• Hindi Information
  • Enterprise
  • Boeing CEO To Step Down In Broader Administration Shakeup After Blowout Of A Panel On A 737 Max

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बोइंग के CEO डेव कैलहौन (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

बोइंग के CEO डेव कैलहौन (फाइल फोटो)

संकट में फंसी एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बोइंग के CEO डेव कैलहौन इस साल के अंत तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं, कॉमर्शियल एयरक्रॉफ्ट यूनिट के हेड और CEO स्टेन डील तुरंत रिटायर होगे और कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर स्टेफनी पोप इस पद को संभालेंगे।

दरअलस, 3 महीने पहले 5 जनवरी को बोइंग 737-9 मैक्स विमान का 16 हजार फीट की ऊंचाई पर दरवाजा उखड़कर उड़ गया था। इसी हादसे के चलते कंपनी के मैनेजमेंट में यह फेरबदल किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने पूर्व क्वालकॉम CEO स्टीवन मोलेनकोफ को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं, कैलहौन की जगह लेने वाले व्यक्ति की खोज की जा रही है।

पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जाते समय हुआ था हादसा
अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 सीरीज के प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट डोर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था। एयरलाइंस के मुताबिक विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। घटना तब हुई जब विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था। टेकऑफ के बाद 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया था।

फुटेज बोइंग 737 मैक्स प्लेन का है, जिसका दरवाजा उड़ने के बाद विमान के अंदर प्रेशर घट गया और ऑक्सीजन मास्क खुल गए।

फुटेज बोइंग 737 मैक्स प्लेन का है, जिसका दरवाजा उड़ने के बाद विमान के अंदर प्रेशर घट गया और ऑक्सीजन मास्क खुल गए।

दरवाजा उखड़ने से बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट फट गई थी। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए थे। हालांकि बच्चे की मां ने उसे प्लेन से बाहर गिरने से बचा लिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। स्थानीय समय के मुताबिक यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। नीचे दिए ग्राफिक से प्लेन के दरवाजे की लोकेशन समझ सकते हैं।

प्लेन में घेरे में दिखाया गया दरवाजा ही उड़ान के दौरान उखड़ गया था। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

प्लेन में घेरे में दिखाया गया दरवाजा ही उड़ान के दौरान उखड़ गया था। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

हादसे के बाद बोइंग 737-9 मैक्स विमानों की उड़ान पर रोक
हादसे के बाद अमेरिका में बोइंग 737-9 मैक्स विमानों की उड़ान पर अस्‍थायी रोक लगा दी गई है। वहीं, भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने भी एयरलाइन कंपनियों को अपने बेड़े में शामिल बोइंग 737-8 मैक्स प्लेन के इमरजेंसी एग्जिट डोर का निरीक्षण करने को कहा था।

दरवाजा के बगल की सीट पर एक बच्चा बैठा था। उसकी शर्ट फट गई थी। विमान टेकऑफ के आधे घंटे के अंदर वापस पोर्टलैंड लैंड करवाया गया था।

दरवाजा के बगल की सीट पर एक बच्चा बैठा था। उसकी शर्ट फट गई थी। विमान टेकऑफ के आधे घंटे के अंदर वापस पोर्टलैंड लैंड करवाया गया था।

कई बार क्रैश हो चुका है बोइंग 737 मैक्स विमान
बोइंग ने 2015 में 737 मैक्स विमान बनाया था। 2017 में फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद से यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एयरक्राफ्ट बन गया। 2018 में इंडोनेशियाई एयरलाइन के तहत उड़ान भरते वक्त पहली बार यह प्लेन क्रैश हुआ था। तब करीब 189 लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद मार्च 2019 में एक और बोइंग 737 मैक्स प्लेन क्रैश हुआ। इसमें 157 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 दिन बाद FAA ने इस प्लेन की उड़ान पर रोक लगा दी। 2021 में बोइंग ने अमेरिकी न्याय विभाग के सामने 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना भरा।

तस्वीर 2018 की है, जब बोइंग 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से टेकऑफ के बाद समुद्र में क्रैश हो गया था।

तस्वीर 2018 की है, जब बोइंग 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से टेकऑफ के बाद समुद्र में क्रैश हो गया था।

प्लेन के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई आरोपों के बाद कंपनी ने अरबों खर्च करके इसकी मरम्मत करवाई। इसके बाद 2020 से इस प्लेन को फिर से उड़ान भरने की इजाजत मिल गई।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here