मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करीना कपूर खान बुधवार शाम दिव्यांग जनों का हौसला बढ़ाने के लिए मुंबई के खार एरिया में खार जिमखाना पहुंचीं। वहां दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर रनिंग कॉम्पिटिशन रखा गया था। करीना कपूर ने वहां पहुंचकर विनर को अवॉर्ड भी दिया। इस मौके पर उनके साथ सोशल वर्कर निखिल रूपारेल भी मौजूद थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ शहर में स्पॉट हुए। रश्मिका मंदाना भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।

एक नजर सेलेब्स स्पॉटेड पर..
करीना कपूर कैजुअल आउटफिट में खार जिमखाना पहुंचीं। उन्होंने दिव्यांग जनों का हौसला बढ़ाया और उनसे काफी देर बातचीत भी की। हालिया काम पर बात करें तो उनकी लेटेस्ट फिल्म क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और तब्बू भी नजर आईं।

वीडियो क्रेडिट- मोहसिन शेख।

वीडियो क्रेडिट- मोहसिन शेख।

अमिताभ बच्चन भी बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सिटी में स्पॉट हुए। हमेशा की तरह उन्होंने सफेद कुर्ता और शॉल लगाया हुआ था।

रश्मिका मंदाना भी कूल और कंफर्टेबल अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। वो अब जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा-2 में नजर आने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here