• Hindi Information
  • Nationwide
  • Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidate Listing Replace, Comply with Comply with Bharatiya Janata Get together Candidates Newest Information And Updates On Dainik Bhaskar

नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और अनिल बलूनी  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए। - Dainik Bhaskar

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और अनिल बलूनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा की लोकसभा सूची का इंतजार खत्म, शनिवार शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे। पार्टी ने सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से प्रत्याशी बनाया है। उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती से पूर्व IAS और मोदी के पूर्व निजी सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को टिकट मिला है। इस लिस्ट में चार भोजपुरी स्टार्स मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल और पवन सिंह शामिल हैं।

कैंडिडेट्स की राज्यवार सूची यहां देखें:

राजस्थान: 5 सांसदों के टिकट कटे, 2 सीटों पर चेहरे बदले
राज्य में भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस से आए 2 नेताओं को भी चुनाव में उतारा है। भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेता नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थीं। वहीं, मालवीय कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

मध्यप्रदेश: 6 सांसदों के टिकट कटे, 5 सीटों पर बदले चेहरे
राज्य में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया है। मंडला सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर टिकट मिला है। वे मंडला की निवास सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। सतना सांसद गणेश सिंह को फिर से मौका दिया गया है। वे सतना से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। 6 सांसदों के टिकट कटे और 5 सीटों पर चेहरे बदले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

छत्तीसगढ़: 3 महिलाओं के नाम, कांग्रेस से आए चिंतामणि महाराज को भी टिकट
राज्य की सभी 11 सीटों पर नामों का ऐलान हुआ। 2 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। 11 सीटों में 3 महिलाओं को बीजेपी ने टिकट दिया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए चिंतामणि महाराज को सरगुजा से टिकट मिला है। पूरी खबर यहां पढ़ें

उत्तरप्रदेश: 9 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट, 47 पुराने चेहरों को मौका
राज्य से 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। इनमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। हारी हुई सीटों पर 4 नए चेहरों को टिकट मिला, जबकि 47 पुराने चेहरे हैं। 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगें। खीरी से अजय मिश्रा ‘टेनी’ और श्रावस्ती से नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को टिकट दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

​झारखंड: 2 सांसदों का टिकट कटा, 9 को फिर मौका
राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। दो सांसदों का टिकट कट गया है। इन सीटों पर नए चेहरों को टिकट मिला है, जबकि नौ सांसदों को फिर मौका दिया गया है। पांच दिन पहले कांग्रेस छोड़कर आईं सिंहभूम से सांसद गीता कोड़ा को भी टिकट मिला है। उन्हें सिंहभूम से ही प्रत्याशी बनाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

10 मार्च तक 50% सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान की योजना
सूत्रों की मानें तो भाजपा 10 मार्च तक 50 फीसदी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने यही किया था। पिछली बार लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले भाजपा ने 21 मार्च को 164 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here