• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope 25 February To 2 March 2024: February Last Week Rashifal 2024, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते चंद्रमा सिंह राशि से चलकर कन्या और तुला में होते हुए वृश्चिक राशि तक जाएगा। चंद्रमा के इन राशि परिवर्तन के कारण 25 फरवरी से 2 मार्च तक वृष राशि वालों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी की महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मकर राशि वालों के लिए नई शुरुआत की संभावना है। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। वहीं, मीन राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये हफ्ता ठीकठाक रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कहीं उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात के मौके मिलेंगे। नए विषयों की जानकारी भी हासिल होगी। आप अपनी वाकपटुता द्वारा काम निकलवाने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु खर्चे ज्यादा होंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह विचार-विमर्श अवश्य करें। किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। सावधान रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत मेहनत और समय देना पड़ेगा, लेकिन अनुकूल फायदा नहीं होगा, हालांकि आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों पर जल्द ही काबू भी पा लेंगे। इस समय पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- काम की अधिकता की वजह से परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सभी सदस्यों का आपको सहयोग रहेगा। और उचित वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा एक्सरसाइज योगा नियमित करें। ज्यादा तनाव लेने की वजह से हार्मोन संबंधी प्रॉब्लम आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में सुखद माहौल बनेगा। जिससे आपका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में मन में नकारात्मक विचारों को ना उपजने दे। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। रिस्क जैसी गतिविधियों से दूर रहें। यह समय सहज और शांति से व्यतीत करने का है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहे।
व्यवसाय- इस हफ्ते बिजनेस में मन मुताबिक तरीके से काम नहीं हो पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल हो जाएंगे। कोई बेहतर ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है।
लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- यह सप्ताह कुछ स्पेशल रहेगा। खास लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं अपने व्यक्तिगत कार्यों पर फोकस रहेंगी।
नेगेटिव- ना करना भी सीखे और स्वाभिमानी बने। माता-पिता का स्वास्थय चिंता का कारण बनेगा। इस समय पारिवारिक तथा व्यक्तिगत व्यस्तता की अधिकता रहने से कुछ परेशानी भी महसूस करेंगे। व्यवस्था बना कर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कार्यप्रणाली में नई तकनीक का इस्तेमाल करने से सफलता मिलेगी। सिर्फ धैर्य और मेहनत की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण ऑफिशियल मीटिंग में भी आप को आमंत्रित किया जा सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी कुछ उपहार अवश्य दें इस से प्रेम भाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अपने खानपान में आयुर्वेदिक चीजों का जरूर इस्तेमाल करें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- व्यवस्थित और अनुशासित रहने से जल्दी ही आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, आप बहुत ही खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगें। विद्यार्थी पढ़ाई से संबंधित अन्य क्षेत्रों में भी रुचि लेंगे।
नेगेटिव- बैंक अथवा निवेश संबंधी कार्यों में कुछ गलतियां हो इससे मन में झुंझलाहट रहेगी। बेहतर होगा कि इनसे संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य ले। अनुचित कार्यों में रुचि लेना आपकी मान-हानि का कारण बनेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास भी करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल द्वारा तरक्की होगी। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव- घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा।। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह संतान से संबंधित कोई कार्य संपन्न हो जाने से राहत मिलेगी। निकट संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी कुछ समय बीतेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को नए सत्र की शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपना मनोबल मजबूत रखे। व्यक्तिगत तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस मे साझेदारी संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार जरूर कर लें। बाहरी सोर्स से चल रही व्यवसायिक बातचीत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- कुछ समय परिवार जनों के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास में कुछ गलतफहमियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव जैसी परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- इस सप्ताह जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना नुकसानदायक रह सकता है। बिना सोचे-समझे किसी की बातों में ना आएं। रुपए-पेसे संबंधी लेनदेन करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में गति देने के लिए मीडिया और ऑनलाइन कामों से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करें। प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र बढ़ाने में भी ध्यान दें। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाए रखने में आप का विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी जांच करते रहे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही फैसला लेना आपके लिए अन्य कोई बेहतरीन रास्ता खोलेगा।
नेगेटिव- कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकते हैं। कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। यह भी ध्यान रखें कि गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में आपको मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में अपने काम को बहुत संजीदगी से करें।
लव- किसी भी पारिवारिक समस्या का ठंडे दिमाग तथा वापसी सूझबूझ से हल निकाले। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या सकती हैं। बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ खास लोगों का सपोर्ट मिलेगा। घर अथवा फाइनेंस संबंधी कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिलने के आसार बन रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास से ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय लापरवाही की वजह से कुछ गड़बड़ हो सकती है। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान भी दे सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से बचें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मैन्युफैक्चर संबंधी कामों में ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। चिटफंड संबंधित कंपनियों में किसी भी तरह का निवेश करना उचित नहीं है। साथ ही अपने प्रोडक्ट्स के क्वालिटी को भी बेहतर बनाएं। ऑफिस में चल रही परेशानियां दूर होगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है।
स्वास्थ्य- अपने खानपान, व्यायाम और दिनचर्या के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।। थोड़ी ही सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह आज किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- नेगेटिव परिस्थितियों से घबराएं नहीं तथा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। इस समय अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। किसी के साथ रुपए पैसे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके बिजनेस संबंधी नए सोर्स खोल सकते हैं। व्यवसायिक मामलों में सभी फैसले खुद लें। किसी भी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा रखना ठीक नहीं है। इस समय सारे ऑर्डर में पक्के बिल का इस्तेमाल करें।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास की भावना बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से चिड़चिड़ापन और तनाव रह सकता है। जिसका असर पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह नई योजनाएं बनेंगी तथा रुके हुए मामले भी निपट सकते हैं। अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। कुल मिलाकर खुशी और संतोष भरा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती हैं। परंतु तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। नजदीकी रिश्तो में भी स्वार्थ की भावना नजर आएगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए किए गए अनुबंध विकसित होंगे। किसी नए काम की भी शुरुआत होने की संभावना है। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करे। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं।
लव- विवाहित संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम और पोलूशन के वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है। धूप में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में इगो ना आने दे। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें। मौज मस्ती की वजह से कोई विशेष कार्य बीच में अटक सकता है। व्यवस्थित रहना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी कर्मचारी की वजह से कुछ नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है। इसलिए हर गतिविधि पर अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। नौकरी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- नियमित व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- यह सप्ताह सुखद व्यतीत होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आमंत्रण मिलेगा। तथा लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही हो सकती है।
नेगेटिव- अपना मनोबल मजबूत रखें, कोई अशुभ समाचार मिलने की वजह से मन व्यथित रहेगा। बिना समझे किसी भी नए कार्य को आरंभ ना करें। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने से स्थिति बेहतर होगी पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यभार को लेकर परेशान रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग को मन मुताबिक कोई मित्र मिलने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- अधिक गरिष्ठ व तला-भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here