• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope 7 To 13 April 2024: April Second Week Rashifal 2024, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

7 अप्रैल को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। इसके बाद मेष राशि से गुजरते हुए हफ्ते के आखिरी दिन यानी 13 तारीख को वृष राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा केतु को छोड़कर सभी ग्रहों के साथ रहेगा। जिससे मेष राशि वालों को निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है और आर्थिक नजरिये से ये हफ्ता अनुकूल भी होगा। वृष राशि के लोगों को बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। पुरानी चिंता भी दूर हो जाएगी। कर्क राशि वाले लोगों के लिए ये सात दिन अच्छे रहेंगे। इनकम भी बेहतर होगी। सिंह राशि वालों के बिजनेस में आ रही समस्या सुलझ जाएगी। कुंभ राशि वालों के लिए ये हफ्ता सुखद रहेगा। रुका काम पूरा होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- आर्थिक नजरिये से ये हफ्ता अनुकूल है। घरेलू परेशानियां भी दूर होंगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी का कोई उत्तम प्रस्ताव आने की संभावना है।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक दायित्व पर भी ध्यान दें। संतान पक्ष की किसी गतिविधि को लेकर मन में चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- सावधानी से किए गए निवेश में मुनाफा मिलने की उम्मीद है। सावधान रहें। साथ काम कर रहे किसी कर्मचारी से कोई समस्या होने की भी आशंका है। मार्केटिंग संबंधी काम रोककर कार्यक्षेत्र में ही अपनी उपस्थिति रखें।
लव- पति-पत्नी आपसी मतभेदों को समय रहते सुलझा लें। परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौजमस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- वृष राशि के लोग इस समय मन मुताबिक तरीके से कार्य करने में सफल रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता या तनाव दूर होगा और अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। साथ ही सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं पर पैसा भी खर्च करने का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर घर में विवादित स्थिति बन सकती हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा।
व्यवसाय- बिजनेस के काम ठीक ढंग से चलते रहेंगे। इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम है, लेकिन फिर भी लापरवाही करना ठीक नहीं है। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। सरकारी नौकरी की प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें, इससे घर में भी सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती हैं। वायु और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत से ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। घर या बिजनेस संबंधी बदलाव की योजनाएं बन रही है, तो समय अनुकूल है। सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने से क्रिएटिविटी और अधिक जागृत होगी।
नेगेटिव- मन में कुछ अंजाना सा डर महसूस होगा जबकि यह आपका सिर्फ भ्रम ही है। अपना मनोबल मजबूत रखें। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था तथा आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कारोबार में दिक्कतें रहेंगी, लेकिन ये स्थिति अस्थाई है। जल्दी ही चीजें सुधर जाएंगी। इनकम ठीकठाक ही रहेगी। नौकरी से संबंधित कामों में स्थिरता आएगी। अपना टारगेट हासिल करने में किसी अधिकारी का सहयोग ले।
लव- पारिवारिक समस्याओं को समय रहते सुलझा लेने से घर में वातावरण व्यवस्थित हो जाएगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहे तथा सावधानी से वाहन का इस्तेमाल करें। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली रंग- 7

कर्क – पॉजिटिव- सुखद समय व्यतीत होगा। पारिवारिक लोगों के साथ किसी विषय को लेकर गहन वार्तालाप होगा और उचित परिणाम भी सामने आएंगे। शॉपिंग और मनोरंजन संबंधी गतिविधियां रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत के उचित परिणाम भी सामने आएंगे।
नेगेटिव- कोई नजदीकी मित्र ही आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। हर तरफ से चौकन्ना रहना जरूरी है। किसी भी तरह की, की गई यात्रा रुपए और समय का नुकसान ही करेगी। युवाओं को अपना कोई लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में भविष्य को लेकर योजनाएं बनेंगी और इनकम बेहतर होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ सकता है। नई योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए समय अनुकूल है।
लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और सुखद रहेगा। लेकिन विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें, इसका असर आपके करियर तथा घर परिवार पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- रक्तचाप व थायराइड जैसी समस्या हो तो नियमित जांच करवाएं। तथा इलाज लेने में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- यह हफ्ता मिले-जुले नतीजे देने वाला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा। घर परिवर्तन संबंधी योजना है तो कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। कोई मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समाधान ढूंढे। कहीं भी फिजूल की बहसबाजी में ना पड़े। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक भी सकता है। मकान अथवा वाहन संबंधी कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी परेशानी चल रही है तो किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सुलझ जाएगी। नया काम शुरू न करें। स्टाफ से किसी तरह के कागजी काम में गलती हो सकती है। सावधान रहें।
