25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परिणीति चोपड़ा ने करियर के शुरुआत में YRF में इंटर्नशिप की थी। यहां वो प्रोडक्शन टीम के मार्केटिंग और पीआर डिपार्टमेंट में काम करती थीं। यहां वो बड़े-बड़े सेलेब्स जैसे रानी मुखर्जी, अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के प्रमोशनल काम को देखती थीं। इन सेलेब्स के इंटरव्यूज को भी लाइनअप करवाती थीं।

यहीं पर काम करने के बाद परिणीति को आदित्य चोपड़ा ने 3 फिल्में एक साथ ऑफर की थीं। यह सारी बातें खुद परिणीति ने हालिया इंटरव्यू में कही हैं।

YRF में डेढ़ साल बतौर इंटर्न काम किया था

राज शमानी को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने शुरुआती करियर और उनके संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मैंने रानी मुखर्जी के लिए दिल बोले हड़िप्पा, दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश के लिए लफंगे परिंदे और अनुष्का और शाहिद कपूर के लिए उनकी फिल्म बदमाश कंपनी का प्रमोशन किया है।

मैं इन सेलेब्स के इंटरव्यूज भी लाइनअप करवाती थी और इनके लिए कॉफी भी ऑर्डर करती थी। आखिरी फिल्म जो मैंने बतौर इंटर्न की थी, वो बैंड बाजा बारात थी। फिर यहां डेढ़ साल काम करने के बाद मैंने यह नौकरी छोड़ दी।

परिणीति ने बताया कि जिन जर्नलिस्ट से सेलेब्स का इंटरव्यू लाइनअप करवाती थीं, आज उन जर्नलिस्ट को वे खुद का इंटरव्यू दे रही हैं। उन्होंने बताया कि एक फोन कॉल से उनके करियर में बहुत बड़ा टर्न आ गया था। उन्होंने कहा- मैंने यह नौकरी छोड़ दी थी। इस बात को कुछ ही दिन बीते थे कि मेरे पास आदित्य चोपड़ा का कॉल आया। मैं सरप्राइज हो गई कि वे मुझे मिलने के लिए क्यों बुला रहे हैं।

मैं उनसे मिली और उन्होंने यशराज के साथ 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया। मैं सोचती रही कि क्या हो रहा है।

परिणीति ने आगे बताया कि इस घटना के एक महीने पहले प्रोडक्शन हाउस की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उनका एक रैंडम ऑडिशन लिया था। जब उस क्लिप को आदित्य चोपड़ा ने देखा तो उन्हें लगा कि परिणीति भी एक्ट्रेस बन सकती हैं। फिर उस वीडियो के आधार पर आदित्य ने उन्हें 3 फिल्में ऑफर कीं। इसके बाद ही परिणीति ने फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से एक्टिंग डेब्यू किया।

परिणीति पिछले 13 साल से एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं। उन्होंने 2011 की फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से एक्टिंग डेब्यू किया था। हाल में उन्हें फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया है। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here