मुंबई16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 15 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 845 अंक की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही, ये 22,272 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार पर ईरान-इजराइल टेंशन का असर देखने को मिला है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट रही और सिर्फ 3 में तेजी देखने को मिली। आज मीडिया, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

बाजार में गिरावट के 3 कारण

  1. इजराइल-हमास युद्ध के बाद अब ईरान और इजराइल में तनाव के कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी हैं।
  2. बाजारों में तेज रैली के बाद लोग कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप ओवरवैल्यूड हो गए हैं।
  3. कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है। जापान के बाजार में भी आज करीब 1% की गिरावट है।

वोडाफोन आइडिया का FPO 18 अप्रैल को ओपन होगा
वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) ने 18,000 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO लाने का ऐलान कर दिया है। यह FPO 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक ओपन रहेगा।

कंपनी ने अपने FPO के लिए प्राइस बैंड ₹10 से ₹11 के बीच तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 1298 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। ऐसे में यदि आप FPO के अपर प्राइज बैंड ₹11 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,278 लगाने होंगे।

शुक्रवार को भी बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 12 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 793 अंक की गिरावट के साथ 74,244 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 234 अंक की गिरावट रही, ये 22,519 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here