• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Dhaiya On Most cancers And Scorpio Zodiac, Sade Sati On Capricorn, Aquarius, And Pisces; Saturn’s Impact Will Enhance On These Zodiac Indicators

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 फरवरी को शनि, सूर्य के पास 15 डिग्री पर आने से अस्त हो गया था। अब 26 मार्च को शनि उदय हो गया है। ज्योतिषियों का मानना है कि शनि के उदित हो जाने से राजनीतिक, न्यायिक और संवैधानिक मामलों में शनि का प्रभाव बढ़ेगा।

कुंभ राशि में मौजूद शनि का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर रहेगा। मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती, कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढय्या होने से इन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव होने की संभावना है।

इस साल राजनीति में भी बड़े बदलाव आ सकते हैं। शनि का उदय हो जाने से मेहनतकश लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। निचले तबके के लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, वहीं गलत काम करने वालों में डर बढ़ेगा।

शनि कुंभ राशि में रहते हुए 30 जून को वक्री हो जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को सीधी चाल से चलने लगेगा। पूरे साल 12 राशियों सहित देश-दुनिया पर शनि का असर दिखेगा।

देश-दुनिया के लिए शनि
शनि के कुंभ राशि में उदित होने से देश में कंस्ट्रक्शन बढ़ेगा। पश्चिमी देशों में विवाद बढ़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। निचले वर्ग के लोगों के लिये रोजगार के मौके मिलेंगे। ऐसे लोगों को पद और अधिकार भी मिल सकते हैं। हालांकि पड़ोसी देशों से जुड़ी भारत की सीमाओं पर तनाव और विवाद बना रहेगा। शनि के प्रभाव से देश में बड़े कानूनी फैसले हो सकते हैं। गैर कानूनी काम करने वालों को सजा मिल सकती है। लंबे समय से मेहनत कर रहे लोगों को इस साल सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

अशुभ असर से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा
ग्रंथों में बताया गया है कि शनि के अशुभ असर को कम करने के लिए हर शनिवार शनि देव को तेल चढ़ाना चाहिए। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा से भी शनि दोष कम होते हैं। शनिवार को कांसे की प्लेट या कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर शनि देव और प्रणाम कर के। तेल से भरा कांसे का बर्तन दान कर दें। साथ ही काले तिल, कंबल, काली उड़द, लोहे के बर्तनों का और जूते-चप्पल का दान भी किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here