2 दिन पहलेलेखक: मरजिया जाफर

  • कॉपी लिंक

भांग और पान की जुगलबंदी के साथ अल्हड़ मस्ती और हुल्लड़बाजी के रंगों में घुली बनारसी होली की बात ही निराली है। फाग के रंग और सुबह-ए-बनारस का गहरा रिश्ता यहां की विविधताओं का एहसास है। भांग और पान के बिना बनारसी होली की कल्पना भी नहीं कर सकते। पान खाना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आईए आयुर्वेदाचार्य डॉ. आर. पी. पराशर से जानते हैं पान खाने के फायदे के बारे में।

पान की गिलोरी

पान खाने के शौकीन लोग इसे सुपारी, कत्था, चूना और मस्ती में डूबने के लिए भांग भी डालकर खाते है। पान के पत्ते कसैले होते हैं। लेकिन यह हमारी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। कई बीमारियों की दवा है, एक पान की गिलोरी। ज्यादातर पान खाने के शौकीन पान के पत्तों के साथ चूना, सुपारी, कत्था जैसी चीजों को मिलकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पान के पत्तों को तुलसी के बीज के साथ खाया है।

ब्लड शुगर लेवल को कम करे

शुगर के मरीजों को पान के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। पान के पत्तों में हाई ब्लड शुगर लेवल को काबू कर सकते हैं। पान के पत्तों का अर्क रोजाना पीने से ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकते हैं।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

पान के पत्ते इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी पावर को मजबूत करते हैं। इससे कई सामान्य बीमारियों को दूर किया जा सकता है। पान की पत्तियां शारीरिक क्षमता को बेहतर कर सकता है। इससे स्पर्म काउंट और क्वालिटी में सुधार हो सकता है। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस हो रही है तो रोजाना पान की पत्तियां चबाएं।

कोल्ड-कफ में राहत

पान की पत्ते सर्दी-जुकाम की परेशानी को कम करते हैं। पान का पत्ता सिरदर्द को कम करता है। साथ ही तुलसी के बीज में मौजूद गुण गले की खराश और कफ की परेशानी से राहत दिलाता है।

डाइजेशन दुरुस्त करे

पान की पत्तियों के साथ तुलसी का बीज खाने से डाइजेशन सिस्टम मजबूत हो होता है। दरअसल, तुलसी के बीज पान के साथ खाने से यह आपके सैलिवरी ग्लैंड को एक्टिव रखने में मददगार साबित हो सकती है। यह ग्लैंड खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने का कार्य करती है, जिससे कब्ज, अपच और गैस की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

ओरल हेल्थ

पान के पत्तों में मुंह की दुर्गंध को कम करने का गुण होता है। इसमें मौजूद तत्व बैक्टीरिया के असर को कम कर मुंह से आने वाली बदबू को दूर करता है। मुंह से बदबू या फिर खून आने की परेशानी है तो 1 महीने तक पान के पत्तों के साथ तुलसी के बीच चबाएं। चाहे तो इसमें लौंग और इलायची भी डाल सकते हैं। इससे मुंह की दुर्गंध दूर होगी।

मसूड़ों की सूजन से निजात

पान के पत्ते मसूड़ों की सूजन को कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और गांठ को कम कर सकते हैं। मसूड़ों में सूजन है तो रोजाना तुलसी के बीजों के साथ पान की पत्तियों को चबाएं। पान की पत्तियां और तुलसी का बीज स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का दूर कर सकता है।

कब्ज से मिलता है छुटकारा

पान के पत्ते चबाने से डाइजेशन मजबूत बना रहता है। इससे पेट की समस्याएं दूर होती है। पान की पत्ती के साथ तुलसी के बीज का इस्तेमाल करने से कब्ज गैस की समस्या दूर होती है।

यूरिन की परेशानी दूर करे

पान के पत्ते के रस में थोड़ा दूध मिलाकर पीने से से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। यूरिन की परेशानी में काफी राहत मिलती है। इसलिए पान के पत्तों को एक अच्छा मूत्रवर्धक भी माना जाता है।

भूख को बढ़ाने में मदद करे

भूख नहीं लगती तो पान के पत्ते चबाएं। दरअसल, पान के पत्ते भूख लगने वाले हार्मोन को ट्रिगर कर करने में सक्षम होते हैं। जिससे भूख न लगने की समस्या दूर होती है। साथ ही पान के पत्ते पेट से तमाम विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर भूख बढ़ाने में मदद करते हैं।

गैस की समस्या दूर करे

गैस की परेशानियां आम होती जा रही है। यह परेशानियां पाचन से संबंधित समस्याओं के कारण भी हो सकती हैं। पान के पत्ते रोजाना खाने से एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। जिससे कि गैस्ट्रिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है।

जख्म का इलाज करे

कटने, छिलने के घाव पर पान की पत्ते का रस निकालकर लगाने से घाव में इंफेक्शन नहीं होता है। क्योंकि पान के पत्तों में घाव और इन्फेक्शन को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। आप इसे प्रभावित क्षेत्रों में लगा कर इसे किसी कपड़े से बांध लें।

सिरदर्द दूर करे

सिरदर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं तो पान के पत्ते फायदेमंद रहेंगे। पान के पत्तों में शहद और तुलसी के बीज साथ मिलाकर खाने से सिरदर्द में राहत मिलती है।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

काफी सारे लोगों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या होती है। ऐसे में वह 1 चम्मच केसर, इलायची, सूखे हुआ नारियल के टुकड़े, किशमिश और मिश्री को पान के पत्ते में बांधकर भोजन के बाद लेने से यह समस्या दूर होती है।

बालों को मजबूती दे

पान के पत्ते का इस्तेमाल झड़ते बालों की परेशानी को दूर करे। इसके लिए पान के पत्ते को पीसकर इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर पेस्ट स्कैल्प पर लगाएं।

मुहांसों को दूर करे

पान के पत्ते मुहांसे, ब्लैक स्पॉट, खुजली, एलर्जी की परेशानी का इलाज कर सकते हैं। पान के पत्ते के रस में हल्दी मिलाकर मुंहासों पर लगाने से यह समस्या खत्म होती है। यही नहीं पान के पत्ते का रोगाणुरोधी गुण त्वचा को इंफेक्शन से बचाता है।

इस होली पर खाएं लौंग इलाइची का बीड़ा

पान के पत्तों को चबा लें या इसे पीसकर पानी के साथ पी लें। यह स्वास्थ संबंधी कई परेशानियों को दूर करता है। तो इस होली लौंग इलाइची के बीड़े में भाग का ट्विस्ट डालकर होली की मस्ती में मदहोशी का रंग भरे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here