• Hindi Information
  • Girls
  • Clitoris Offers The Expertise Of Orgasm, Most Girls Are Not Conscious Of It; Take Care Of Its Well being

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पति-पत्नी को अंतरंग पलों में एक दूसरे की खुशी और संतुष्टि के साथ साथ अपने शरीर को भी समझना चाहिए। ज्यादातर महिलाओं को अपने शरीर के बारे सही जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वो फिजिकल रिलेशन में सहयोग नहीं कर पातीं। सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. राजन भोसले सुलझा रहे हैं कपल्स की सेक्शुअल समस्याओं के समाधान।

मैं क्लिटोरिस के बारे में जानना चाहती हूं। मैं महिलाओं के इस जरूरी अंग के बारे में अब तक नहीं जानती थी। क्लिटोरिस की महिलाओं के शरीर में क्या भूमिका है? ये फिजिकल रिलेशन में किस तरह सहायक है?

क्लिटोरिस की महिलाओं को ऑर्गेज्म का अनुभव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं के ऑर्गेज्म की तरह ही उनके शरीर के इस जरूरी अंग के बारे में बात नहीं की जाती। क्लिटोरिस महिलाओं के शरीर का एकमात्र ऐसा अंग है जिसका एकमात्र कार्य यौन सुख प्रदान करना है। महिलाओं को अपने इस अंग की जानकारी होनी चाहिए। आप ही की तरह कई महिलाएं इसके बारे में नहीं जानतीं।

क्लिटोरिस यानी भगशेफ महिलाओं के सेक्‍सुअल पार्ट में एक पहाड़ी जैसी संरचना वाला छोटा सा हिस्‍सा है। यह स्त्री की सेक्‍सुअल हेल्‍थ में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्लिटोरिस महिलाओं को उत्तेजना और ऑर्गेज्म का अनुभव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हमारी शादी को दो साल हो गए हैं। हाल ही में संबंध बनाते समय जब पति के सीमेन में खून आने लगा तो हम दोनों बहुत डर गए। हालांकि पति को दर्द या जलन का अनुभव नहीं हुआ, लेकिन हमें चिंता हो रही है। मैं जानना चाहती हूं कि सीमेन में खून आने की क्या वजह होती है। क्या इसके लिए पति को डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

सीमेन में खून आने पर डरना लाजमी है। संबंध बनाते समय अगर सीमेन से खून आए तो इसकी वजह जानना बेहद जरूरी है। अगर कपल के बीच लंबे समय से संबंध नहीं बने तो कई बार वजाइना से हल्तकी ब्बलीडिंग हो सकती है। इससे सीमेन में खून नजर आता है, लेकिन दर्द नहीं होता। कई बार पीरियड्स के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने पर हल्की ब्लीडिंग हो सकती है।

इसके अलावा दोनों पार्टनर में से किसी एक को प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो, तब भी ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसी स्थिति में दोनों कपल का ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है। किसी एक का ट्रीटमेंट होने पर दूसरे साथी से उसे फिर से इंफेक्शन हो सकता है। अगर सीमेन में खून आने के साथ साथ दर्द भी हो तो ऐसा चोट, सूजन या इंफेक्शन के कारण हो सकता है। सीमेन में खून आने पर लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से सही ट्रीटमेंट कराएं।

सेक्स सीरियसली में जानिए कुछ और सवाल-

संबंध बनाते समय पति सिर्फ अपनी इच्छाओं का ध्यान रखते हैं। मैं क्या चाहती हूं इससे उन्हें मतलब नहीं। मैं लिहाज के मारे कुछ कह नहीं पाती। लेकिन मैं अपनी सेक्शुअल लाइफ से खुश नहीं हूं। मैं क्या करूं कि पति मेरी भावनाएं समझ जाएं।

फिजिकल रिलेशन में पत्नी का असंतुष्ट रह जाना महिलाओं की एक बड़ी समस्या है। ये अच्छी बात है कि आप अपनी यौन इच्छाओं को लेकर जागरूक हैं। कई महिलाओं को इसकी जानकारी तक नहीं होती।

हमारे देश में लड़कियों को बचपन से यही सिखाया जाता है कि शारीरिक संबंध बनाना गलत बात होती है। ऐसे में कई लड़कियां शादी के बाद भी फिजिकल रिलेशन बनाने में हिचक और घबराहट महसूस करती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरी उम्र 24 साल है। हमारी शादी को अभी तीन महीने ही हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से मैं वजाइना में एक अजीब सी गंध महसूस कर रही हूं। मैं जानना चाहती हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे इस बारे में बात करने में बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है। मैं दिन में दो बार अच्छी तरह से नहाती हूं। शरीर की सफाई का पूरा ध्यान रखती हूं। फिर ये बदबू क्यों आ रही है?

आपने जो लक्षण बताए हैं, वो वजाइनल इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं। महिलाओं में वजाइनल इंफेक्शन होना आम बात है। लेकिन शादी के बाद दोनों में से किसी एक पार्टनर को इंफेक्शन हो, तो दूसरे को भी हो जाता है, इसलिए दोनों का एक साथ इलाज होना बेहद जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. राजन भोसले, एमडी

प्रोफेसर एंड एचओडी, सेक्सुअल मेडिसिन डिपार्टमेंट, केईएम हॉस्पिटल एंड जी. एस. मेडिकल कॉलेज

सेक्स सीरियसली के लिए अपने सवाल इस आईडी पर भेजें: db.girls@dbcorp.in

सब्जेक्ट लाइन में सेक्स सीरियसली लिखना न भूलें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here