• Hindi News
  • National
  • Pakistan Rangers Ceasefire Violated Ceasefire Makwal Retaliated Befittingly

जम्मू5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की ओर से बुधवार (14 फरवरी) की शाम 5.50 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जम्मू के मकवाल में BSF चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। BSF ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

BSF के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हुई गोलीबारी में BSF का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।

सीजफायर का उल्लंघन ऐसे वक्त में किया गया है जब पीएम मोदी का 20 फरवरी जम्मू दौरा है। वे यहां सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।

8 नवंबर 2023 को BSF जवान लाल फर्न किमा शहीद हो गए थे।

8 नवंबर 2023 को BSF जवान लाल फर्न किमा शहीद हो गए थे।

नवंबर 2023 में BSF जवान शहीद हुआ था
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में 8 नवंबर की सुबह पाकिस्तान की ओर से रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई थी। इसमें BSF के जवान लाल फर्न किमा की मौत हुई थी।

इसके पहले17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई। पूरी खबर पढ़ें

भारत-पाकिस्तान के बीच 2021 में युद्धविराम का समझौता हुआ
भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने घोषणा की कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे। तब इस्लामाबाद और नई दिल्ली में जारी एक संयुक्त बयान में इसका ऐलान किया गया था।

पाकिस्तान ने कब-कब किया युद्धविराम का उल्लंघन
भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान समझौते का उल्लंघन करता आया है। 2020 में 5,000 से ज्यादा बार गोलीबारी की घटना हुई, जो एक साल में सबसे ज्यादा थी।

2021 में युद्धविराम की घोषणा से पहले, पाकिस्तान ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर गोलाबारी की थी, जिससे भारत में बॉर्डर के पास के स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और धार्मिक स्थानों को नुकसान पहुंचा था।

2018-2020 में पाकिस्तान ने 10,752 बार सीजफायर तोड़ा
फरवरी 2021 में लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि 2018, 2019 और 2020 में पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के कुल 10,752 मामले हुए थे। जिसमें 364 सुरक्षाकर्मी और 341 नागरिक घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें

भारत-पाकिस्तान के बीच 3,323 KM लंबी बॉर्डर
भारत-पाकिस्तान के बीच 3,323 किलोमीटर लंबी बॉर्डर है जिसमें से 221 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा और 740 किलोमीटर एलओसी जम्मू-कश्मीर में आती है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here