मुंबई34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 18 मार्च को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 72,587 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 33 अंक की गिरावट रही, ये 21,990 के स्तर पर ओपन हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं पेटीएम के शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लगा है। इसका शेयर 18.50 रुपए (4.99%) की बढ़त के साथ 389.20 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

पेटीएम के शेयर का हाल सुबह 9:27 बजे का है।

पेटीएम के शेयर का हाल सुबह 9:27 बजे का है।

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के IPO में निवेश का आखिरी मौका
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का IPO आज यानी 18 मार्च को बंद होगा। ये IPO 14 मार्च को खुला था। 21 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

इस IPO के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। इश्यू में बोली लगाने के लिए लॉट साइज 20 शेयरों का है। यानी आपको इस IPO के लिए मिनिमम 14,300 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं आप 13 लॉट के लिए बोली लगाकर अधिकतम 1,85,900 रुपए निवेश कर सकते हैं।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले 15 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 453 अंक की गिरावट के साथ 72,643 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 123 अंक की गिरावट रही, ये 22,023 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here