• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • April Rashifal (Horoscope Month-to-month) | Month-to-month Rashifal April 2024), April Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अप्रैल में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र राशि बदलेंगे। इन 5 ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि वालों के बिजनेस में सुधार होगा। मिथुन राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। नौकरी में मनचाहा काम मिल सकता है। कर्क और वृश्चिक राशि वालों के नए इनकम सोर्स बनेंगे। उपलब्धियां भी मिल सकती है।

कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना अच्छा है। तुला राशि वालों के लिए बिजनेस के मामले में ये महीना अच्छा रहेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके काम भी पूरे होंगे।

मीन राशि वालों को नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। आर्थिक नजरिये से भी समय अच्छा रहेगा। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला समय रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये दिन

मेष – पॉजिटिव- ये महीना भरपूर मेहनत करवाएगा और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां देने वाला रहेगा। आप भरपूर ऊर्जा और आत्म बल महसूस करेंगे। रचनात्मक तथा सामाजिक कार्य में आपका मधुर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी जरूरत ध्यान दें।
नेगेटिव- महीने के बीच में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। साथ ही समाधान मिलते जाएंगे। अपने संपर्कों में कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल ना आने दे और आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का भी प्रयास ना करें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने मान-प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बोलचाल का लहजा नरम रखें। विद्यार्थी अपने नए सत्र की पढ़ाई पर पूरा फोकस रखें।
व्यवसाय- कारोबारी कामों में सुधार होगा। मार्केटिंग और प्रमोशन पर ध्यान देना जरूरी है। किसी व्यवसायिक इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल है। बीच मे कुछ रुकावटे भी आएंगी। नौकरी में जैसी स्थिति चल रही है, उसे स्वीकारना ही उचित रहेगा।
लव- विवाहित जीवन हंसी खुशी व्यतीत होगा अगर प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने की योजना है, तो परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे और स्वीकृति भी देंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संयमित दिनचर्या रखें। योगा, मेडिटेशन आदि जरूर करें।

वृष – पॉजिटिव- माह पर्यंत कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेकिन आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियों को जल्दी ही अनुकूल भी बना लेंगे। प्रथम सप्ताह में कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी हो जाएगी। लेकिन अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद स्नेह आप पर बना रहेगा। कंपटीशन की तैयारी में जुटे हुए विद्यार्थियों को उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- मित्रों, निकट संबंधियों के साथ कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति भी बन रही है। बेहतर होगा कि बातचीत करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। स्वयं पर भरोसा रखें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। अपनी योग्यता और निर्णय पर भरोसा रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहे। अगर कहीं यात्रा का प्लान है तो सामान का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में बहुत संभलकर काम करने की जरूरत है। कुछ लोग जलन की भावना से नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय में कुछ बेहतरीन स्थितियां रहेगी। आसपास के अन्य व्यवसायिक लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है, इसलिए मेहनत से घबराए नहीं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की इच्छा है तो इस महीने आवेदन कर सकते हैं।
लव- दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। संतान की कोई बेहतरीन उपलब्धि से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से बेहतरीन यादें भी ताजा होगी।
स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या बढ़ सकती हैं हैं। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें। हाइजीनिक भी रहे क्योंकि इंफेक्शन होने की आशंका है।

मिथुन – पॉजिटिव- इस माह कुछ समय से चल रहे व्यवधान दूर होंगे और अधिकतर कार्य मनोवांछित तरीके से पुरे होते जाएंगे। पिछले काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। किसी भी मुश्किल कार्य को आप अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप घर पर भी अपना भरपूर सहयोग देंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक संपर्कों में मजबूती आएगी।
नेगेटिव- सिर्फ यह ध्यान रखें कि आपको अपने कार्यों को कल पर टालने की आदत में सुधार लाना होगा। बेवजह की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें, क्योंकि आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। बिना सोचे-समझे दूसरों से कोई वादा करना आपकी मुश्किल का कारण बनेगा। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजातों को संभालकर रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सुधार होगा। इनकम भी बढ़ेगी। बेहतरीन रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति का उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। काम ज्यादा होने से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। नौकरी में मनचाहा काम मिल सकता है।
लव- परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। रिश्तों की गरिमा बनाकर रखने से बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। योगा और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।

