• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Monday’s Tarot Card Horoscope: Taurus Sign People Are Likely To Get Promotion And Capricorn Sign People May Get Financial Benefits.

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 फरवरी, सोमवार को वृष राशि वालों को तरक्की मिल सकती है। कर्क राशि के लोगों को करियर में महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मीन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार…

मेष – EIGHT OF CUPS
मौजूदा बातों की वजह से नाराजगी बढ़ सकती है। जिसका असर काम पर पड़ सकता है। काम की गति धीमी रखनी जरूरी है। नई जिम्मेदारी बिल्कुल न लें। आप लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। किसी न किसी कारण से उदासीनता महसूस होगी। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
करियर: करियर बेहतरीन बनाने के लिए सही रास्ता चुनेंगे। जिससे आसानी से तरक्की मिल सकती है।
लव: पार्टनर पर किसी भी बात की वजह से निर्भरता न बनने दें।
हेल्थ: लो बीपी के कारण तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 1

वृष – EIGHT OF SWORDS
सीमित विचारों से खुद को दूर रखें। मानसिक तकलीफ से बचाने की कोशिश करें। आपकी बातों को समझने के लिए बाकी लोग सक्षम नहीं है तो अपना पक्ष समझाने की जिद न करें। अपने काम पर ध्यान देते हुए कोशिश करते रहें।
करियर: करियर के फैसलों से तरक्की मिल सकती है, लेकिन फिलहाल आपको लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है।
लव: पार्टनर से बातचीत करते हुए पुरानी बातों का जिक्र बिल्कुल न करें।
हेल्थ: लो बीपी के कारण तकलीफ होने की संभावना है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने की कोशिश करें।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 3

मिथुन – KNIGHT OF PENTACLES
पैसों का इस्तेमाल ठीक से करें। जब तक बातों पूरी नहीं पता हो तब तक निवेश न करें। आपकी कोशिशों को सफलता मिलने में वक्त लगेगा। लोगों से बातचीत करते वक्त अधिक जानकारी देना तकलीफ की वजह बन सकता है।
करियर: करियर बदलने का मौका मिल सकता है। इस मौके पर पूरी तरह से ध्यान देना जरूरी होगा।
लव: पार्टनर द्वारा अनेक अपेक्षाएं पूरी होती हुई नजर आ रही है। उनकी बातों का भी ध्यान रखें।
हेल्थ: कमर दर्द से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

कर्क – JUSTICE
आपको कोशिशों से यश मिल सकता है। कठिनाइयों का सामना करने से आपके मन में थोड़ी नाराजगी भी रहेगी। लोगों के लिए अपने मन में रखा गुस्सा दूर करने की कोशिश करें। जिन लोगों को आप माफ कर सकते हैं उनकी गलतियों को माफ करके आगे बढ़ने की कोशिश करें। सही गलत फैसले के बारे में विचार न करते हुए केवल अपनी बातों पर ध्यान दें।
करियर: करियर संबंधी महत्वपूर्ण अवसर आपको मिलेगा जिसकी वजह से पैसा और प्रसिद्धि मिलेगी।
लव: पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने में वक्त लगेगा।
हेल्थ: शरीर में खून की कमी निर्माण न होने दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

सिंह – KING OF WANDS
आपके लिए फैसलों के कारण परिवार की नाराजगी हो सकती है। चुनिंदा लोगों का ही साथ मिलेगा। फिलहाल हर बात की रिस्क आपको महसूस होगी। चिंता करने से बचें। समस्या सुलझाते हुए हर बात में संतुलन रखेंगे। पुराने दोस्तों से रिश्ते गहरे बनते हुए नजर आ रहे हैं।
करियर: किसी भी बात से कोशिशों में रुकावट न आने दें। लोगों द्वारा बोली बातों से अपना फोकस ना हटे। इस बात का ध्यान रखें।
लव: पार्टनर द्वारा गलत इल्जाम लगाने से एक-दूसरे के प्रति नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है।
हेल्थ: शरीर पर सूजन महसूस होगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 5

कन्या – STRENGTH
अपनी इच्छाशक्ति के दम पर परिस्थिति में बदलाव करना आपके लिए संभव है, लेकिन किन बातों को आप तवज्जो दे रहे हैं इसे समझने की कोशिश करें। पैसों संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी क्षमता को ध्यान में रखें। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को पैसों से मदद बिल्कुल न करें।
करियर: करियर की वजह से बेकार में ही चिंता सता सकती है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें।
लव: पार्टनर के साथ नरमी से पेश आएं।
हेल्थ: पेट की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर: 9

