7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें हटा दी हैं। मंगलवार को फैंस ने नोटिस किया कि रणवीर के सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें नहीं दिखाई दे रही हैं।

ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि रणवीर ने ये तस्वीरें डिलीट कर दी हैं या आर्काइव की हैं। वहीं, दीपिका के इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की सारी तस्वीरें मौजूद हैं।

रणवीर-दीपिका के बेबीमून की ये फोटो वायरल है।

रणवीर-दीपिका के बेबीमून की ये फोटो वायरल है।

बेबीमून पर है कपल

रणवीर के सोशल मीडिया हैंडल से अचानक शादी की तस्वीरें गायब होने पर फैंस कई कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इससे बेफिक्र होकर रणवीर-दीपिका इन दिनों अपना बेबीमून ट्रिप एन्जॉय कर रहे हैं।

हाल ही में दोनों का एक फोटो भी सामने आया है जिसमें दीपिका सीढ़ियों से उतरती हुई नजर आ रही हैं। दोनों किस जगह पर वैकेशन मना रहे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

शादी के बाद रणवीर-दीपिका ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

शादी के बाद रणवीर-दीपिका ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

2018 में हुई थी दोनों की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया। इनकी नजदीकियां बढ़ीं 2012 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के सेट पर जो इनकी साथ में पहली फिल्म थी।

दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’ के अलावा ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है। जल्द ही दोनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगे।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है।

फरवरी में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

दीपिका ने इसी साल फरवरी में एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और लिखा था- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here