18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 18 मार्च को मेष और तुला राशि के लोगों को निराशा से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं। सिंह राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। वृश्चिक राशि के लोग कम समय में अपना काम पूरा कर पाएंगे। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – SIX OF SWORDS

पुरानी गलतियों की वजह से निराशा हो सकती है। अपने हौसले की वजह से जीवन में बदलाव कर पाएंगे। लोगों के साथ मेल-मिलाप बना रहेगा। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों के लिए नाराजगी बनी रहेगी। जरूरी बातों को समझने में वक्त लगेगा।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा होगा, लेकिन जो काम आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनमें रुकावट आ सकत है।

लव : पार्टनर के साथ रिश्ते में बदलाव आ सकता है।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या रहेगी। आज संतुलित आहार लें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

वृषभ – FIVE OF PENTACLES

पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। तनाव रह सकता है। लोगों की नाराजगी दूर करने में थोड़ा वक्त लगेगा। फिलहाल किसी भी व्यक्ति से कठोर व्यवहार न करें। इस बात का ध्यान रखें। अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। अपने अनुभव के जरिए जीवन में सही बदलाव करना आपके लिए आसान होगा।

करियर : काम पूरा करने में वक्त लग सकता है। समय का सही इस्तेमाल करें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो निराशा है, वह दूर होगी और रिलेशनशिप पर फिर से ध्यान दिया जाएगा।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

मिथुन – KNIGHT OF PENTACLES

फिलहाल पैसों की आवक सीमित रहेगी, इस कारण बड़े निर्णय लेना कठिन होगा। जिन कामों के बारे में आप विचार कर रहे हैं, उसके हर एक पहलू पर ध्यान देने की कोशिश करें। जो बातें आपके जीवन को आसान बनाती हैं, उनका अवलोकन जरूर करें। लोगों की अपेक्षा के अनुसार काम कर पाएंगे।

करियर : करियर में रुचि बढ़ने लगेगी, इस कारण नई बातों को सीखने का उत्साह बना रहेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चर्चा करते समय अपनी बात स्पष्ट बोलने की जरूरत है।

हेल्थ : सेहत में बार-बार बदलाव होने से चिंता हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

कर्क – KING OF SWORDS

अभी अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। एक से अधिक कामों पर ध्यान देने से कार्य क्षमता कम होगी। व्यक्तिगत जीवन को सुधारने के लिए डिसिप्लिन बनाए रखना होगा। काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें। सफलता के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा और कठिन कामों को सुलझाने का रास्ता भी मिलेगा।

करियर : काम की वजह से महत्वपूर्ण लोगों से परिचय होगा। जो आपको नए अवसर दिला सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप की चिंता छोड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें।

हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है। योगा के जरिए इसे दूर कर पाएंगे।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

सिंह – FIVE OF CUPS

पुरानी बातों के बारे में विचार न करें। जो बातें आपके लिए तकलीफ का कारण बन रही हैं, उन्हें छोड़कर आगे बढ़ें। आपकी समस्या का समाधान आपके प्रयत्नों से ही मिलेगा। लोगों से जरूरत से अधिक अपेक्षा न रखें। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय विवाद हो सकते हैं।

करियर : अपने काम में पारंगत होने के बाद भी काम को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है, इस बात पर विचार करें।

लव : पार्टनर की कुछ बात की वजह से नाराजगी हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेना होगा।

हेल्थ : बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

कन्या – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों के साथ व्यक्तिगत चर्चा करने से बचें। जिन बातों के जवाब आपके पास नहीं हैं, उन बातों की चर्चा करने से बचें। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा जो निर्णय आप लेना चाहते हैं, उसे स्पष्ट रूप से समझने की कोशिश करें। तभी अन्य लोगों के साथ चर्चा करके आगे बढ़ाना संभव होगा।

करियर : करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, आपको निर्णय पर टिके रहना होगा।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार जरूर लें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

तुला – EIGHT OF CUPS

समस्या का समाधान मिलने के बाद भी निराशा रह सकती है। कुछ कामों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। अधिकतर बातें आपकी मर्जी के अनुसार होंगी, आपको नकारात्मकता से बचना होगा। आप से जुड़े लोगों के मन में भी आपके लिए नकारात्मक विचार रह सकते हैं।

करियर : काम में मन लगा रहेगा, इस वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी।

लव : पार्टनर की हर एक बात पर नियंत्रण रखने की जिद आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकती है।

हेल्थ : शरीर में खून की कमी होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – TEMPERANCE

कम समय में काम पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। आध्यात्मिक बातों के प्रति बढ़ती हुई रुचि की वजह से जीवन को देखने का नजरिया बदलेगा। जिन लोगों को उच्च शिक्षा में रुचि है, उन्हें ये अवसर जल्दी ही मिल सकता है। काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

करियर : करियर के कारण व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से शुरुआत में थोड़ी तकलीफ हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातों पर फिलहाल नियंत्रण करने की कोशिश न करें।

हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए जीवन शैली में बदलाव करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

धनु – STRENGTH

लोगों का साथ मिलने बाद भी अवसर का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाएंगे। हर एक काम को वक्त पर पूरा करने की कोशिश करें। तभी तनाव को दूर करना संभव है। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएंगे तो बेहतर रहेगा।

करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कठिन रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा।

लव : पार्टनर की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : लो बीपी और हिमोग्लोबिन से संबंधित दिक्कत बढ़ सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 8

मकर – THE EMPRESS

घर से संबंधित जिम्मेदारियां ठीक से निभानी होंगी। काम से जुड़ी बातों में संतुलन बनाए रखें। फिलहाल परिवार के लोगों को आपकी जरूरत हो सकती है। परिवार में किसी व्यक्ति की सेहत की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने की संभावना है।

करियर : काम की वजह से अनेक लोगों के साथ परिचय मिलेगा। जो आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय संयम बनाए रखें।

हेल्थ : होर्मोन संबंधी तकलीफ से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

कुंभ – TEN OF WANDS

आपकी समस्या बडी नहीं है, लेकिन लापरवाही से दिक्कत हो सकती है। आलस समस्या का कारण न बने, इस बात का ध्यान रखें। अपनी समस्या किसी के सामने प्रकट करने की जरूरत होगी। तभी आपको समाधान मिलेगा।

करियर : करियर संबंधी बड़ा मौका मिल सकता है। इस मौके को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।

लव : परिवार संबंधी जिम्मेदारियां पार्टनर के साथ मिलकर पूरी करने की कोशिश करें।

हेल्थ : वजन में अचानक से बदलाव हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

मीन – THE MAGICIAN

जानकारी और स्किल्स का उपयोग करते हुए बेहतर तरीके से आप काम करेंगे। परिवार से संबंधित बातों में आ रहे बदलाव के कारण प्रसन्नता मिल सकती है। शांति बनी रहेगी। आपके द्वारा तय किया गया बड़ा टारगेट जल्द ही हासिल होगा।

करियर : काम संबंधी अनुभव की वजह से आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस कारण आर्थिक स्थिति भी बदलेगी।

लव : पार्टनर और आपकी परेशानी दूर होगी। फिर से रिलेशनशिप में सकारात्मक महसूस होगा।

हेल्थ : त्वचा संबंधी दिक्कत ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here