12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहले 40-45 की उम्र के बाद बाल सफेद होते थे जो स्वाभाविक है। लेकिन अब 20-30 की उम्र से ही युवाओं के बाल सफेद होने लगे हैं। उम्र से पहले बाल क्यों होते हैं सफेद? इसके कारण और उपाय बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन।

बाल सफेद होने के कारण

बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले बाल सफेद होने की वजह को जानें ताकि उसका सही उपाय किया जा सके।

विटामिन्स की कमी से सफेद होते है बाल

आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉलिक एसिड, विटामिन बी 12 की कमी से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। अगर आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं तो पहले यह चेक करें कि आपके शरीर में विटामिन्स की कमी तो नहीं। सही डाइट और सप्लिमेंट्स लेकर विटामिन्स की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इससे बालों का सफेद होना रुक जाएगा।

हानिकारक हेयर प्रोडक्ट्स

हेयर प्रोडक्ट्स, जैसे बोल्ड हेयर कलर, जेल, स्प्रे में मौजूद हानिकारक केमिकल से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग जैसे हेयर ट्रीटमेंट से भी बाल जल्दी सफेद होते हैं। बालों में कोई हेयर प्रोडक्ट लगाने से पहले यह चेक कर लें कि उसमें हानिकारक केमिकल तो नहीं हैं।

गलत खानपान

बहुत ज्यादा चाय-कॉफी, अल्कोहल, तली-भुनी चीजें, जंक फूड का सेवन करने से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। खानपान की आदतें सुधारकर बालों को जल्दी सफेद होने से रोका जा सकता है।

आनुवंशिकता

यदि आपके परिवार में बाल जल्दी सफेद होने की समस्या है, तो आपके साथ भी ऐसा हो सकता है। गंजापन या बाल सफेद होने की समस्या आनुवंशिक भी होती है और अगली पीढ़ी को भी यह समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप कुछ समय के लिए बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं।

नींद की कमी

समय के साथ काम करने के घंटे काफी बढ़ गए हैं। साथ ही शिफ्ट में जॉब करने का ट्रेंड भी बढ़ा है। एमएनसी में काम करने वालों को वहां के समय के हिसाब से काम करना पड़ता है। ऐसे में नींद न आना या बार-बार नींद डिस्टर्ब होने की समस्या होने लगती है। पर्याप्त नींद न मिल पाने के कारण ऐसे लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।

तनाव

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत मुश्किल है। ऐसे में योग और मेडिटेशन से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यदि आप अक्सर तनाव में रहते हैं और आपके बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं तो योग और मेडिटेशन को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें। इससे बालों का सफेद होना रुक जाएगा।

घरेलू उपाय से रोकें बालों का सफेद होना

घरेलू उपचार से समय से पहले बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। यहां पर हम कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, आप भी इन्हें आजमा सकते हैं।

आंवला-मेहंदी हेयर पैक

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आंवला का उपयोग बहुत फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना एक गिलास पानी में एक आंवले का रस मिलाकर पीएं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। सूखे आंवले को लोहे की कड़ाही में भूनकर पीस लें। इसे मेहंदी के पेस्ट में मिलाकर बालों में लगाएं। दो घंटे बाल बाल धो लें। बालों में नियमित रूप से आंवला और मेहंदी लगाकर उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है।

करीपत्ता खाने और बालों पर इसका हेयर पैक लगाने से बालों को समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है।

करीपत्ता खाने और बालों पर इसका हेयर पैक लगाने से बालों को समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है।

हेल्दी करीपत्ता हेयर पैक

करीपत्ते को डाइट में शामिल करने से बालों की जड़ें और फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। ये बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन के स्रोत हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और मजबूत बनाते हैं। करीपत्ते में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन सी, बी, ए, ई भी होते हैं। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए करीपत्ते का पेस्ट बालों पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते।

