• Hindi Information
  • Nationwide
  • Rahul Gandhi Nyay Yatra Replace; PM Modi | SBI Electoral Bond Rip-off Maharashtra

ठाणे14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार (16 मार्च) को महाराष्ट्र के ठाणे पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- PM मोदी बोलते थे कि उन्हें देश से भ्रष्टाचार मिटाना है। फिर उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा ढांचा तैयार क्यों किया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अडानी को रेलवे, सड़क, सुरक्षा और बिजली, इन सभी सेक्टर से पैसा मिलता है। अडानी का मतलब नरेंद्र मोदी ही है। दोनों एक ही हैं। आप इन्हें ‘मोडानी’ भी कह सकते हैं।

हिंदुस्तान में कोरोना से करीब 50 लाख लोगों की जान गई। एक तरफ लोगों की जान जा रही थी, दूसरी तरफ वैक्सीन वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट नरेंद्र मोदी को पैसा दे रही थी। हिंदुस्तान में हफ्ता वसूली चल रही है। कोई भी कुछ बोलता है तो ED, CBI, IT को उन्हें डराने के लिए भेज दिया जाता है।

राहुल गांधी की यात्रा अपने अंतिम चरण में है और ठाणे से मुंबई की ओर बढ़ रही है। राहुल गांधी 17 मार्च को मुंबई में एक रैली कर इस यात्रा को खत्म करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने I.N.D.I.A ब्लॉक के सभी दलों को रैली में शामिल होने को कहा है।

राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड में भ्रष्टाचार के 4 तरीके बताए

  1. मोदी सरकार कंपनियों के पीछे ED, CBI, IT लगा देती है। उसके 2-3 महीने बाद वह कंपनी जैसे ही BJP को चंदा देती है, जांच एजेंसियां हट जाती हैं।
  2. बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट उन्हीं कंपनियों को मिलते हैं, जो BJP को चंदा देते हैं।
  3. पहले कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है, फिर उसका सीधा फायदा मोदी जी की पार्टी को दिया जाता है।
  4. शेल कंपनियों के जरिए BJP का अपना ही पैसा BJP के हवाले हो जाता है।

महाराष्ट्र में राहुल की न्याय यात्रा की तस्वीरें…​​​

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 14 मार्च को नासिक में थी। इस दौरान प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग की पूजा की थी।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 14 मार्च को नासिक में थी। इस दौरान प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग की पूजा की थी।

राहुल नासिक में किसान महापंचायत में शामिल हुए। उनके साथ NCP (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत भी थे।

राहुल नासिक में किसान महापंचायत में शामिल हुए। उनके साथ NCP (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत भी थे।

किसान महापंचायत के दौरान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के साथ बातचीत करते राहुल।

किसान महापंचायत के दौरान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के साथ बातचीत करते राहुल।

किसान महापंचायत के दौरान बातचीत करते राहुल गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार।

किसान महापंचायत के दौरान बातचीत करते राहुल गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। इस दौरान राहुल देश के 15 राज्यों और 110 जिलों में गए हैं। मुंबई में यात्रा खत्म होने तक राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे।

राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी।

145 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित किया था, 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुककर 100 के करीब चर्चाएं कीं।

ये खबरें भी पढ़ें…

नंदुरबार में राहुल ने किया जाति जनगणना-आर्थिक सर्वे का वादा: 14 साल बाद गांधी परिवार पहुंचा; आधार कार्ड यहीं से लॉन्च हुआ था

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंची। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। मंगलवार को राहुल ने आदिवासी न्याय सम्मेलन में अपने भाषण की शुरुआत जय आदिवासी कहकर की। इस दौरान राहुल ने कहा- अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे कराएगी। साथ ही वन अधिकार अधिनियम को भी मजबूत करेगी। पूरी खबर पढ़ें…

राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने से कोर्ट का इनकार:जयपुर में राहुल के खिलाफ दायर किया गया था परिवाद, कोर्ट करेगा जांच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जातिगत टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पेश परिवाद पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने से इनकार कर दिया हैं। जयपुर की महानगर मजिस्ट्रेट, क्रम-11, महानगर-द्वितीय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने से इनकार करते हुए सीआरपीसी की धारा-200 के तहत स्वयं के जांच करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here