• Hindi Information
  • Nationwide
  • Breaking Information LIVE Updates; British Scientist Peter Higgs Died | MP Delhi UP Mumbai Information

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित पुणे यूनिवर्सिटी में एक मुस्लिम छात्र से रविवार को 5 लोगों ने लव जिहाद के आरोप में मारपीट की। पुलिस ने मंगलवार (9 अप्रैल) को मामले को लेकर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को छात्र अपने दोस्तों के साथ कैंपस में घूम रहा था। इसी दौरान 5 लोग आए और उससे आधार कार्ड मांगने लगे। उसके आधार कार्ड में उसका नाम देखने के बाद वो लोग उसको पीटने लगे। उन्होंने कहा कि ये यूनिवर्सिटी में लव जिहाद फैलाने आया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली के गांधी मार्केट में कपड़े की दुकान में आग, चौथी मंजिल तक पहुंची लपटें; 1.5 घंटे बाद बुझाई गई

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में 4 मंजिला कपड़े की दुकान में मंगलवार (10 अप्रैल) देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों ने 1.5 घंटे में आग पर काबू पा लिया।

घटना को लेकर स्थानीय विधायक अनिल बाजपयी ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 1960 के बाद से गांधी नगर में कोई फायर स्टेशन नहीं है। मैंने इस मुद्दे को दिल्ली विधानसभा में उठाया है।

गॉड पार्टिकल का आइडिया देने वाले ब्रिटिश वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन

ब्रिटेन के प्रख्यात वैज्ञानिक पीटर हिग्स का सोमवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी इडिनबरा यूनिवर्सिटी ने दी। उन्होंने हिग्स-बोसोन पार्टिकल यानी गॉड पार्टिकल का आइडिया दिया था। उन्होंने दर्शाया था कि कैसे बोसोन इस यूनिवर्स को जोड़कर रखता है। इसके लिए 2013 में उन्हें फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया था।

छत्तीसगढ़ में बस खाई में गिरी, 12 की मौत; 15 घायल, 10 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here