1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों एक्टर सुनील शेट्‌टी के साथ डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ जज कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करिशमा कपूर इस शो के सेट पर पहुंचीं।

इस मौके पर माधुरी और करिश्मा ने स्टेज पर अपनी फेमस फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का डांस बैटल रीक्रिएट किया। दोनों की इस परफॉर्मेंस का वीडियो चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

डांस दीवाने के सेट पर डांस बैटल करतीं करिश्मा-माधुरी।

डांस दीवाने के सेट पर डांस बैटल करतीं करिश्मा-माधुरी।

सुनील बोले- ‘तब भी दिल पागल था, आज भी है’
वीडियो में जहां माधुरी येलो आउटफिट्स में नजर आ रही हैं, वहीं करिश्मा ने ब्लैक साड़ी पहनी है। दोनों की परफॉर्मेंस के बाद शो के जज सुनील शेट्‌टी ने उन्हें चीयर अप किया।

सुनील ने कहा- ‘तब भी आप दोनों के लिए दिल पागल था और आज भी दिल पागल है। आप दोनों हमारी इंडस्ट्री और देश के सबसे बड़े डांसिंग स्टार्स हैं।’

सुनील शेट्‌टी ने दोनों एक्ट्रेसेस की जमकर तारीफ की।

सुनील शेट्‌टी ने दोनों एक्ट्रेसेस की जमकर तारीफ की।

यूजर्स बोले- इसी री-यूनियन का इंतजार था
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर फैंस ने भी अपने रिएक्शंस दिए हैं। एक फैन ने लिखा- ‘आप दोनों आज भी उतने ही यंग हो.. ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है।’

कुछ यूजर्स ने माधुरी तो कुछ ने करिश्मा का डांस बेस्ट बताया। वहीं कुछ ने कहा कि वो इसी री-यूनियन का इंतजार कर रहे थे।

67 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘दिल तो पागल है’ 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

67 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘दिल तो पागल है’ 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

डांस कॉम्पिटिशन को लेकर टेंशन में थीं करिश्मा
1997 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में माधुरी ने पूजा और करिश्मा ने निशा का रोल प्ले किया था। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे।

यश चोपड़ा की इस म्यूजिकल फिल्म में तीनों डांस ट्रूप के मेंबर्स बने थे। करिशमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी तो उन्हें माधुरी के साथ डांस कॉम्पिटिशन को लेकर चिंता थी।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here