- Hindi Information
- Enterprise
- Gold Worth In the present day (24 April); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Enterprise Information
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 24 अप्रैल को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 228 रुपए महंगा होकर 71,826 रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी 680 रुपए सस्ती हुई है। ये 80,687 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,650 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,420 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,700 रुपए है।
इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,474 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,826 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,687 रुपए पर पहुंच गए हैं।
2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।
2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोनाविघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।