लव- परिवारिक मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें, इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोगों को रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है। साथ ही उचित आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा। घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना है तो कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। कोई मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समाधान ढूंढे। कहीं भी फिजूल की बहसबाजी में ना पड़े। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक भी सकता है। मकान अथवा वाहन संबंधी कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो वह किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में सुलझ जाएगी। परंतु कोई भी नया काम शुरू ना करें। स्टाफ से किसी प्रकार के पेपर वर्क में गलती हो सकती है। सावधान रहें।
लव- परिवारिक मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें, इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोगों को रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है। साथ ही उचित आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह कई तरह की मन मुताबिक गतिविधियों में रुझान बना रहेगा और इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी ला सकता है।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा ना करें। कुछ खर्चों पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए असमंजस की स्थिति रह सकती है। शांति और धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्य आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें। इनकम मध्यम ही रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। सहज तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी से कोई वादा किया है तो इस सप्ताह उसे जरूर निभा लें। आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। संपर्कों के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। बच्चों तथा युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- आपकी ही किसी जिद की वजह से दूसरों को परेशानी हो सकती है। कुछ समय आत्म मनन में व्यतीत करें। स्वयं पर भरोसा रखना जरूरी है। काफी हद तक खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें।
व्यवसाय- कारोबार में जिस काम को भी हाथ में लेंगे, उसमें आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्य में प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामान्य से रहेगा परंतु पारिवारिक दायित्व भी बढ़ेंगे। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- मौसम में आ रहे बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- मिले-जुले प्रभाव वाला सप्ताह व्यतीत होगा। हालांकि आपकी अनुशासित दिनचर्या से गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी। किसी निराशाजनक स्थिति से भी आपको राहत मिलेगी। कोई उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है। तथा उलझे हुए मामले भी सुलझ जाएंगे।
नेगेटिव- किसी की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों की दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही निपटाने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य को लेकर सफलता न मिलने से मायूस हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। कर्मचारियों का सहयोग और कार्य क्षमता बिजनेस को व्यवस्थित रखेंगे। सरकारी ऑफिस में कार्य प्रणाली को लेकर उच्च अधिकारियों से कुछ मनमुटाव हो सकता है।
लव- घर में किसी खास वस्तुओं की खरीदारी से सब लोग प्रसन्नता में रहेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी कोई दुविधा दूर होने वाली है तथा शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। वित्तीय मामलों में व्यवस्थित रहना लाभकारी रहेगा।
नेगेटिव- सप्ताह के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की भी जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय नुकसान भी सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आपका अहम और गुस्सा भी आपके कार्य खराब कर देगा।
व्यवसाय- बिजनेस के रूके कामों में तेजी आएगी, लेकिन नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपके कार्य को देखकर प्रसन्न रहेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार आ सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं तथा शॉपिंग करें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह की शुरुआत सुखद रहेगी, लेकिन आपका दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणत करेगा। तमाम व्यवस्था के बावजूद आप अपने और घर परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपने कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद अन्य गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा डांट-फटकार से बच्चों में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है। खरीदारी करते समय हिसाब-किताब में कुछ हेरफेर हो सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था बेहतरीन रहेगी और जल्दी ही फायदा मिल सकता है। अचानक ही कोई अटका हुआ कार्य बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का घूमने-फिरने तथा डिनर आदि का प्रोग्राम यादगार पलों में शामिल होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- किसी प्रिय संबंधी द्वारा महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अगर अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा।
नेगेटिव- इस सप्ताह मन में कुछ विचलित विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी भी तरह की लेनदेन संबंधी गतिविधियों से बचें। कोई आपको इमोशनल बेवकूफ बना सकता है। साथ ही अत्यधिक खर्चे भी परेशान कर सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपने कार्यो तथा योजनाओं को किसी से भी शेयर ना करें। होलसेल के बजाय रिटेल संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। साथ ही रिस्क संबंधी कार्यों से दूर ही रहे। ऑफिशियल कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें, वरना उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- आपकी समस्याओं को हल करने में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान को संयमित रखें क्योंकि बाहरी खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here