कर्क – पॉजिटिव- कर्क राशि के लोगों को कुछ खास अनुभव मिलने वाले हैं। प्रत्येक क्षेत्र में अधिकतर कार्य मनोनुकूल तरीके से व्यवस्थित होते जाएंगे। अपने कर्म और पुरुषार्थ द्वारा आप अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। उच्च शिक्षा या कंपटीशन की तैयारी में जुड़े विद्यार्थियों को सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार से संबंधित कोई विशेष जिम्मेदारी पूरी होने से सुकून मिलेगा। वरिष्ठ लोगों का परिवार के साथ कोई लंबी यात्रा का प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी कड़ी नजर रखें तथा समझदारी और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाले। आलस की वजह से कुछ अधूरे काम छूट भी सकते हैं, इस समय अपनी उर्जा और कार्य क्षमता में कमी ना आने दे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभप्रद रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे, परंतु किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में सोच-समझकर ही कदम उठाएं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में इस समय किसी तरह के तनाव अथवा नुकसान होने की स्थिति बन रही है। ऑफिस में अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी प्राप्ति के लिए इच्छुक युवाओं को कोई खुशखबरी मिलने की उचित संभावना है।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण और सुखद रहेंगे। परंतु किसी पारिवारिक फैसले को लेकर कहासुनी भी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित और संतुलित बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं।

सिंह – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए तथा निकट संबंधियों के लिए भी निकाल लेंगे। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कार्य में सफल रहेंगे। आपकी कोई विशेष प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। शारीरिक रूप से आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगे।
नेगेटिव- मार्केट में पेमेंट फंसी हुई है तो उसे निकालने के लिए बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। माह पर्यंत आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी बना रहेगा। किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं। अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें। युवा लोग अपने किसी दोस्त की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि खुद को अपने कार्यों में ही व्यस्त रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय बेहतरीन है। इस समय कार्य क्षेत्र की हर छोटी से छोटी बात का बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करें। अगर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो तुरंत उस पर अमल करें। परंतु पेमेंट वगैरह अभी रुक सकती हैं, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे। प्रेम संबंधों में भी अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहना होगा वरना दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागा-दौड़ी की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम अवश्य लें। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

कन्या – पॉजिटिव- महीने के पहले हफ्ते में आपका कोई सोचा काम समय पर पूरा हो जाएगा। कुछ प्लानिंग भी बनेंगी। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो उस पर ध्यान केंद्रित करें सफलता के योग बन रहे हैं। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। अगर किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ हुई मनमुटाव चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आलस और लापरवाही की वजह से आप कुछ काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। इस समय गाड़ी अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखना उचित रहेगा। कोई भी दिक्कत आने पर पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। मित्रों से किसी भी तरह के सहयोग की उम्मीद ना करें। इस समय कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में पिछले महीने के मुकाबले ये महीना ज्यादा शुभ रहने वाला है। आपने जो नवीन कार्य संबंधी योजनाएं बनाई हैं, उस पर एकाग्र चित्त होकर काम करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में काम और फायदा दोनों बढ़ेंगे। कार्यस्थल की मेंटेनेंस संबंधी गतिविधियों में खर्चा बढ़ सकता है। अपने बजट का भी ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को बेहतरीन ऑफर मिल सकता है। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और अनुभवों पर अमल करें।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से अलगाव भी उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। ज्यादा तनाव लेना भी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। योगा, मेडिटेशन आदि करना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगा।

तुला – पॉजिटिव- यह माह आपको कई तरह के गतिविधियों में व्यस्त रखने वाला है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें और व्यवधान रहेंगे। आपकी उचित कार्यप्रणाली से समाधान भी मिलते जाएंगे। काम की अपेक्षा आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि संबंधी गतिविधियों पर अधिक समय व्यतीत करेंगे। इससे आपको मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। तथा अपने कार्यों को योजनाबद्ध और डिसिप्लिन तरीके से अंजाम भी दे पाएंगे।
नेगेटिव- कोई राजकीय या कोर्ट के संबंधी कोई मामला चल रहा है तो अभी उससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर चिंता करने की बजाय उनका मार्गदर्शन करें और अपने शुभचिंतकों की सलाह पर अमल करें। कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। वाहन का इस्तेमाल करते समय लापरवाही ना करें। घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। काम या प्रोजेक्ट संबंधी योजनाएं बनेंगी और उस पर कार्य भी शुरू होगा। किसी भी फोन कॉल्स को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लेकिन साथ ही तरक्की के योग भी बने हुए हैं।
लव- पारिवारिक सहयोग व सुख-शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु जीवनसाथी की सेहत की वजह से कुछ चिंता रह सकती हैं। विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहे। चोट लगने की स्थिति बन रही है।

वृश्चिक – पॉजिटिव- यह माह आपको सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा और ऐसा करके आपको प्रसन्नता ही मिलेगी। वरिष्ठ लोगों की मदद से टूटे हुए संबंध दोबारा जुड़ेंगे और गलतफहमियां भी दूर होंगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। माह मध्य में परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनकी सलाह पर विश्वास करने से पहले उचित सोच-विचार भी करें। काम का अत्यधिक बोझ अपने ऊपर ना लें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें। अगर लोन या उधर लेने की योजना है, तो अपने समर्थ का ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से बाहर लाभदायक व्यतीत होगा। रुके हुए इनकम सोर्स बनेंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर भी आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा और कर्मचारियों का भी सहयोग बना रहेगा। परंतु अपनी योजनाएं गुप्त रखें, लीक होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस तथा सहयोगियों के बीच मान-सम्मान व साख बनी रहेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। जो कि सुकून भरी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भागा-दौड़ी रह सकती है।

