5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 30 मार्च को मेष राशि के लोगों को पैसों से संबंधित चिंता की वजह से निर्णय बदलना पड़ सकता है। सिंह राशि के लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को लापरवाही से बचना होगा, वर्ना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – FIVE OF PENTACLES

पैसों से संबंधित चिंता की वजह से निर्णय बदलना पड़ सकता है। आगे चलकर इस निर्णय के कारण फायदा भी होगा। आपके सुझाव महत्वपूर्ण होंगे, इसलिए अधिक से अधिक लोगों की मदद करते रहें। लोगों को मदद करते समय आपको अपनी समस्या का हल भी मिल सकता है।

करियर : काम संबंधी रुचि कम होने से काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन चिंता का कोई कारण नहीं है।

लव : पार्टनर की नाराजगी रह सकती है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर और डायटिशियन की सलाह लें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ – EIGHT OF CUPS

पुरानी बातों से खुद को दूर रखें। नया अनुभव प्राप्त करने के लिए आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे। आपके प्रयत्नों से जिंदगी को नया मोड़ मिल सकता है। प्रयत्न जारी रखें। किसी भी वजह से खुद को निराश न बनने दें। आपकी इच्छा शक्ति की कड़ी परीक्षा ली जा सकती है। डेडीकेशन बनाए रखना होगा।

करियर : काम संबंधी प्राप्त सुझाव महत्वपूर्ण रहेंगे। आपके काम को नए तरीके से पेश करने के लिए ये सुझाव उपयुक्त साबित हो सकते हैं।

लव : पार्टनर के बारे में जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

मिथुन – PAGE OF SWORDS

विचारों को सही दिशा मिलने से तकलीफ दूर हो सकती है। आपकी समस्या का समाधान होगा। गलत बातों पर ध्यान देने से बचें, वर्ना आपके निर्णय में बदलाव हो सकता है। जो समस्या है, वह जटिल बनेगी। पैसों से संबंधित जो चिंता है, उसे दूर करने का रास्ता मिलेगा। पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा।

करियर : करियर के कारण जो तनाव है। वह दूर होगा।

लव : पार्टनर और आप दोनों मिलकर व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

कर्क – TEN OF WANDS

छोटी-छोटी बातों का तनाव होने से आप खुद को हारा हुआ महसूस करेंगे। स्वभाव के इसी पहलू में बदलाव करना आपके लिए जरूरी होगा। हाल ही में घटी कुछ घटनाओं का असर आपेक मन पर हो सकता है। अपनी कमजोरियों को दूर करने का उत्साह बना रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव को स्वीकार करते हुए अंतिम लक्ष्य तक काम करते रहना होगा।

करियर : काम की जगह सही अवसर मिलने के बाद भी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप बेहतर बन सकता है, लेकिन रिलेशनशिप का तनाव शुरुआत में बना रहेगा।

हेल्थ : सेहत में सुधार हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

सिंह – FIVE OF WANDS

आपको मिलने वाली प्रगति की वजह से काम की नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन ये बात नुकसानदायक हो सकती है। चुनिंदा बातों पर ध्यान देते हुए उन्हें निभाने की कोशिश करें। जरूरत होने पर लोगों का साथ मिलेगा। इसलिए हर एक बात पूरी कर पाएंगे।

करियर : काम की जगह चल रहे विवाद से खुद को दूर रखना होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करने के लिए पार्टनर के साथ चर्चा जरूर करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और वजन संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कन्या – SEVEN OF PENTACLES

पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी, निवेश पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों से संबंधित जो चिंता है, उसे दूर करने का रास्ता मिलेगा। आपको लोगों का कठिन परिस्थिति में साथ देना है। उनकी समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी आपकी रहेगी। पार्टनर और आपके बीच संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बनेगा।

करियर : करियर की वजह से जो तनाव है, वह दूर होगा और नए प्रोजेक्ट की बातों को सीखने की कोशिश करेंगे।

लव : रिलेशनशिप के बारे में गहराई से विचार करके अपना निर्णय लें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी होती है तो इसे नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला – KNIGHT OF WANDS

