3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शादी के कुछ सालों बाद ज्यादातर बीवियों की ये शिकायत होती है कि पति अब पहले जैसा प्यार नहीं करते। कुछ मामलों में ये सही हो सकता है, लेकिन हर बार ये शिकायत सही नहीं होती।

चैट रूम में आज चर्चा एक ऐसे कपल की जहां पत्नी को शिकायत है कि पति का उनके प्रति प्यार कम होने लगा है। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ ने पत्नी की शिकायत को सुना, समझा और सही उपाय बताया।

हमारी शादी को आठ साल हो गए हैं। पांच साल की बेटी है। शादी के शुरुआती सालों में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन धीरे धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा। उनका मेरे प्रति प्यार कम होने लगा है। अब तो आलम ये है कि पति को मेरा बर्थडे, हमारी वेडिंग एनीवर्सरी तक याद दिलानी पड़ती है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पति क्यों बदल गए।

ये शिकायत अकेले आपकी नहीं है। शादी के कुछ सालों बाद ज्यादातर कपल ये महसूस करते हैं कि पार्टनर उन्हें पहले की तरह प्यार नहीं करता। कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है, लेकिन ज्यादातर केसेस में ऐसा नहीं होता।

उम्र के साथ बदलता प्यार

जिस तरह हमारी शक्ल-सूरत हमेशा एक जैसी नहीं रहती। त्वचा पर झुर्रियां, बालों में सफेदी नजर आने लगती है। उसी तरह बढ़ती उम्र के साथ प्यार करने का तरीका भी बदल जाता है। शादी से पहले लड़के घंटों कॉलेज के गेट पर गर्लफ्रेंड का इंतजार करते हैं। सड़क पर खुलेआम झुककर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन शादी के आठ-दस साल बाद या बच्चे के जन्म के बाद पुरुषों के लिए ऐसा व्यवहार कर पाना संभव नहीं। ऐसे में बीवी यदि पहले जैसे प्यार की उम्मीद करे तो उसे निराशा ही हाथ लगेगी।

जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं

शादी के बाद पति-पत्नी दोनों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। दोनों का ध्यान अपनी गृहस्थी और बच्चों की परवरिश पर बढ़ जाता है। दोनों प्यार के रिश्ते के लिए ही अपनी जिम्मेदारियां बढ़ाते हैं। दोनों अपना फर्ज निभाते हैं। लेकिन इस कोशिश में अक्सर प्यार की अनदेखी हो जाती है। वो ऐसा जान बूझकर नहीं करते। लेकिन काम की अधिकता में प्यार के लिए समय नहीं बचता।

आपके पति के साथ भी यही स्थिति हो सकती है। हो सकता है, आपको और बेटी को बेहतर भविष्य देने की खातिर पति ने अपना काम बढ़ा लिया हो।

बातचीत जरूरी है

पति के बारे में मन में कोई भी राय बनाने के पहले उनसे इस बारे में बात कर लें। पति से कहें कि आपको ये महसूस हो रहा है कि आप दोनों के बीच प्यार कम हो रहा है। अपने रिश्ते में फिर से पहले जैसा प्यार लाने के लिए आप दोनों को क्या करना चाहिए, इस बारे में भी डिस्कस करें। हो सकता है, आप दोनों मिलकर प्यार के लिए समय निकालने का कोई नया रास्ता खोज लें।

प्यार करने का तरीका बदलें

उम्र के साथ पति-पत्नी का रिश्ता ग्रेसफुल होता जाता है। लेकिन कई महिलाएं पति से बड़ी उम्र में भी बचकाने प्यार की उम्मीद करती हैं, जिससे पति चिढ़ जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ अपने प्यार की गरिमा भी बढ़ाएं। उम्र के साथ बदलते एक दूसरे के प्यार के इशारों की समझें। प्यार के लिए वक्त कम है तो कम समय में प्यार करने के रास्ते खोजें।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की आशंका

अगर पति अपने काम या घर की जिम्मेदारियों की वजह से आपको समय नहीं दे पा रहे हैं तब तो ठीक है। लेकिन आपको अगर ये लग रहा है कि पति बेवजह घर से बाहर रहते हैं। आपसे बातें छिपाते हैं। फोन पर घंटों बात करने या मैसेज करने में बिजी रहते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के संकेत हो सकते हैं।

ऐसी स्थिति में भी पति से बात करना जरूरी है। अगर आप पति से खुलकर इस बारे में बात नहीं कर सकतीं तो काउंसलर की मदद लें।

चैट रूम की एक और खबर पढ़ें-

पति ने पत्नी को बनाया ढाल, झगड़ालू का लगा टैग, परिवार में सब बने दुश्मन; देर से समझ आई पति की घातक चाल

पति के कारण ससुराल में मेरी इमेज खराब हो गई। इसकी वजह पति की चुप्पी है। जब भी परिवार में किसी बात का विरोध करना हो या किसी चीज के लिए मना करना हो, तो पति हमेशा मुझे आगे कर देते हैं।

परिवार में उनकी छवि बहुत शालीन है। वो कभी किसी से बहस या झगड़ा नहीं करते। लेकिन उनकी बातें मनवाने के चक्कर में मेरी इमेज खराब हो गई। किसी से दिया हुआ उधार वापस मांगना हो, किसी बात के लिया ‘ना’ बोलना हो, तो पति खुद तो कुछ नहीं कहते, लेकिन उनके लिए मैं हर किसी से बहस कर लेती हूं। इसके कारण मुझ पर डोमिनेटिंग और झगड़ालू का टैग लग गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पति-पत्नी में क्यों बढ़ रही बांझपन की समस्या, अपनी कमी छुपाने के लिए कपल कहते झूठ, रिश्ते में बढ़ती हैं दूरियां और तनाव

शादी करने के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं- एक साथ और दूसरा संतान। यानी शादी के बाद दो लोग एक दूसरे का साथ पाकर, साथ मिलकर अपना वंश आगे बढ़ाते हैं। शादी के बाद जब साथ मिल जाता है, तो बच्चे की जरूरत महसूस होने लगती है। पति-पत्नी जल्दी बच्चा न भी चाहें तो परिवार द्वारा प्रेशर बढ़ा दिया जाता है।

ऐसे कपल्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिनमें शारीरिक रूप से कोई कमी नहीं है, फिर भी उन्हें संतान का सुख नहीं मिल पा रहा है। चैट रूम में आज चर्चा एक ऐसे कपल की, जिनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी हैं और इसकी वजह है औलाद न होना। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ ने कपल की समस्या को समझा और उसका समाधान बनाते की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here