धनु – पॉजिटिव- धनु राशि के लिए यह माह परिवर्तनशील स्थिति में रहेगा। अपनी पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मीडिया तथा ऑनलाइन संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। चल रही किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों और संगति पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। कुछ समय होने के साथ जरूर व्यतीत करें। घर की सुख-सुविधाओं या मरम्मत आदि से संबंधित कार्य होंगे और साथ ही उस पर अधिक खर्चा हो जाने से चिंता भी रहेगी। आपको सलाह दी जाती है, कि नकारात्मकता हावी ना होने दें तथा धैर्य और शांति से समस्याओं को सुलझाएं। युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपने कामों को कल पर टालने की भूल ना करें।
व्यवसाय- इस समय आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आने वाला है। व्यवसाय तथा नौकरी दोनों जगह अपनी कार्यप्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन लाना जरूरी है। अगर व्यवसाय में किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से रुके काम पूरे कर लेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ बेहतर संबंध रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी और घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें इससे संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शरीर में सुस्ती और थकान हावी रहेगी। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही करना आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है।

मकर – पॉजिटिव- मकर राशि के लोगों के लिए यह माह कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव बनाए रखेगा। हालांकि आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी साकार होगी। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे और कोई भी निर्णय लेते समय अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास रखें, इससे आप किसी मुसीबत में आने से बच जाएंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने और खर्चों पर काबू रखने से वित्तीय समस्या भी दूर होने की संभावना है
नेगेटिव- कभी-कभी किसी विशेष कार्य में व्यवधान आने से मायूसी रह सकती हैं। अपने आपको कमजोर ना पड़ने दे। घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें। किसी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना संबंधों में कटुता ला सकता है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- कारोबार में कामकाज ज्यादा रहेगा। जिससे आप खुद के लिए समय मुश्किल से ही निकाल पाएंगे। शेयर्स, चिटफंड आदि से संबंधित किसी भी गतिविधि में रुचि ना लें। प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी संस्था संबंधी आर्डर दिलवा सकता है। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते समय अपने गुस्से और आक्रोश पर काबू रखें, वरना कोई कार्यवाही होने की आशंका है और समस्या भी बढ़ सकती हैं।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों पर हस्तक्षेप ना करने से पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी संभव है।
स्वास्थ्य- आपकी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और अत्यधिक कार्यभार के तनाव की वजह से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ेगी। बेहतर होगा कि, व्यवस्थित दिनचर्या रखें और उचित आराम भी ले।

कुंभ – पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। माह के उत्तरार्ध में विशेष सकारात्मक बातें सामने आएंगी। घर के वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से बहुत अधिक मानसिक सुकून मिलेगा। और आप अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में कोई निर्णय ले लेना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है, इसलिए सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें। अपनी जिम्मेदारियों से पीछा ना छुड़ाएं, बल्कि पूरे मनोयोग से उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। माह मध्य में पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है और आप बड़ी मुसीबत में भी फंस जाएंगे।
व्यवसाय- कारोबार में नए काम की शुरुआत की प्लानिंग है, तो समय बहुत अनुकूल रहेगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इस समय कारोबारी महिलाओं को फाइनेंस संबंधी कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, हालांकि आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। नौकरी में लगातार यात्राएं रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। तथा परिवार जनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कामकाज की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम ले तथा फिजियोथेरेपी भी इसका उचित समाधान है।

मीन – पॉजिटिव- माह की शुरुआत में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और समझदारी से परिस्थितियां व्यवस्थित भी हो जाएंगी। घर बदलने की योजना बनी हुई है, तो इस महीने काम बन सकता है। किसी संबंधी की व्यक्तिगत समस्या के समाधान में आप का विशेष योगदान रहेगा। समाज व रिश्तेदारों में आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व व सरल स्वभाव की वजह से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगा।
नेगेटिव- कहीं ना कहीं आवाजाही की स्थिति बनी रहेगी। दिखावे के चक्कर में खर्च करने या कर्ज लेने से परहेज करें, वरना आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर बिल्कुल ना उलझे। कभी-कभी शक और वहम जैसा व्यवहार आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। क्षमता से अधिक उधार ना लें। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी योजना बनी है तो उस कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। इसके बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल बना हुआ है। महिलाएं अपने व्यवसाय अथवा नौकरी में विशेष रूप से सफल रहेंगी तथा घर और प्रोफेशन दोनों जगह उचित सामंजस्य भी बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरी में भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध मान-हानि भी देंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी पुरानी परेशानियों के प्रति लापरवाह ना रहे तथा नियमित तरीके से दवाई लेते रहे। त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here