5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पति-पत्नी के अंतरंग पलों को लेकर हमेशा ये कंफ्यूजन बनी रहती है कि इसके लिए कितना समय साथ बिताना सही है। कपल्स को समझ नहीं आता कि इसके लिए क्या रूल अपनाए जाएं। सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. राजन भोसले बता रहे हैं फिजिकल रिलेशन में संतुष्टि के लिए कितना समय साथ बिताना जरूरी है।

हम पति-पत्नी दोनों ही वर्किंग हैं इसलिए हमारे पास एक दूसरे के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं होता। पति को शिकायत रहती है कि कम समय मिलने के कारण हमारा फिजिकल रिलेशन वैसा नहीं है जैसा आम पति-पत्नी का होता है। मैं जानना चाहती हूं कि समय की कमी से क्या अंतरंग पलों में कम संतुष्टि मिलती है?

पति-पत्नी के अंतरंग पल उनकी आपसी समझ पर निर्भर करते हैं। कपल के बीच भावनात्मक जुड़ाव जितना गहरा होता है, उन्हें संतुष्टि उतनी ज्यादा मिलती है। यह पूरी तरह से आपसी संतुष्टि का मामला है। अगर पति-पत्नी की अंडरस्टैंडिंग अच्छी है तो कम समय में भी उन्हें संतुष्टि मिल सकती है। यह केवल आप और आपका साथी ही तय कर सकते हैं।

अपने रिश्ते की तुलना दूसरों से करना सही नहीं। हर किसी की अपनी अलग परिस्थितियां होती हैं। कई कपल ऐसे भी हैं जिन्हें अपने काम के सिलसिले में अलग अलग शहरों में रहना पड़ता है। उनके पास अन्य कपल्स के मुकाबले बहुत कम समय होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके रिश्ते में प्यार कम होता है।

कई पुरुषों की ये आदत होती है कि वे दोस्तों के सामने अपने फिजिकल रिलेशन का बखान बढ़ चढ़कर करते हैं। उनके मुंह से ऐसी बातें सुनकर अन्य पुरुषों को लगता है कि वो अपनी सेक्शुअल लाइफ को एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं। इसकी खीझ वो पत्नी पर निकालते हैं। इस तरह की तुलना न सिर्फ आपके यौन प्रदर्शन के लिए बल्कि आपके रिश्ते के लिए भी हानिकारक हैं।

आप दोनों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आपके पास एक दूसरे के लिए कितना समय है और उसे आप किस तरह बिताते हैं। इस समय का सही इस्तेमाल करें और अपने रिश्ते में खुश रहना सीखें। ज्यादा समय नहीं मिल पा रहा है तो जो समय मिला है उसका भरपूर उपयोग करें। यकीन मानिए, आपको मनचाही संतुष्टि मिलेगी।

हमारी शादी को 4 महीने हो चुके हैं। लेकिन मेरी हिचक अभी तक नहीं खुल पाई है। फिजिकल रिलेशन के दौरान पति जब भी मुझसे मेरी पसंद या इच्छा के बारे में पूछते हैं तो मुझे शर्म आ जाती है। मेरे व्यवहार से पति समझ नहीं पाते कि अंतरंग पलों में उन्हें कैसा व्यवहार करना चाहिए। मैं अपनी हिचक मिटाने के लिए क्या करूं?

एक दूसरे को समझने के लिए 4 महीने का समय काफी होता है। मैं आपकी स्थिति समझ सकता हूं। हमारे देश में महिलाओं को बचपन से ये सिखाया जाता है कि सेक्स के बारे में बात करना बुरा होता है। फिर शादी के बाद जब पति उनसे खुलकर अपनी इच्छा बनाते की उम्मीद करते हैं पत्नी समझ नहीं पाती कि उसे कैसा व्यवहार करना चाहिए।

मैं आपको यही सलाह दूंगा कि पति के सामने अपनी इच्छा और पसंद के बारे में बताने में आपको किसी भी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में अंतरंग पलों का बहुत महत्व होता है। ये पति पत्नी के रिश्ते को करीब लाते हैं और मजबूत बनाते हैं।

हमारे देश में सेक्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात नहीं की जाती इसलिए जानकारी के अभाव में पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बढ़ता है। सेक्स एजुकेशन की कमी के कारण बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं।

टीनएजर आपस में बात करके या ऑनलाइन मिलने वाली जानकारी से फिजिकल रिलेशन के बारे पता तो लगा लेते हैं, लेकिन आधी-अधूरी जानकारी के कारण अक्सर फिजिकल रिलेशन को पेचीदा बना देते हैं। इसी वजह से टीनएजर में अनचाही प्रेग्नेंसी देखने को मिलती है।

कपल को भी आपस में बात करके एक दूसरे की इच्छा और पसंद का ध्यान रखना चाहिए। इससे आप फिजिकल रिलेशन को एंजॉय कर पाएंगे।

सेक्स सीरियसली में जानिए कुछ और सवाल-

संबंध बनाते समय पति सिर्फ अपनी इच्छाओं का ध्यान रखते हैं। मैं क्या चाहती हूं इससे उन्हें मतलब नहीं। मैं लिहाज के मारे कुछ कह नहीं पाती। लेकिन मैं अपनी सेक्शुअल लाइफ से खुश नहीं हूं। मैं क्या करूं कि पति मेरी भावनाएं समझ जाएं।

फिजिकल रिलेशन में पत्नी का असंतुष्ट रह जाना महिलाओं की एक बड़ी समस्या है। ये अच्छी बात है कि आप अपनी यौन इच्छाओं को लेकर जागरूक हैं। कई महिलाओं को इसकी जानकारी तक नहीं होती।

हमारे देश में लड़कियों को बचपन से यही सिखाया जाता है कि शारीरिक संबंध बनाना गलत बात होती है। ऐसे में कई लड़कियां शादी के बाद भी फिजिकल रिलेशन बनाने में हिचक और घबराहट महसूस करती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरी उम्र 24 साल है। हमारी शादी को अभी तीन महीने ही हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से मैं वजाइना में एक अजीब सी गंध महसूस कर रही हूं। मैं जानना चाहती हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे इस बारे में बात करने में बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है। मैं दिन में दो बार अच्छी तरह से नहाती हूं। शरीर की सफाई का पूरा ध्यान रखती हूं। फिर ये बदबू क्यों आ रही है?

आपने जो लक्षण बताए हैं, वो वजाइनल इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं। महिलाओं में वजाइनल इंफेक्शन होना आम बात है। लेकिन शादी के बाद दोनों में से किसी एक पार्टनर को इंफेक्शन हो, तो दूसरे को भी हो जाता है, इसलिए दोनों का एक साथ इलाज होना बेहद जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. राजन भोसले, एमडी

प्रोफेसर एंड एचओडी, सेक्सुअल मेडिसिन डिपार्टमेंट, केईएम हॉस्पिटल एंड जी. एस. मेडिकल कॉलेज

सेक्स सीरियसली के लिए अपने सवाल इस आईडी पर भेजें: db.girls@dbcorp.in

सब्जेक्ट लाइन में सेक्स सीरियसली लिखना न भूलें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here