1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया की वीडियो सामने आई है, जिसमें वो पैपराजी के साथ केक कटिंग करती नजर आ रही हैं। केक कटिंग करने से पहले आलिया ने विश भी मांगी। उनके केक पर लिखा था- राहा की मॉम। पैप्स ने उन्हें फ्लॉवर गिफ्ट किया। इस दौरान उन्होंने दो केक कट किया। आलिया कैजुअल स्मार्ट लुक में नजर आईं।

आलिया भट्ट के आने वाले प्रोजेक्ट्स

आलिया जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। ‘जिगरा’ को वासन बाला बना रहें हैं। उन्होंने इससे पहले ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म में आलिया के किरदार का कोई रोमांटिक एंगल नहीं है। इसके बजाय वो अपने भाई की रक्षा करती नजर आएंगी। इसमें आलिया के भाई के रोल में वेदांग रैना होंगे।

बहरहाल, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने फिल्म ‘जिगरा’ पर कई रोचक जानकारियां शेयर की हैं। जानिए उनके बारे में..

  • ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट प्योर एक्शन अवतार में हैं।
  • आलिया इस फिल्म के लिए हर एक दिन की शूटिंग से पहले दो दिन की एक्शन ट्रेनिंग लेती हैं।
  • फिल्म इस साल 27 सितंबर को रिलीज होगी।
  • ‘जिगरा’ में आलिया के पास भी वैसी ही गर्ल गैंग है, जैसे ‘जवान’ में शाहरुख खान के पास थी।

इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगी।

आलिया भट्ट ने 16 फिल्मों में लीड रोल निभाया है

आलिया भट्ट 15 मार्च को 31 साल की हो चुकी हैं। 12 साल के एक्टिंग करियर में आलिया ने करीब 16 फिल्मों में लीड रोल निभाया है, जिसमें से 12 हिट, 2 फ्लॉप और 2 एवरेज रहीं हैं। उनकी चार अपकमिंग फिल्मों पर तकरीबन 1000 करोड़ का दांव लगा है। इन फिल्मों में जिगरा, लव एंड वॉर, जी ले जरा और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here