और आपसी मेल मिलाप से संपर्क बढ़ेंगे तथा कई जानकारियां भी मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- किसी भी मुश्किल समय में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें, तो आप जल्दी ही किसी उचित नतीजे पर पहुंच पाएंगे। अगर पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज इस समस्या का निवारण संभव है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी। अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति परवाह ना रहे। कमीशन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष तौर पर नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगी।
लव- घर परिवार में ही अपनी खुशियां महसूस करें। एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों का नेगेटिव असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए मर्यादा में रहे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। एक्सरसाइज, योगा आदि इसका बेहतरीन इलाज है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- परिवार तथा व्यवसाय के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने किसी नजदीकी संबंधी के मुश्किल समय में काम आना आपको आत्मिक खुशी देगा। आज आपका कोई अहम कार्य भी शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी और इस वजह से आपके व्यक्तिगत गतिविधियों में भी व्यवधान आ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज का दबाव बना रहेगा परंतु साथ ही कोई बड़ी डील होना भी संभव है। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी अमल करें। ऑफिस मे आप अपने कार्यभार को आसानी से निपटा लेंगे।
लव- पारिवारिक मामलों में उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। हालांकि आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल ही जाएंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रति लापरवाह रहने की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here