हेल्दी डाइट है जरूरी

बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए डाइट में खट्टे फल, जैसे संतरा, नींबू, अंगूर को शामिल करें। इनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके अलावा अंकुरित अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर खाने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते।

केमिकल से बालों को बचाएं

केमिकलयुक्त हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें, ये बालों की प्राकृतिक सुंदरता को खराब करते हैं और उन्हें रूखे-बेजान बना देते हैं। कोई भी हेयर प्रोडक्ट खरीदते समय पहले यह देख लें कि उससे बालों को कोई नुकसान तो नहीं होगा। हेल्दी डाइट और सही देखभाल से बालों को जल्दी सफेद होने से रोका जा सकता है।

ब्यूटी केयर @ होम की और खबर पढ़ें-

भृंगराज तेल को क्यों कहा जाता है केशराज, जानें हेयर ऑयलिंग का सही तरीका और 2 तेल मिलाकर लगाने के फायदे

ऑयलिंग बालों के लिए एक बेहतरीन प्री-शैम्पू ट्रीटमेंट है। इसे आम भाषा में चंपी करना भी कहते हैं। तेल लगाने से बाल सॉफ्ट और हेल्दी बनते हैं, तेजी से बढ़ते हैं और उनकी चमक भी बढ़ जाती है। बालों में तेल लगाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। इससे तनाव दूर होता है, मूड अच्छा रहता और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।तेल लगाने से ज्यादा तेल लगाने का सही तरीका जानना जरूरी है। तेल सही तरीके से लगाया जाए तो बालों को पोषण मिलता है, साथ ही डैंड्रफ, खुजली, रूखापन दूर होता है, बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। आयुर्वेद में बालों के लिए भृंगराज तेल को बेहतर माना गया है। भृंगराज तेल को कब, किस तरह और कितनी मात्रा में लगाएं, इसका सही तरीका बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रूखी त्वचा की चमक बढ़ाए, शहद स्किन को जवां बनाए, झुर्रियां रोके, मुंहासों से राहत दे, होंठों को फटने से बचाए

​​​​​​​

शुद्ध शहद कभी खराब नहीं होता। शहद का उपयोग सेहत और सुंदरता निखारने के लिए सदियों से किया जा रहा है। खूबसूरती निखारने के लिए कैसे करें शहद का उपयोग इसके बारे में बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन।

शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रोटीन, एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिनकी वजह ये कभी खराब नहीं होता। शहद सेहत के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

शहद एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है और बढ़ती उम्र के संकेतों को बढ़ने से रोकता है। शहद लगाने से स्किन जवां और चमकदार बनती है। शहद रूखी बेजान त्वचा की नमी बनाए रखता है और उसे गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जिससे उम्र से पहले दिखाई देने वाली फाइन लाइन और झुर्रियों का बढ़ना रुक जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

  • सर्दियों में तेल मालिश के फायदे: गर्म सरसों का तेल त्वचा को कोमल बनाए, थकान दूर करे, जोड़ों के दर्द से दे आराम

    गर्म सरसों का तेल त्वचा को कोमल बनाए, थकान दूर करे, जोड़ों के दर्द से दे आराम|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आलू से 15 मिनट में चमकाएं त्वचा: मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर लगाएं

    मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर लगाएं|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रूखी त्वचा, फटे होंठ, फटी एड़ियों से छुटकारा: सरसों का तेल, दही, शहद, एलोवेरा जेल; घरेलू नुस्खों से बढ़ाएं चेहरे की चमक

    सरसों का तेल, दही, शहद, एलोवेरा जेल; घरेलू नुस्खों से बढ़ाएं चेहरे की चमक|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सर्दियों में चेहरे पर लगाएं नमक: मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियों, सूजन से पाएं छुटकारा, सी सॉल्ट चेहरे की चमक बढ़ाए, स्किन को सॉफ्ट बनाए

    मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियों, सूजन से पाएं छुटकारा, सी सॉल्ट चेहरे की चमक बढ़ाए, स्किन को सॉफ्ट बनाए|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here