20 घंटे पहलेलेखक: मरजिया जाफर

  • कॉपी लिंक

गर्मी के मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही कई बीमारियों को निमंत्रण देती है। इसलिए गर्मियां आते ही हरी सब्जियां, फल और ड्रिंक डाइट में शामिल करें। जिनमें पानी की मात्रा भरपूर हो। गर्मी में तरोताजा रहने के लिए डायटीशियन डॉ परमजीत कौर कहती हैं कि मौसम के हिसाब से फसलों की पैदावार प्रकृति की देन है। इसलिए अपने आसपास उगने वाली फल सब्जियां जरूर खाएं।

खीरा कब्ज से राहत दिलाए

गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन पाए जाते हैं। रोजाना खीरे का जूस पीने से शरीर में ताजगी और ताकत बनी रहती है। यह कब्ज से निजात दिलाता है। खीरा में 96% पानी पाया जाता है।

छाछ से इम्यूनिटी बूस्ट

गर्मियों में मठ्ठा किसी अमृत से कम नहीं। छाछ पौष्टिक गुणों से भरपूर है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। गर्मी शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचानी है तो छाछ पिएं। खाने के बाद मठ्ठा पीने से पाचन अच्छा रहता है। कैल्शियम के अलावा छाछ में प्रोटीन, विटामिन बी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए अच्छा है।

गुलकंद करेगा अंदर से कूल

गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और स्किन को भी तरोताजा रखने पेट को भी ठंडक पहुंचाता है। गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और थकान दूर करते हैं। रोजाना खाने के बाद गुलकंद खाना माउथ फ्रेशनर का काम करने के साथ पाचन की परेशानियों को भी दूर करता है।

तरबूज़ रखेगा तरोताजा

गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है और इस मौसम में ताजे फल और उनका जूस टेस्टी लगने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में मिलने वाले फल जैसे तरबूज, तरबूज और संतरे का जूस गर्मियों के दिनों में काफी फायदेमंद होता है जो शरीर को एक्टिव, फिट फाइन रखता है।एक व्यक्ति को गर्मियों के मौसम में कम से कम दो गिलास तरबूज का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में विटामिन सी, विटामिन बी5, बी1, बी2, बी3 और बी6 की पर्याप्त मात्रा भी पहुंच जाती है।

नारियल पानी के निराले फायदे

गर्मियों में नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। शरीर में पानी की कमी से डायरिया , उल्टी होने पर या दस्त होने पर नारियल का पानी पीना फायदेमंद रहता है। इससे पानी की कमी तो पूरी होती ही है साथ ही जरूरी तत्वों की मात्रा भी बैलेंस रहती है।

पुदीना है पॉवरफुल

पुदीने के नाम से ही ताज़गी का एहसास होता है। पुदीना भी माउथ फ्रेश्नर की तरह काम करता है। गर्मी के मौसम में डेली दही में पुदीना डाल कर खाना चाहिए। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है। गर्मी में अक्सर बच्चों को लू लग जाने पर पुदीने का रस पीने से बहुत फायदा मिलता है। इस मौसम में रोज़ाना पुदीने का सेवन लाभदायक होता है।

सत्तू में छिपा सेहत का राज

सत्तू भुने हुए चने और गेहूं पीसकर बनाया जाता है। सत्तू पेट में ठंडक पहुंचता है। कुछ लोग इसमें शक्कर मिलाकर तो कुछ लोग नमक और मसाले मिलाकर खाते हैं। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल सेहत के लिए जितना नुकसानदायक होता है, उतना ही चने के सत्तू का शरबत लाभदायक होता है।

प्याज़ लू से बचाए

खाने के साथ सलाद के रूप में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में प्याज़ के रोजाना इस्तेमाल से लू नहीं लगती है। साथ ही, गर्मी से जुड़ी कई अन्य बीमारियां भी दूर रहती हैं। सैंडविच हो, सलाद या फिर चाट, प्याज सभी के स्वाद को दोगुना कर देता है।

नींबू पानी निचोड़ेगा गर्मी

गर्मियों के मौसम में नींबू पानी राहत दिलाता है। गर्मी और उमस के चलते कम हुए लवणों की मात्रा को नींबू पानी कंट्रोल करता है। नींबू में कई गुण भी होते हैं।

खाने में सलाद का इस्तेमाल करें

खाने में सलाद का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। सलाद में 95 प्रतिशत मात्रा में जल होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक और वसा बिल्कुल कम होता है। सलाद में खीरा, ककड़ी और प्याज का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

आइसक्रीम

गर्मियों की कल्पना भी आइसक्रीम के बिना अधूरी है। आइसक्रीम को पूरी तरह जंक फूड की कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स होते हैं। लेकिन हाई कैलोरी, हाई शुगर और प्रिज़र्वेटिव होने की वजह से कम ही खाएं। आप आइसक्रीम में फ्रूट्स डाल कर भी खा सकते हैं।

आम पन्ना है अमृत

गर्मियों में आम का पन्ना जरूर पीना चाहिए। यह कच्चे आम का शर्बत होता है। जो आपको लू से बचाता है। गर्मियों में रोज़ाना दो गिलास आम का पना पीने से पाचन सही रहता है। इसके अलावा इससे कब्ज़ और पेट की समस्याएं भी दूर रहती हैं।

लौकी

लौकी ऐसी सब्जी है, जो ज़्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती है। लेकिन इसमें पानी की अत्यधिक मात्रा होने से यह गर्मियों में बेहद फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी पाए जाते हैं तो दोस्तों अब इंतज़ार किस बात का है, इन गर्मियों में खाएं ये फ़ूड आइटम्स और पायें गर्मी में भी ठंडक का एहसास।

खबरें और भी हैं…

  • पेट साफ क्यों नहीं रहता: कब्ज, पानी कम पीना, एक्टिव न रहना, फाइबर की कमी से बढ़ती पाचन की समस्या

    कब्ज, पानी कम पीना, एक्टिव न रहना, फाइबर की कमी से बढ़ती पाचन की समस्या|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लड़कियां सीखें-बॉलीवुड एक्ट्रेस का मंत्र: पहले कमाएं, घर बनाएं फिर 30 तक शादी रचाएं; मां बनने से भी करियर नहीं होता चौपट

    पहले कमाएं, घर बनाएं फिर 30 तक शादी रचाएं; मां बनने से भी करियर नहीं होता चौपट|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गर्मियों में खाएं ठंडी सब्जियां: लौकी, कद्दू, तोरी, टिंडा, पालक हैं सेहत से भरपूर; उल्टी, दस्त से राहत, पेट की गर्मी शांत होती

    लौकी, कद्दू, तोरी, टिंडा, पालक हैं सेहत से भरपूर; उल्टी, दस्त से राहत, पेट की गर्मी शांत होती|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सहजन 300 से ज्यादा बीमारियां दूर करे: खाना पचाने में मददगार, गठिया-सायटिका में रामबाण, लेकिन प्रेग्नेंसी और पीरियड्स में न खाएं

    खाना पचाने में मददगार, गठिया-सायटिका में रामबाण, लेकिन प्रेग्नेंसी और पीरियड्स में न खाएं|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here