तुला – NINE OF SWORDS
आपको महसूस होने वाला तनाव जल्दी दूर होगा। सही बातों पर आपका ध्यान जाएगा। फिलहाल आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस तरह सेहत में सुधार आएगा, वैसे ही विचारों की नकारात्मकता और मानसिक थकान दूर होगी। योग्य बातों पर फोकस करना आपके लिए संभव हो सकता है।
करियर: कोई काम शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक परिस्थिति ध्यान में रखें। काम का विस्तार करने के लिए लोन न ले।
लव: पार्टनर और आपके बीच बातचीत बंद होने की वजह से आपको उदासीन महसूस होगा।
हेल्थ: खानपान योग्य तरीके से हो इस बात पर ध्यान देना जरूरी है। साथ में आराम भी करें।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 6

वृश्चिक – SEVEN OF WANDS
पुराने कर्ज मिटाने के लिए कोशिश बढ़ाने की जरूरत है। जब तक लोगों के साथ लेनदेन के व्यवहार पूरे नहीं होते तब तक आर्थिक परिस्थिति में सुधार लाना संभव नहीं होगा, इसलिए बेकार के खर्च को दूर करके लोन चुकता करने पर ध्यान दें। आपके कमाए गए पैसों का योग्य तरीके से उपयोग होगा। बड़ी मात्रा में निवेश करना भी आपके लिए संभव है। फिलहाल की परिस्थिति की वजह से खुद को नाराज न होने दें।
करियर: करियर में अपेक्षा से ज्यादा प्रगति हो सकती है, लेकिन आर्थिक परिस्थिति में सुधार होने में वक्त लगेगा।
लव: रिलेशनशिप के प्रति जो जिम्मेदारियां हैं, उन्हें ठीक से निभाएं।
हेल्थ: बुखार की वजह से तकलीफ होगी।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 8

धनु – THE EMPEROR
कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लोगों के साथ मेल मिलाप बनाए रखें। नए लोगों के साथ हुए परिचय से मानसिक आनंद मिलेगा। आपको काम के साथ खुद को खुश रखने पर भी ध्यान देने की भी जरूरत है, इसलिए काम के अलावा जो बातें आपके मन को रिझाती है उन पर ध्यान दें। नए स्किल्स सीखने की कोशिश करें। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
करियर: संवाद कौशल बेहतर बनेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को फायदा हो सकता है।
लव: मनचाहे व्यक्ति के साथ विवाह जल्द ही होगा।
हेल्थ: गले की खराश और सर्दी होने की आशंका है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 4

मकर – PAGE OF PENTACLES
आपकी कोशिशों से परिवार की समस्या दूर हो रही है। निजी जीवन पर भी ध्यान देना आपके लिए जरूरी होगा। परिवार के कुछ लोगों के साथ दूरियां रखना ही आपके लिए ठीक रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का असर जीवन पर पड़ेगा। जिन बातों में तरक्की हो रही है उनकी चर्चा फिलहाल किसी से न करें।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। जिन लोगों को नौकरी में बदलाव की इच्छा है उनको भी अपेक्षा के अनुसार मौका मिलेगा।
लव: युवा लोगों को रिश्ते में कितना महत्व देना है। इस बारे में गहराई से विचार करने की जरूरत है।
हेल्थ: सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। बड़ी बीमारी की आशंका है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 7

कुंभ – TEMPERANCE
आप में काबिलियत होने के बावजूद गलत बातों के बारे में विचार करके आप महत्वपूर्ण वक्त और अपनी ऊर्जा बरबाद कर रहे हैं। जिससे नकारात्मकता फैलती है और लोगों द्वारा नकारात्मक अनुभव मिलते हैं। अपना लक्ष्य बार-बार याद करें। जो बातें आपको उदासीन बनाती है उनके बारे में तुरंत विचार करना छोड़ दें।
करियर: उच्च शिक्षण या अपने कार्यक्षेत्र संबंधित महत्वपूर्ण ट्रेनिंग मिल सकती है।
लव: पार्टनर से बातचीत करते समय पारदर्शिता रखें।
हेल्थ: शुगर पर कंट्रोल करें। व्यायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2

मीन – THE FOOL
अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की जरूरत है, वरना नुकसान होने की आशंका है। आपके बर्ताव से किसी भी व्यक्ति को तनाव का सामना न करना पड़े इस बात का खास ध्यान रखें। काम योजना के अनुसार करें। जीवन की किसी भी बात से ज्यादा फिलहाल काम को महत्व देने की जरूरत है।
करियर: नई जगह जाकर व्यापार करने की कोशिश आपको सफलता देगी। बदलाव लाने के लिए फिलहाल कोशिश जारी रखें।
लव: पार्टनर जिस तरह से आप पर विश्वास रख रहे हैं उसे बरकरार रखना आपकी जिम्मेदारी है।
हेल्थ: परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत संबंधित चिंता सता सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here