• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Photo voltaic Eclipse On eighth April, Non secular Information About Surya Grahan, Surya Grahan Sutak Time, Chaitra Amawasya Significance

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 8 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या है। इस दिन सूर्य ग्रहण हो रहा है। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इस वजह से देश में इस ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा। पूरे दिन चैत्र अमावस्या से जुड़े पूजा-पाठ किए जा सकेंगे।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, 8 अप्रैल का ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9.12 बजे शुरू होगा और 2.22 बजे खत्म होगा। ये ग्रहण अमेरिका, ग्रीन लैंड, मैक्सिको, कनाडा आदि देशों में दिखाई देगा। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

जिन जगहों पर ये ग्रहण दिखाई दे रहा है, वहां ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाएगा और ग्रहण खत्म होने तक रहेगा। सूतक के समय में पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, मुंडन, जनेऊ, विवाह जैसे शुभ कर्म नहीं किए जाते हैं। इस दौरान सिर्फ मंत्रों का जप करना चाहिए, वह भी धीमी आवाज में। माना जाता है कि सूतक के समय में किए गए मंत्र जप जल्दी सिद्ध होते हैं। सूतक से जुड़े नियम भारत में लागू नहीं होंगे, क्योंकि यहां ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

चैत्र अमावस्या पर कर सकते हैं ये शुभ काम

  • अमावस्या पर दिन की शुरुआत में सूर्य पूजा करें। सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ऊँ सूर्याय नम: का जप करें।
  • सूर्य पूजा के बाद घर के मंदिर में गणेश पूजा करें। गणेश जी का अभिषेक जल और दूध से करें। भगवान को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। बिल्व पत्र, हार-फूल, धतूरा, जनेऊ आदि शुभ चीजें चढ़ाएं। शिवलिंग पर चंदन का लेप करें। मिठाई का भोग लगाएं। दीपक जलाएं और शिव जी के मंत्र ऊँ नम: शिवाय का जप करें।
  • किसी गौशाला में गायों की देखभाल के लिए धन का दान करें। गायों को हरी घास खिलाएं।
  • अभी गर्मी का समय है, इसलिए जल का दान जरूर करें। किसी सार्वजनिक जगह पर प्याऊ लगाएं। अगर ये संभव न हो तो किसी प्याऊ में मटके का दान करें। जल पान कराएं।
  • आप चाहें तो छाते और जूते-चप्पल का भी दान कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here