• Hindi Information
  • Nationwide
  • Arvind Kejriwal Tihar Jail Updates | Sanjay Singh Alleges Delhi CM Being Monitored By CCTV

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली LG और प्रधानमंत्री कार्यालय पर केजरीवाल की निगरानी के आरोप लगाए। - Dainik Bhaskar

संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली LG और प्रधानमंत्री कार्यालय पर केजरीवाल की निगरानी के आरोप लगाए।

आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि PMO और दिल्ली LG CCTV लिंक के जरिए जेल में केजरीवाल पर नजर रख रहे हैं। संजय ने यह भी कहा कि केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है, जिसमें सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री शामिल हैं।

इसके पहले तिहाड़ जेल के DG ने आम आदमी पार्टी के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें ये कहा गया था कि जेल में कैदियों से खराब व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा- अगर लोग इसका राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं तो मैं इन सबमें नहीं पड़ता।

संजय ने ये आरोप भी लगाए…

  • संजय ने कहा कि उन पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इतनी निगरानी क्यों है। क्या देखना चाह रहे हैं मोदी जी। ये देखना चाहते हैं कि केजरीवाल को दवा-खाना मिला या नहीं। वे क्या पढ़ रहे, कितना सो रहे। मोदी जी ने इस काम में दिल्ली LG को भी लगा दिया है। आखिर वे क्या जानना चाह रहे हैं।
  • अरविंद केजरीवाल से क्या दुश्मनी है। PM के इस अन्यायपूर्ण व्यवहार को देखकर केजरीवाल के माता-पिता दुखी हैं। उनकी पत्नी सेहत को लेकर परेशान हैं। दिल्ली की जनता परेशान है कि उन्हें दवा-इंसुलिन क्यों नहीं दी जा रही है। इसलिए अगर PM को केजरीवाल से कॉम्पिटिशन करना है तो काम की राजनीति से करें। स्कूल बनाएं, महंगाई कम करें।
  • लेकिन, आपकी चिंता ये है कि केजरीवाल प्रताड़ित कैसे होगा। ये हिटलरशाही, तानाशाही क्यों। बड़े-बड़े तानाशाह दुनिया से चले गए, आपकी सत्ता को भी जाना होगा।
  • अगर आप सब देख रहे हैं तो ये भी देखते होंगे कि केजरीवाल रोज जेल में झाड़ू लगा रहे हैं। जितना वे जेल के अंदर झाड़ू लगाएंगे उतना बाहर भाजपा साफ होगी। पूरे देश से उनका सफाया होगा।
  • PMO, दिल्ली एलजी सारे नियम तोड़कर केजरीवाल को CCTV के जरिए देख रहे हैं। उनकी निगरानी कर रहे हैं, इसलिए हमें बार-बार कहना पड़ता है कि केजरीवाल के खिलाफ गहरा षड्यंत्र हो रहा है। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है और इसमें सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री शामिल हैं। ​

DG बोले- जेल में 1000 डाइबिटिक पेशेंट, सबका शेड्यूल मैनेज होता है
तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने मंगलवार को बताया कि सभी कैदियों को समय पर भोजन दिया जाता है। अगर थोड़ी देर होती है, तो उसकी वजह जरूरी जांच प्रक्रिया होती है। खाना देने का एक निश्चित समय होता है और अदालत के आदेश से केजरीवाल को घर का खाना मिलता है। अगर जांच के बाद उन तक खाना पहुंचने में 5 से 7 मिनट का समय लगता है, तो ऐसा होना तय है।

आम आदमी पार्टी के इंसुलिन नहीं देने के दावे पर उन्होंने कहा- जेल में 900-1000 कैदी डाइबिटिक हैं। मैं हर दिन 1000 मरीजों का मैनेजमेंट कर रहा हूं। मेरे लिए ये कोई मुद्दे नहीं हैं लेकिन अगर लोग इसे राजनीतिक मुद्दों के लिए उठाते हैं तो मैं उसमें नहीं पड़ता हूं।

कैदियों की शिकायतों को सुनने और निरीक्षण विजिटिंग जज करता है
संजय बेनीवाल बोले- हर जेल में एक विजिटिंग जज होता है जो यह देखता है कि क्या हर किसी को मेडिकल फेसिलिटी दी जा रही हैं, जो उन्हें मिलनी चाहिए। क्या वहां दवाएं हैं। वह जगह जहां कैदी सोते हैं वह जगह और बाथरूम साफ है या नहीं। विजिटिंग जज जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देता है जिसके आधार पर सुधार भी होता है। विजिटिंग जज कैदियों की शिकायतें भी सुनता है, इसलिए यदि कोई शिकायत है, तो इसे लिखने की एक प्रक्रिया है।

केजरीवाल की जेल सुपरिटेंडेंट को लिखी चिट्‌ठी पर जेल DG ले कहा- यहां मेरे साथ 20 हजार लोग रहते हैं, हर किसी को कुछ न कुछ समस्या है। कुछ वास्तव में हैं, तो कुछ अनुमानित। लेकिन अगर समस्याएं हैं, तो हम उनके निवारण की व्यवस्था करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…

केजरीवाल को जेल में पहली बार इंसुलिन दी गई

केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ने पर इंसुलिन की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने 22 अप्रैल को AIIMS के डॉक्टरों का बोर्ड बनाने का आदेश दिया था। जिसके बाद मंगलवार को तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम इंसुलिन दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि कम खुराक वाली इंसुलिन की दो यूनिट दी गईं, क्योंकि शाम 7 बजे उनका शुगर लेवल 217 हो गया था। एम्स की टीम ने कहा था कि स्तर 200 पार होने पर उन्हें कम खुराक वाली इंसुलिन दी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here