• Hindi Information
  • Nationwide
  • For The First Time, The Quantity Of Devotees In Char Dham Yatra Is Restricted; Harmful Aspect Results Of Covishield

14 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. कोवीशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक- स्ट्रोक का खतरा, कंपनी ने कोर्ट में माना

ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने माना है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। एस्ट्राजेनेका की इसी वैक्सीन को भारत में कोवीशील्ड के नाम से जाना जाता है। इस वैक्सीन से TTS हो सकता है। जिसमें शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। भारत में कोवीशील्ड की 175 करोड़ डोज लगी हैं। देश की 80% आबादी को यही वैक्सीन दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. नेस्ले बोली- बेबी फूड्स में एडेड शुगर तय सरकारी सीमा के अंदर

नेस्ले ने बेबी फूड ‘सेरेलेक’ में एक्सट्रा शुगर वाले मामले में सफाई देते हुए कहा कि कंपनी भारत में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करती है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और MD सुरेश नारायण ने बताया कि FSSAI के हिसाब से 100 ग्राम फीड (सेरेलेक) में एडेड शुगर की अधिकतम मात्रा 13.6 ग्राम होनी चाहिए, जबकि नेस्ले बेबी फूड में यह 7.1 ग्राम ही होता है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. चार धाम यात्रा में पहली बार हर दिन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने पहली बार प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी है। अब एक दिन में केदारनाथ में 15 हजार, बद्रीनाथ में 16 हजार, गंगोत्री में 11 हजार और यमुनोत्री में 9 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यानी चारों धाम में रोजाना 51 हजार लोग दर्शन करेंगे। पिछले साल रोजाना 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर…

4. आउटर मणिपुर के 6 पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग, हिंसा के चलते चुनाव रद हुआ था

मणिपुर आउटर लोकसभा सीट के 6 पोलिंग सेंटर पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान यहां हिंसा हुई थी। साथ ही EVM-VVPAT तोड़ी गई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग को शून्य घोषित कर दिया था। इससे पहले मणिपुर इनर लोकसभा सीट के 11 बूथ पर भी 22 अप्रैल को दोबारा वोटिंग हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दूसरे दिन SC में सुनवाई

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत पर आज सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई होगी। ED ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में 15 अप्रैल तक के लिए तिहाड़ भेज दिया था। इसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल और फिर 7 मई तक बढ़ा दी थी।
पढ़ें पूरी खबर…

6. पेरू में बस हादसा, 25 की मौत; 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस

अमेरिका के पेरू में खाई में बस गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बस लगभग 200 मीटर (लगभग 650 फीट) गहरी खाई में गिरी। नीचे नदी थी। कई यात्री इसमें बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पेरू में पिछले साल सड़क हादसों में 3 हजार से ज्यादा मौतें हुईं थीं।
पढ़ें पूरी खबर…

7. कर्नाटक सेक्स स्कैंडल, आरोपी प्रज्ज्वल को पार्टी से निकालने की तैयारी

सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के सांसद पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना (33) को JDS पार्टी से निकालने की तैयारी हो रही है। कुमारस्वामी आज JDS कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसमें वे भतीजे प्रज्ज्वल को पार्टी से सस्पेंड करने का ऐलान कर सकते हैं। प्रज्ज्वल के खिलाफ उनकी मेड ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। प्रज्ज्वल के करीब 200 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं?

पढ़ें पूरी खबर…

8. IPL में आज LSG vs MI, टॉप-3 में आ सकती है लखनऊ

IPL में शाम 7:30 बजे LSG और MI के बीच मैच खेला जाएगा। लखनऊ सुपरजायंट्स 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार से 10 पॉइंट्स लेकर पांचवें नंबर पर है। मुंबई को हराकर टीम 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। हारने पर टीम पांचवें नंबर पर ही रहेगी। वहीं MI जीतकर 7वें नंबर पर आ सकती है।
पढ़ें पूरी खबर…

9. मध्य प्रदेश में बिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 7.30 बजे मालगाड़ी बिना इंजन के ही 200 मीटर तक दौड़ गई। 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) पोल टूट गया है। इससे इटारसी-मुंबई अप-डाउन ट्रैक पर आने वाली ट्रेनें रोकी गई हैं। रिपेयरिंग में 10 घंटे का समय लग सकता है। खंडवा रेलवे स्टेशन जंक्शन है, जो दिल्ली-मुंबई वाया भोपाल, जबलपुर से कनेक्ट है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. यूपी के बिजनौर में कार पर ट्रक पलटा, अंदर फंसा युवक जिंदा जला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चलती कार पर एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में कार चला रहा युवक ड्राइविंग सीट पर फंस गया। आग लगने के कारण ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार में पांच अन्य लोग भी सवार थे, जिनमें 2 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। उन्हें बचा लिया गया। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।
पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here