• Hindi Information
  • Nationwide
  • IMD Climate Rainfall Forecast; Madhya Pradesh Maharashtra | UP Rajasthan Telangana Heatwave Alert

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर तेलंगाना की है, जहां हीटवेव के बीच छात्राएं पढ़ने जा रही हैं। राज्य में लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। - Dainik Bhaskar

तस्वीर तेलंगाना की है, जहां हीटवेव के बीच छात्राएं पढ़ने जा रही हैं। राज्य में लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। देश के 11 राज्य हीटवेव (लू) की चपेट में हैं। इनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। शुक्रवार को इन राज्यों के 17 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज हुआ।

महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिमी बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश व झारखंड में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज हुआ।

गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में भी पारा सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहा। मध्य प्रदेश के 19 शहरों का पारा 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। भोपाल में दिन का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी।

19 अप्रैल को इन शहरों में 43 डिग्री से ज्यादा तापमान

शहरतापमान
(डिग्री सेल्सियस में)
नांदल44.3
बौध44.3
बारीपदा44.2
आसनसोल44.0
अकोला44.0
झारसुगुड़ा ​​​​​​​43.8
चंद्रपुर ​​​​​​​43.8
अंगुल43.7
वासिम ​​​​​​​43.6
प्रयागराज43.6
कडापा ​​​​​​​43.6
मिदनापुर ​​​​​​​43.5
टिटलागढ़ ​​​​​​​43.5
डाल्टनगंज ​​​​​​​43.2
जमशेदपुर43.2
तिरुपति ​​​​​​​43.2
ब्रह्मपुरी ​​​​​​​43.1

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, में भी 40 पार होगा पारा
पश्चिमोत्तर के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले एक से दो दिन के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली का तापमान इस सीजन में पहली बार 39.9 डिग्री पहुंचा।

अगले तीन दिनों के मौसम का अनुमान

20 अप्रैल: बिहार-झारखंड में हीटवेव का अलर्ट

  • पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव चलेगी।
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज गर्मी का पड़ेगी।
  • असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होगी।
  • ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों पर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

21 अप्रैल: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अनुमान

  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
  • ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव चलेगी।
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज गर्मी का पड़ेगी।
  • असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होगी।
  • अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है।

22 अप्रैल: पश्चिम बंगाल-ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट

  • ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, माहाराष्ट्र, असम में बिजली गिरने और धूलभरी आंधी का अनुमान है।
  • अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान है।
  • पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव चलेगी।
  • केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज गर्मी का पड़ेगी।

मानसून को लेकर 2 अनुमान

1. मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून:राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here