प्रगति होने के बाद भी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। आपको अपने स्वभाव की नकारात्मक बातों पर कड़ी नजर रखनी होगी। उनमें बदलाव करने की जरूरत है। परिस्थिति आपके लिए सकारात्मक है और आप फिर से पुरानी गलतियां दोहरा सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन संबंधी गंभीरता बढ़ाने की जरूरत है।

करियर : विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है।

लव : परिवार और पार्टनर की जिम्मेदारी को निभाना आपके लिए जरूरी होगा।

हेल्थ : गैस और एसिडिटी संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – SIX OF PENTACLES

जितना महत्व काम को दिया जा रहा है उतना ही महत्व आपको अपनी पसंद और आराम को देने की आवश्यकता है। जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा, वर्ना तनाव हो सकता है। आज पैसों से संबंधित बड़े व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। बड़ा लेनदेने करने में थोड़ा वक्त लगेगा। कोई हड़बड़ी न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी। साथ में योग्य कार्यक्षेत्र का चुनाव भी जल्दी ही किया जाएगा।

लव : पार्टनर और आप मिलकर एक-दूसरे की समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। पैसों से संबंधित निर्णय लेने की कोशिश करें।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

धनु – THREE OF PENTACLES

आप किसी व्यक्ति की मदद करते हैं तो उस व्यक्ति की परख जरूर करें। किसी भी बात का असर आपकी सोच पर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। घर की सजावट में बदलाव करने की कोशिश करें। इस बात के लिए जरूरत से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा।

करियर : करियर के कारण व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएगा। काम पर ध्यान देना जरूरी है।

लव : पार्टनर और आप मिलकर परिवार के लोगों से संबंधित बातों को सुलझाने की कोशिश करें। किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : नींद पूरी करने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मकर – QUESTIONS OF WANDS

परिवार के किसी व्यक्ति की आपके लिए बढ़ रही नाराजगी चिंता का कारण बन सकती है। क्षमता के अनुसार अपना पक्ष समझाने की कोशिश करें। फिलहाल बाहरी लोगों से चर्चा करने से बचना होगा। जीवन पर नकारात्मकता का असर हो सकता है। आध्यात्मिक बातों की वजह से नकारात्मकता दूर हो सककी है।

करियर : करियर से संबंधित अवसर प्राप्त होगा। फिर भी आर्थिक लाभ न होने की वजह से थोड़ी नाराजगी रहेगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं।

हेल्थ : पीठ दर्द और कंधे में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

कुंभ – THE WORLD

अंतिम लक्ष्य पर ध्यान देते हुए जीवन में क्या बदलाव करने हैं, ये समझने की जरूरत है। जिन बातों में नाराजगी है, उनकी वजह से निर्णय में बदलाव न करें। आपका अकेलापन दूर होगा। लक्ष्य के लिए फिर से उत्साह हो सकता है। खुद को वक़्त देने की जरूरत है।

करियर : करियर संबंधित निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।

लव : रिलेशनशिप में किसी और व्यक्ति की वजह से गलतफहमी न होने दें।

हेल्थ : जीवन शैली में बदलाव करके योगा और व्यायाम करने पर ध्यान दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

मीन – FOUR OF CUPS

अपनी परिस्थितियों का अवलोकन करने करके आपको निराशा हो सकती है। फिलहाल वर्तमान से जुडी बातों पर ध्यान देते हुए निर्णय लेना होगा। यदि किसी काम से संबंधित विचार नकारात्मक हो रहे हैं तो निर्णय में बदलाव हो सकता है। अपने निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें। फिलहाल अपनी समस्या की चर्चा दूसरों के साथ करने से बचें।

करियर : परिचित व्यक्ति से मिल रहे अवसर पर ध्यान जरूर दें।

लव : जिस व्यक्ति के लिए आकर्षण है, वह आपको इनकार कर सकता है।

हेल्थ : बीपी से जुड़ी किसी भी समस्या को होने न दें, डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here