8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुबई में बीती रात ‘वन एंड ओन्ली- वन जबील’ होटल की ओपनिंग पार्टी हुई। इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा, ओरी और मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान भी नजर आए। सभी ने वहां जमकर पार्टी की और इवेंट को एंजॉय किया। ओरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की।

पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ
दुबई के होटल के इस ओपनिंग इवेंट में कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज को देखा गया। अमेरिकन पॉपुलर सिंगर जेनिफर लोपेज, एक्टर इदरीस एल्बा और एक्ट्रेस सबरीना धोवरे एल्बा नजर आए। वहीं म्यूजिक प्रोड्यूसर मार्क रॉनसन और मॉडल नाओमी कैंपबेल रेड कार्पेट पर चलते दिखे। पार्टी के दौरान जेनिफर लोपेज ने लोगों के सामने अपने कुछ सबसे बड़े हिट गाने गाए। यहां बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा खान भी स्पॉट की गईं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने इस पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर कीं।
फोटोज देखें..

मलाइका अरोड़ा के साथ ओरी।

मलाइका अरोड़ा के साथ ओरी।

मलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी एंजॉय करते हुए ओरी।

मलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी एंजॉय करते हुए ओरी।

मलाइका अरोड़ा के साथ फोटोज में पोज देते हुए ओरी।

मलाइका अरोड़ा के साथ फोटोज में पोज देते हुए ओरी।

मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान के साथ ओरी।

मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान के साथ ओरी।

होटल में खास क्या है
यह होटल दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और डीआईएफसी एरिया के पास खोला गया है। ये होटल शहर के ‘फर्स्ट अर्बन वर्टिकल रिसॉर्ट’ के नाम से जाना जाता है। होटल में कमरे, सुइट्स और 755 वर्ग मीटर का विला वन पेंटहाउस है। इनमें आउटडोर इंफिनिटी पूल, सिनेमा, इन-सूट जिम और निजी शेफ भी मौजूद हैं।

कौन हैं पैपराजी के फेवरेट ओरी?
ओरी का असली नाम ओरहान अवतरमणि है। मुंबई में रहने वाले ओरी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। वो रिलायंस के साथ इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स के कोलेबोरेशन को भी लीड करते हैं। ऐसे में उनका काम प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए सेलेब्स से जुड़ा होता है। ओरहान, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के भी क्लोज फ्रैंड्स हैं। साथ काम करते हुए उनकी कई सेलेब्स से दोस्ती है।

पार्टी फ्रीक होने के चलते ओरहान स्टारकिड्स की ज्यादातर हर पार्टी में शामिल होते हैं। यही कारण है कि अकसर उनकी स्टारकिड्स के साथ तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ में नजर आ रही हैं
टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का 11वां सीजन पिछले साल 11 नवंबर से शुरू हुआ। इस सीजन में मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान जज की कुर्सी संभालते नजर आ रहे हैं। इस डांस शो में सेलिब्रिटीज कोरियोग्राफर के साथ डांस परफॉर्मेंस देते दिखते हैं। गौहर खान और ऋत्विक धनजानी इस शो के होस्ट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here