• Hindi Information
  • Nationwide
  • Delhi AAP Sanjay Singh Replace; BJP Modi | Manish Sisodia Arvind Kejriwal Liquor Coverage Case

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
AAP सांसद संजय सिंह ने गिरफ्तार होने से पहले कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ED पर गंभीर आरोप लगाए थे। (फाइल) - Dainik Bhaskar

AAP सांसद संजय सिंह ने गिरफ्तार होने से पहले कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ED पर गंभीर आरोप लगाए थे। (फाइल)

आम आदमी पार्टी के नेता और हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुए सांसद संजय सिंह आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस कॉन्फ्रेंस वे भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ कई बड़े खुलासे करेंगे।

उधर, दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ में बंद पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने जेल से अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें उन्होंने लिखा- हम जल्दी बाहर मिलेंगे। शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, लव यू ऑल।

सिसोदिया की चिट्ठी की 3 मुख्य बातें…

  1. मुझे खुशी है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाई गई। मैं यहां पिछले एक साल से हूं। इस दौरान मुझे सबकी याद आई। हम सबने दिल्ली की जनता के लिए ईमानदारी से काम किया।
  2. जिस तरह अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ उस समय लंबी लड़ाई लड़ी गई थी। उसी तरह अब हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। आजादी के पहले अंग्रेजों को अपनी सरकार का बहुत घमंड था। अंग्रेज शासक भी झूठे आरोप लगाते थे और लोगों को जेल में डाल देते थे। उन्होंने कई सालों तक गांधीजी और नेल्सन मंडेला को जेल में रखा था। ये दोनों ही मेरी प्रेरणा है।
  3. दिल्ली की जनता ही मेरी ताकत है। देश को विकसित होने के लिए अच्छी शिक्षा और स्कूल का होना जरूरी है। एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी। मुझे पंजाब में शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। जब से मैं जेल में हूं तब से आप लोगों के प्रति मेरा प्यार और भी बढ़ गया है। आप लोगों ने मेरी पत्नी का भी बहुत ध्यान रखा। मेरी पत्नी सीमा आपकी बात करके भावुक हो जाती हैं।

रिहाई के बाद संजय सिंह ने कहा था- हम किसी से डरने वाले नहीं

शराब नीति केस में गिरफ्तारी के बाद सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद 3 अप्रैल को रात 8:15 बजे तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। जेल से निकलकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था- जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, संघर्ष का वक्त है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया को सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

शराब नीति लागू होने से रद्द होने तक AAP के तीन बड़े नेताओं की गिरफ्तारी की कहानी…

नवंबर 2021: नई शराब नीति लागू हुई
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने 22 मार्च 2021 को नई शराब नीति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस नीति से शराब की दुकानें निजी हाथों में चली जाएंगी। सिसोदिया से जब नई नीति लाने का मकसद पूछा गया तो उन्होंने दो तर्क दिए। पहला- माफिया राज खत्म होगा। दूसरा- सरकारी खजाना बढ़ेगा।

17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति 2021-22 लागू कर दी गई। इससे शराब कारोबार से सरकार से बाहर हो गई और ये बिजनेस निजी हाथों में चला गया। कई बड़े डिस्काउंट देने से शराब की जमकर बिक्री हुई। इससे सरकारी खजाना तो बढ़ा, लेकिन इस नई नीति का विरोध होने लगा।

जुलाई 2022 : शराब नीति में घोटाले का आरोप लगा
8 जुलाई 2022 को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने नई शराब नीति में घोटाला होने का आरोप लगाया। उन्होंने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट LG वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी। इसमें बताया गया कि सिसोदिया ने लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उधर, LG ने भी कहा है कि उनकी और कैबिनेट की मंजूरी के बिना ही शराब नीति में बदलाव कर दिए।

अगस्त 2022: CBI और ED ने केस दर्ज किया
LG सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर CBI जांच की मांग की। 17 अगस्त 2022 को जांच एजेंसी ने केस दर्ज किया। इसमें मनीष सिसोदिया, तीन रिटायर्ड सरकारी अफसर, 9 बिजनेसमैन और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया। सभी पर भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

19 अगस्त को सिसोदिया के घर और दफ्तर समेत सात राज्यों के 31 ठिकानों पर छापेमारी की। इस पर सिसोदिया ने दावा किया कि CBI को कुछ नहीं मिला। इधर, 22 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने CBI से मामले की जानकारी लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया।

जुलाई 2022: सरकार ने नई नीति को रद्द किया
विवाद बढ़ता देख 28 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को रद्द कर दिया। फिर से पुरानी नीति लागू करने का फैसला लिया। 31 जुलाई को सरकार ने कैबिनेट नोट में बताया कि शराब की ज्यादा बिक्री के बाद भी सरकार की कमाई कम हुई, क्योंकि खुदरा और थोक कारोबारी शराब के धंधे से हट रहे थे।

26 फरवरी, 2023: CBI ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया
सिसोदिया के पास एक्साइज डिपार्टमेंट था, इसलिए उन्हें कथित तौर पर इस घोटाले का मुख्य आरोपी बनाया गया। कई बार पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने 26 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वे जेल में हैं। CBI ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि एक्साइज मिनिस्टर होने के नाते उन्होंने मनमाने और एकतरफा फैसले लिए, जिससे खजाने को भारी नुकसान पहुंचा और शराब कारोबारियों को फायदा हुआ।

सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। वे अब तक तिहाड़ जेल में हैं।

सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। वे अब तक तिहाड़ जेल में हैं।

4 अक्टूबर, 2023: ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया
संजय सिंह का नाम कथित शराब घोटाले में ED की चार्जशीट में सामने आया था। ये चार्जशीट 2022 में दायर की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित शराब घोटाला मामले में अभियुक्त से गवाह बने दिनेश अरोड़ा के बयान के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई।

दिनेश अरोड़ा, दिल्ली के चर्चित रेस्तरां कारोबारी हैं। वे नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिनेश अरोड़ा ने ED को बताया कि संजय सिंह के कहने पर उन्होंने मनीष सिसोदिया को 82 लाख रुपए दिए, जिसका इस्तेमाल दिल्ली विधानसभा चुनावों में किया गया।

21 मार्च, 2024: ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ED ने केजरीवाल को 9 समन भेजा था। वे एक भी समन पर पेश नहीं हुए। इस दौरान ED और केजरीवाल दोनों समन को लेकर कोर्ट पहुंचे थे।

ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9वां समन भेजा था। केजरीवाल 19 मार्च को समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे। उनकी याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने बार-बार समन भेजने को लेकर ED को तलब किया।

केजरीवाल ने कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वे पूछताछ के लिए ED जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए। कोर्ट ने साफ किया कि केजरीवाल को ED के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है। कोर्ट के फैसले के बाद इसी दिन शाम को ED केजरीवाल के घर पहुंची और करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद रात को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here